ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आबादी के हिसाब से शहर में होने चाहिए चार आत्मानंद विद्यालय : अरूण वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आबादी के हिसाब से शहर में होने चाहिए चार आत्मानंद विद्यालय : अरूण वोरा

By @dmin
Published: May 6, 2022
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान बोरसी स्कूल के उन्नयन को मिली सहमति
दुर्ग। शहर में स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रारंभ करने के मामले में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा कर आबादी एवं उत्कृष्ट विद्यालय के प्रति जनता के रुझान को देखते हुए तीन और आत्मानंद स्कूल खोलने की मांग की है। एक साल पहले जिला प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में हुई बैठक में दुर्ग में दो स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब तक केवल दीपक नगर स्कूल को ही स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में अपग्रेड किया गया है। तकिया पारा स्कूल को अपग्रेड करने का मामला लटका है।

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने पटरीपार के सिकोलाभाठा स्कूल, बोरसी के शासकीय स्कूल और नयापारा के चंद्रशेखर आजाद स्कूल में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की मांग की। हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नए सत्र से प्रदेश में 50 नए स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने का ऐलान किया है। सीएम के इस आदेश के आधार पर जिला प्रशासन ने बोरसी में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। दूसरी ओर, साल भर पहले स्वीकृत दो स्वामी आत्मानंद स्कूलों में से एक स्कूल का प्रस्ताव नागरिक सहमति नहीं बन पाने के कारण रुक गया है प्रशासन से चर्चा के दौरान बीच मे चंद्रशेखर स्कूल नया पारा का उन्नयन करने पर सहमति बनी थी किन्तु अब तक क्रियान्वयन नहीं हो सका है। विधायक अरुण वोरा का कहना है कि दीपक नगर स्कूल के अलावा चंद्रशेखर आजाद स्कूल, पटरीपार के सिकोला भाठा शासकीय स्कूल और बोरसी स्कूल को स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में अपग्रेड करने की मांग लगातार की जा रही है। बोरसी में स्वामी आत्मानंद स्कूल की स्वीकृति से यहां के नागरिकों और उनके बच्चों को स्कूल का फायदा मिलेगा। पटरीपार में एक लाख की आबादी के लिए भी स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलना जरूरी है।

वोरा ने प्रशासनिक अफसरों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि दीपक नगर और बोरसी के स्कूलों के साथ ही पटरीपार के सिकोलाभाठा स्कूल और चंद्रशेखर आजाद स्कूल को स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजें और इसके लिए जरूरी कार्रवाई तत्काल करें। वोरा ने कहा कि बड़ी तादाद में शहर के नागरिक इंग्लिश मीडियम स्कूल की मांग कर रहे हैं। जनभावनाओं के अनुरूप प्रशासनिक अधिकारी तत्काल सजग होकर आवश्यक कार्रवाई करें।

श्रम दिवस पर होगा श्रमवीरों का सम्मान, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभिन्न योजनाओं के तहत श्रमिकों को देंगे 47 करोड़
प्रदेश से मलेरिया को खत्म करने 21 जिलों में अभियान: अभियान के तहत अब तक 18.39 लाख लोगों की जांच, पॉजिटिव पाए गए 10,930 मरीजों का इलाज
धर्मांतरण केस: सीबीआई जांच को इज्जत का सवाल न बनाए तमिलनाडु सरकार, एससी ने लगाई फटकार
तेजी से खाली होने लगे धान खरीदी केन्द, 100 लाख 25 हजार मेट्रिक टन धान का हो चुका उठाव
भारत में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 50357 नए मरीज…. छह माह में घटने लगी मौतों की संख्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल अमित शाह के दौरे के बीच भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, स्वागत समारोह के सभी कार्यक्रम रद्द
Next Article सेक्टर 7 वार्ड 66 में लगा दाई-दीदी क्लीनिक व मोबाइल हेल्थ सेंटर, स्वाथ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने भी कराया परीक्षण सेक्टर 7 वार्ड 66 में लगा दाई-दीदी क्लीनिक व मोबाइल हेल्थ सेंटर, स्वाथ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने भी कराया परीक्षण

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?