ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आमजन के बीच पारदर्शिता के माध्यम से विश्वास हासिल करना ही शासन का मुख्य लक्ष्य-भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

आमजन के बीच पारदर्शिता के माध्यम से विश्वास हासिल करना ही शासन का मुख्य लक्ष्य-भूपेश बघेल

By Om Prakash Verma
Published: December 27, 2022
Share
The main goal of the government is to gain trust through transparency among the common people - Bhupesh Baghel
The main goal of the government is to gain trust through transparency among the common people - Bhupesh Baghel
SHARE

प्रशासनिक विकेंद्रीकरण और पारदर्शिता पर जोर : मुख्यमंत्री
बोरी के नवीन तहसील कार्यालय भवन के लोकार्पण के अवसर पर कही ये बात
26 ग्राम पंचायत को नवीन तहसील कार्यालय भवन से मिलेगा लाभ
12 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाण पत्र का किया वितरण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकासखंड धमधा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरी में निर्मित नवीन तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन 16 कक्ष से सुसज्जित हैं, जिसमें कर्मचारियों सहित आने वाले लोगों के लिए पूर्ण सुविधाएं हैं। नवीन तहसील कार्यालय के लोकार्पण के मौके पर लोगों में खुशी की लहर थी, स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

छत्तीसगढ़ शासन ने सार्वजनिक सुविधाओं को जन जन तक पहुंचाने और संतुलित विकास को सुनिश्चित करने के लिए बोरी में इस नवीन तहसील की स्थापना की है। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित जनों से रूबरू भी हुए। निरीक्षण के अवसर पर लोक सेवा केंद्र के ऑपरेटर ने मुख्यमंत्री को बताया कि ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति कहीं भी अपनी सुविधा अनुरूप इंटरनेट के माध्यम से जरूरी दस्तावेज प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन के बीच पारदर्शिता के माध्यम से विश्वास हासिल करना ही छत्तीसगढ़ शासन का मुख्य लक्ष्य है। इसलिए छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन का विकेंद्रीकरण कर रही है और ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन सिस्टम की स्थापना कर रही है ताकि कार्य को सभी के लिए पारदर्शी बनाया जा सके। उन्होंने उपस्थित जनों को बताया कि राजस्व मामलों के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।

तहसील कार्यालय के शुरू होने से लोगों के समय की बचत होगी। साथ ही क्षेत्र के 26 ग्राम पंचायतों के लोगों को अपने राजस्व मामलों को सुलझाने में सुविधा होगी। तहसील के अंतर्गत 11 पटवारी हल्के हैं, जिससे राजस्व सुविधा में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्य को भी मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर 12 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा जाति प्रमाण पत्र का वितरण भी किया। जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग से 07, अनुसूचित जाति से 03 और अनुसूचित जनजाति से 02 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
नवीन तहसील कार्यालय में कुल 16 कक्ष हैं। जिसमें 01 मीटिंग हॉल, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 12 कक्ष, प्रसाधन के लिए 02 कक्ष और पेयजल व्यवस्था के लिए 01 वाटर कक्ष भी उपलब्ध है।

खुद के खिलाफ नेगेटिव खबरों को पढ़कर अब नहीं लगता डर: कार्तिक आर्यन
shreekanchanpath 85 # 07 January 2025
सरकार ने निकायों के लिए जारी की 66 करोड़ की पार्षद निधि, भिलाई सहित 14 निगमों को मिलेंगे 21 करोड़ से ज्यादा
Good News : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में सरकार, पॉवर कंपनी में 71 पदों पर भर्ती आदेश जारी
भिलाई में यातायात विभाग की सख्ती, चार घंटे की जांच में 38 से ज्यादा वाहन जब्त… जानिए किन पर हुई कर्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पठान: इतने करोड़ में बिके फिल्म के ओटीटी राइट्स! इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम…
Next Article सांई पब्लिक स्कूल में मनाया गया 12वां वार्षिक उत्सव
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?