ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आतंकवाद का मददगार बना रहेगा पाक या निकलेगा ग्रे लिस्ट से बाहर? सभी की नजरें बैठक पर टिकीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

आतंकवाद का मददगार बना रहेगा पाक या निकलेगा ग्रे लिस्ट से बाहर? सभी की नजरें बैठक पर टिकीं

By @dmin
Published: February 21, 2022
Share
आतंकवाद का मददगार बना रहेगा पाक या निकलेगा ग्रे लिस्ट से बाहर? सभी की नजरें बैठक पर टिकीं
आतंकवाद का मददगार बना रहेगा पाक या निकलेगा ग्रे लिस्ट से बाहर? सभी की नजरें बैठक पर टिकीं
SHARE

पेरिस (एजेंसी)। आतंकवाद के वित्त पोषण और उससे जुड़े मुद्रा शोधन मामलों पर निगरानी व कार्यवाही करने वाले वैश्विक संगठन एफएटीएफ की सोमवार से पेरिस में बैठक शुरू हो रही है। सभी की निगाहें इस बात पर लगी हैं कि इस बैठक में पाकिस्तान संगठन की ‘ग्रे’ सूची में बना रहेगा या बाहर निकल सकेगा।

पेरिस में ‘फाइनेंशियल एक्शन टास्कफोर्स’ (एफएटीएफ) की साधारण सभा और वर्किंग ग्रुप की बैठक आज से होगी। पाकिस्तान को इस बैठक से बड़ी उम्मीद है। वह इस आतंकवाद विरोधी वैश्विक संगठन की ‘ग्रे लिस्ट’ से बाहर निकलने के लिए छटपटा रहा है। उसकी उम्मीद पूरी होगी या उस पर फिर पानी फिर जाएगा, यह कुछ घंटों में साफ हो जाएगा।

आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं करने, आतंकी संगठनों के वित्त पोषण और मनी लांड्रिंग रोधी कानूनों का पालन नहीं करने के कारण पाकिस्तान पेरिस स्थित एफएटीएफ की ग्रे सूची में 2018 से है। लगातार ग्रे सूची में रहने के कारण पाकिस्तान को आयात-निर्यात, विदेशों से धन की आमद और अंतरराष्ट्रीय वित्त संस्थाओं से सीमित कर्ज जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

इमरान लगातार जुटे हैं पर नहीं मिल रही कामयाबी
सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने देश को ग्रे सूची से बाहर निकालने के प्रयासों में जुटे हैं। हालांकि पिछले सालों में उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली। विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान सरकार आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रही है। कार्रवाई की बात तो छोडि़ए इसके उलट वह तहरीके तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) जैसे इस्लामी संगठनों के समक्ष घुटने टेक रही है।

पाकिस्तान ने कहा- सारी शर्तें पूरी कीं
एफएटीएफ की इस बैठक के पूर्व बीते सप्ताह पाक विदेश विभाग ने दावा किया था कि उनके देश ने ग्रे लिस्ट से बाहर निकलने के लिए इस संगठन की सभी शर्तों को पूरा किया है। पाक अखबार डॉन की रिपोर्ट में कहा गया था कि अब सिर्फ राजनीतिक कारणों से ही पाकिस्तान को इस सूची में रखा जा सकता है। पाक विदेश विभाग के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार ने कहा था कि हमने सभी तकनीकी जरूरतें पूरी कर दी हैं, उम्मीद करते हैं कि पेरिस बैठक का सकारात्मक नतीजा आएगा।

पाक के सूची से निकलने के आसार नहीं
इससे पहले एफएटीएफ के अध्यक्ष ने कहा था कि पाकिस्तान तब तक ग्रे सूची में रहेगा जब तक कि वह जून 2018 में सहमत मूल एजेंडे की शर्तों व संगठन के एशिया-प्रशांत समूह की 2019 की समानांतर कार्ययोजना पर पूरी तरह अमल नहीं करेगा। पिछले साल अक्तूबर में एफएटीएफ ने पाकिस्तान को अपनी ‘ग्रे सूचीÓ में बरकरार रखा था।

Breaking News : दुर्ग के राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान का अंदेशा
सूरजपुर में पैंगोलिन की तस्करी करते 3 गिरफ्तार, कारोड़ों की कीमत का 10 किलो पैंगोलिन सिल्क जब्त
लॉकडाउन का दिख रहा असर: 10 दिनों में जिले का पॉजिटिव रेट 25 फीसदी गिरा…. बीते 24 घंटों में सामने आए 1282 नए केस…. 3157 हुए स्वस्थ्य
शराब के अवैध कारोबार में लिप्त चार आरोपी गिरफ्तार : मंहगे ब्राण्ड की विदेशी मदिरा सहित 7 पेटी गोवा स्पेशल मदिरा जब्त
shreekanchanpath 163 # 28 March 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मौलाना कल्बे जवाद ने की अपील, बोले- जो दंगे-फसाद रोक सके, उसे दें वोट मौलाना कल्बे जवाद ने की अपील, बोले- जो दंगे-फसाद रोक सके, उसे दें वोट
Next Article बड़ा बैंक घोटाला: एबीजी के पूर्व चेयरमैन अग्रवाल पहुंचे सीबीआई मुख्यालय, होगी पूछताछ बड़ा बैंक घोटाला: एबीजी के पूर्व चेयरमैन अग्रवाल पहुंचे सीबीआई मुख्यालय, होगी पूछताछ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?