ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आतंक पर वार: पीएम मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले बड़ा ऑपरेशन, अब तक छह आतंकी ढेर; एएसआई शहीद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आतंक पर वार: पीएम मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले बड़ा ऑपरेशन, अब तक छह आतंकी ढेर; एएसआई शहीद

By @dmin
Published: April 22, 2022
Share
Jammu and Kashmir: Big success to security forces, three terrorists killed in Shopian encounter
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायती राज दिवस के मौके पर 24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आने वाले हैं। कश्मीर के पाली गांव में उनका कार्यक्रम होगा। इसे देखते हुए पूरे जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था कई गुना बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद बीते दो दिनों से यहां आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं। मात्र दो दिनों में हुई आतंकी मुठभेड़ों अब तक कुल छह आतंकी मारे जा चुके हैं, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का एक कमांडर भी शामिल है। जबकि एक सीआईएसएफ के एएसआई भी शहीद हुए हैं और कई जवान घायल हैं।

सुजवां में शुक्रवार को दो दहशतगर्द ढेर, एक जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के सुजवां में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर कर दिए गए, वहीं एक जवान शहीद हो गया है और चार जवान घायल हैं। मुठभेड़ जम्मू के सुंजवां इलाके में हो रही है। जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि हुई मुठभेड़ में कुल दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि हमने घेराबंदी कर इलाका खाली करा लिया है और अभी मुठभेड़ जारी है। ऐसा लग रहा है कि आतंकी घर में छिपे हुए हैं।

सीआईएसएफ जवानों से भरी बस पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर में चड्ढा कैंप के पास शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से भरी बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। जिसमें एक एएसआई शहीद हो गया और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस में 15 जवान सवार थे, सभी मॉर्निंग शिफ्ट में ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए आतंकियों ने बस पर हमला कर दिया। सीआईएसएफ ने आतंकी हमले का डटकर मुकाबला किया। जवाबी कार्रवाई में एक एएसआई शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए।

गुरुवार को बारामुला में मुठभेड़, लश्कर कमांडर समेत चार आतंकी ढेर
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर समेत तीन आतंकियों को मार गिराया। वहीं ये मुठभेड़ शुक्रवार को भी जारी है, जिसमें एक अन्य आतंकी ढेर हुआ है। मारा गया सरगना यूसुफ कांटरू बडगाम जिले में हाल ही में आतंकी हमले में मारे गए एसपीओ और उसके भाई, पूर्व बीडीसी चेयरमैन भूपेंद्र सिंह की हत्या के अलावा अन्य कई हत्याओं में शामिल था। सूत्रों के अनुसार यूसुफ 2017 से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था। मुठभेड़ में सेना के चार और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवानभी घायल हुए हैं।

आईजी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार, बडगाम पुलिस को इनपुट मिला था कि बारामुला जिले के मलवाह इलाके में पांच आतंकी छिपे हुए हैं। जिसमें तीन स्थानीय और दो पाकिस्तानी हैं। सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षाबल इलाके में दाखिल हुए तो एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसमें सेना के तीन व पुलिस का एक जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कल तीन आतंकियों को मारा था जबकि शुक्रवार को एक और आतंकी को ढेर किया है। इसमें लश्कर का शीर्ष कमांडर यूसुफ कांटरू भी मारा गया। वह हाल ही में बडगाम जिले में पुलिस के एसपीओ और उसके भाई, एक सैनिक व एक नागरिक की हत्या सहित नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों की कई हत्याओं में शामिल था। उसने बीडीसी अध्यक्ष सरदार भूपिंदर सिंह की 23 सितंबर 2020 को बडगाम जिले के खाग क्षेत्र में उनके पैतृक स्थान में हत्या कर दी थी। खाग थाने में आतंकी कांटरू के खिलाफ कई मामले दर्ज थे।

भारतीय अंतरिक्ष संघ: निजी क्षेत्र के लिए अंतरिक्ष की दुनिया खोलेगी मोदी सरकार, जानें इसरो के रहते क्यों पड़ी जरूरत
आईपीएस जीपी सिंह होंगे बहाल, CAT ने दिया आदेश…. राजद्रोह-भ्रष्टाचार मामले में कर दिया गया था रिटायर
एक अक्टूबर से सामान्य रूप से खुले दुकानें…. भिलाई चेम्बर ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप रखी मांग
रफ्तार का कहर : जगदलपुर में माजदा की चपेट में आए स्कूटी सवार, दो की मौके पर मौत
जन्मदिन पर सेवा का संदेश: मुख्यमंत्री साय ने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यपाल ने हरेली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं जनजातीय साहित्य के विकास में यह महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा: राज्यपाल सुश्री उइके
Next Article भिलाई में बड़ा हादसा : आंधी से गिरी दीवार ने छीनी मासूम जिंदगी, माता-पिता घायल भिलाई में बड़ा हादसा : आंधी से गिरी दीवार ने छीनी मासूम जिंदगी, माता-पिता घायल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?