ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आम जनता से मिले फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा- जमीनी स्तर पर दिख रहा है योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

आम जनता से मिले फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा- जमीनी स्तर पर दिख रहा है योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन

By @dmin
Published: May 8, 2022
Share
आम जनता से मिले फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा- जमीनी स्तर पर दिख रहा है योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन
आम जनता से मिले फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा- जमीनी स्तर पर दिख रहा है योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भ्रमण के दौरान जमीनी स्तर पर योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन दिख रहा है। अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं, जो अधिकारी-कर्मचारी कार्य के प्रति लापरवाह हैं, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान भटगांव के एसईसीएल विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में इस आशय के विचार प्रकट किए। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री पारस नाथ राजवाड़े और मुख्यमंत्री के सचिव श्री एस.भारतीदासन भी उपस्थित थे।

  • अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी कर रहें है, निष्ठापूर्वक कार्य
  • कार्य के प्रति लापरवाह लोगों के खिलाफ की जा रही है अनुशासनात्मक कार्रवाई
  • नरवा कार्यक्रम का संचालन अभियान के रूप में करें
  • जल प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन तैयार करे कार्य योजना
  • पात्र लोगों को मिले वन अधिकार मान्यता पत्र
  • आवर्ती चराई के गौठानों को करें समय पर पूर्ण
  • मुख्यमंत्री ने भटगांव में अधिकारियों के साथ की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

मुख्यमंत्री हर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के बाद दूसरे दिन आमजनों से मिले प्रतिक्रिया उपरांत लगातार जिले के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग, शिक्षा, वन और स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की मुख्य रूप से समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को गत दिवस बिहारपुर में छात्रों द्वारा पढ़ाई से जुड़ी अनियमितता के बारे में बताया गया था। मुख्यमंत्री ने इस पर तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को वहां के शिक्षकों का तबादला करने और नए शिक्षक भेजने को कहा। साथ ही आदेश की अवमानना करने पर निलंबित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री बघेल ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि जमीन से जुड़ी और कब्जे की शिकायत मिल रही है। राजस्व अधिकारी इसे गंभीरता से लें।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान गत दिवस हॉस्पिटल के निरीक्षण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दवाइयों आदि का पूरा लेखा-जोखा रखें। दवाइयों की आवक-जावक की पूरी जानकारी पृथक से रखने की व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि जो होना चाहिए वह करिए और जो नहीं हो सकता, वह नहीं होना चाहिए। निलंबन वहीं किया गया है जहां किसी ने गलत कार्य किया है। अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी दक्षता से काम करना चाहिए, लोगों में आक्रोश तभी होता है जब काम अच्छे से नहीं करते हैं अथवा समय सीमा में कार्य नहीं होते। मुख्यमंत्री बघेल ने पात्र आदिवासी और गैर आदिवासी समुदाय के लोगों को वनाधिकार पत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की समस्या के लिए नरवा कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण तथा भूजल स्तर को बढ़ाने पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भी हो। जल प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन विस्तृत कार्ययोजना तैयार करे। मुख्यमंत्री बघेल ने आवर्ती चराई के अन्तर्गत आने वाले गौठानों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट में दावा: 2021-22 में मजबूत और टिकाऊ वृद्धि की राह पर लौटेगी अर्थव्यवस्था
नगरी क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत, मिली सोनोग्राफी मशीन की सौगात
राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 12 पुरस्कार… ई-पंचायत सहित कोंडागांव जिला पंचायत, गरियाबंद व तिल्दा जनपद पंचायत व 7 ग्राम पंचायतों को विभिन्न श्रेणियों में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
Automatic Signal System: ट्रेनों को अब बेवजह कहीं भी नहीं होना पड़ेगा खड़ा, इस सिस्टम से एक के पीछे एक ट्रेन बिना लेट हुए चलेंगी
साडा ने पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से सिरपुर में किया हेरिटेज वॉक का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईपीएल में फिर कोरोना का साया: दिल्ली की टीम में दूसरी बार आया मामला, चेन्नई के खिलाफ मैच पर संशय आईपीएल में फिर कोरोना का साया: दिल्ली की टीम में दूसरी बार आया मामला, चेन्नई के खिलाफ मैच पर संशय
Next Article समर कैंप का आयोजन: एसटीईएम और फायर लेस कुकिंग जैसे एक्टिविटी से बच्चे सीखेंगे प्रोबलम सॉल्विंग स्किल समर कैंप का आयोजन: एसटीईएम और फायर लेस कुकिंग जैसे एक्टिविटी से बच्चे सीखेंगे प्रोबलम सॉल्विंग स्किल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?