ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आज से ग्लोबल हो जाएगा टीकाकरण अभियान में कारगर रहा CoWIN पोर्टल, 50 देशों तक होगी पहुंच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

आज से ग्लोबल हो जाएगा टीकाकरण अभियान में कारगर रहा CoWIN पोर्टल, 50 देशों तक होगी पहुंच

By @dmin
Published: July 5, 2021
Share
आज से ग्लोबल हो जाएगा टीकाकरण अभियान में कारगर रहा CoWIN पोर्टल, 50 देशों तक होगी पहुंच
आज से ग्लोबल हो जाएगा टीकाकरण अभियान में कारगर रहा CoWIN पोर्टल, 50 देशों तक होगी पहुंच
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी) । भारत में कोरोना के बीच टीकाकरण अभियान में CoWIN ऐप का बहुत बड़ा योगदान रहा है। ऐसे में अब जल्द ही इसे ग्लोबल किया जा रहा है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज CoWIN ग्लोबल कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे, जहां सरकार के डिजिटल प्लेटफॉर्म में दिलचस्पी दिखाने वाले देशों को इसे अपनाने का मौका दिया जाएगा। भारत में इस प्लेटफॉर्म का उपयोग लोगों को कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराने, स्लॉट बुक करने और टीकाकरण प्रमाणपत्र डाउनलोड करने में मदद करने के लिए किया जा रहा है।

50 से अधिक देशों ने दिखाई CoWin में रुची
गौरतलब है कि कनाडा, मैक्सिको, नाइजीरिया, पनामा और युगांडा सहित 50 से अधिक देशों ने CoWin प्लेटफॉर्म को अपनाने में रुचि दिखाई है। इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के विभिन्न स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों के भाग लेने की उम्मीद है। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन करेंगे।

इस कार्यक्रम में विदेश सचिव एचवी श्रृंगला, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा भी भाषण दे सकते हैं। कॉन्क्लेव का उद्देश्य CoWIN के माध्यम से कोविड-19 से लड़ने के लिए सार्वभौमिक टीकाकरण के संबंध में भारत के अनुभव को साझा करना है। NHA ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में ये जानकारी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य, विदेश मंत्रालय और एनएचए द्वारा संयुक्त पहल में आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य कोविड -19 से लड़ने के लिए टीकाकरण के संबंध में भारत के अनुभव को साझा करना है।

क्या है CoWIN प्लेटफॉर्म?
CoWIN का फुल फॉर्म कोविड वैक्सीन इंटेलिजेंस वर्क है। इसे केंद्र सरकार द्वारा जनवरी में लाया गया था। इसके बाद देश में कोविड -19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। यह टीका लेने वाले लाभार्थियों के लिए एक वेबसाइट है और टीकाकरण प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के लिए एक अलग मोबाइल एप्लिकेशन भी है। इस ई-पोर्टल से लोग टीकाकरण स्लॉट बुक कर सकते हैं। वे अपनी पसंद के अनुसार दिन और समय का स्लॉट चुन सकते हैं। लोग अपने फोन नंबर के साथ वेबसाइट पर रजिस्टर करते हैं। फिर उन्हें एक ओटीपी मिलता है। इसके बाद अपना आधार डिटेल दर्ज करने के लिए कहा जाता है और फिर टीकाकरण स्लॉट बुक करने के लिए आगे प्रोसेस कर सकते हैं।

राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार: 10 अगस्त तक प्रविष्टियां आमंत्रित…. चार श्रेणियों में मिलेंगे पुरस्कार
कश्मीर आतंकी साजिश नाकाम…. नौगाम में रेलवे क्रॉसिंग के पास आईईडी बरामद… भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात
छत्तीसगढ़ का अनमोल खजाना :  293 मिलियन साल पुराने समुद्री जीवाश्मों का राज खोलता गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क
मतदाता जागरुकता के लिए पैरामिलट्री फोर्स के साथ दुर्ग पुलिस का फ्लैग मार्च, कलेक्टर भी हुई शामिल
दुर्ग में पकड़ाया फर्जी बीएसएफ जवान, पुलिस लिखे डिजायर में घूम रहा था, रेगुलर चेकिंग में खुली पोल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Sant Ratan Muni Maharaj's 73rd abstinence day celebrated at Mangal Sadhana Kendra Mangalam मंगल साधना केंद्र मंगलम में मनाया गया संत रतन मुनि महाराज का 73 वां संयम दिवस… बड़ी संख्या में शामिल हुए भक्त
Next Article On the JEE-NEET exam, Union Minister Nishank said छत्तीसगढ़ के लिए राहत भरी खबर: कोरोना संक्रमण की दर एक प्रतिशत से नीचे पहुंची… को-मॉर्बिडिटी से हुई तीन की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?