ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आधार आपरेटर संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा व सुविधा सहित यह है मांगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आधार आपरेटर संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा व सुविधा सहित यह है मांगे

By Om Prakash Verma
Published: July 2, 2024
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले में संचालित आधार केन्द्रों में महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में जिले के आधार आपरेटरों ने कलेक्टर को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। पत्र के माध्यम से आपरेटरों ने कहा है कि उक्त आधार केन्द्रों का सुगमता से संचालन किये जाने और संबंधित केन्द्रों में आधार आपरेटरों की सुरक्षा को लेकर मांग की गई है। आधार केन्द्रों का संचालन कलेक्टर की निगरानी में किया जाता है इसके बाद भी सुरक्षा की गारंटी नहीं है।

रिसाली निगम के आधार केन्द्र में दो दिन पहले महिला ने ऑपरेटर के साथ गाली गलौच व मारपीट की थी। इसके बाद आधार ऑपरेटरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। वर्तमान में जिले के प्रत्येक आधार सेवा केन्द्र में दस्तावेज अपडेशन में दस्तावेज के दिशा-निर्देश के कारण आवेदकों से विवाद की स्थिति बनती है। जिस कारण आधार आपरेटरों पर सम्पत्ति व जान-माल की हानी का खतरा बना रहता है।

इसे देखते हुए प्रत्येक आधार केन्द्रों में असुविधा एवं नागरिकों के उपद्रव से बचने सुरक्षा की दृष्टि से 01 गार्ड की की मांग की गई है। वहीं आधार केन्द्रों में कार्य कर रहे ऑपरेटरों के लिए आई.डी कार्ड (परिचय पत्र) उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है। आधार निगरानी समिति में किसी आधार ऑपरेटर के न होने के कारण कार्य में होने वाली समस्या एवं आवश्यक सुझाव या मार्गदर्शन नहीं हो पाता है। जिस कारण जनता व आपरेटरर्स को कार्य करने व करवाने में असुविधा होती है। इसलिए समस्याओं के निराकरण हेतु जिला स्तर पर समय-समय पर (प्रत्येक माह) होने वाले आधार निगरानी समिति की बैठक में हमारे आधार यूनियन के 02 पदाधिकारियों को भी शामिल करने की मांग की गई है।

आधार केन्द्रों में कार्य कर रहे ऑपरेटरों का बीमा एवं उनके आधार से संबंधित उपकरणों का भी बीमा, पूर्व में कार्यरत् आपरेटरर्स जिनका आधार आई.डी. किसी कारणवश निलंबित किया गया था, उन सभी का निलंबन समय पूरा होने के बाद भी विगत 06 महिनों में आई.डी शुरू नहीं कि गई है उनके भी उक्त आईडी को पुन: चालू करने की व्यवस्था की जायें। वहीं पूर्व व वर्तमान में सभी शिविर में प्रचार-प्रसार की कमी के कारण शिविर पूर्णत: सफल नहीं हो पाता है। भविष्य में इस तरह की शिविर के लिए दिन तय करने के बाद शिविर दिनांक से एक सप्ताह पहले प्रचार-प्रसार के लिए शिविर स्थल पर आवश्यक व्यवस्था किये जाने की आधार आपरेटर संघ ने मांग की है।

DURG-1Download
साय सरकार में तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़
गुस्ताखी माफ: रिटायर्ड लोगों की बस्ती फिर होगी गुलजार
मुख्यमंत्री ने की विभिन्न जिलों के क्वारेंटाइन सेंटरों, आइसोलेशन की व्यवस्था, कोविड जांच की समीक्षा, कहा- होम आइसोलेशन मरीजों की पूरी सावधानी के साथ सतत मॉनिटरिंग की जाए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिला घाना का सर्वोच्च सम्मान, मोदी ने कहा- यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात
छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से बढ़ जाएंगी शराब की कीमतें, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भोले बाबा के सत्संग समाप्त होने के बाद मची भगदड़, 20 लोगों की मौत और कई घायल
Next Article मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विभागीय समीक्षा, अफसरों को निर्देश- छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त करने मिशन मोड़ पर करें कार्य

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?