ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आजादी के 75 साल बाद भी जातिवाद का खात्मा नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समाज इसे सख्त जवाब दे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आजादी के 75 साल बाद भी जातिवाद का खात्मा नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समाज इसे सख्त जवाब दे

By @dmin
Published: November 28, 2021
Share
सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं
Big Breking:_ सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, शैक्षणिक संस्थानों को है यूनिफॉर्म निर्धारित करने का अधिकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। ऑनर किलिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी प्रकट करते हुए कहा है कि जातिवाद से प्रेरित यह हिंसा साबित करती है कि आजादी के 75 साल बाद भी देश से जातिवाद का खात्मा नहीं हुआ है। इस तल्ख टिप्पणी के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने नागरिक समाज से कहा कि यह उचित समय है जब वह अपनी प्रतिक्रिया दे और जातिवाद के नाम पर होने वाली इस भयानक हिंसा को पूरी ताकत के साथ नामंजूर करे। शीर्ष कोर्ट ने यह टिप्पणी 1991 में यूपी में हुई ऑनर किलिंग की घटना के खिलाफ दायर कई याचिकाओं पर अपने फैसले में की। इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग मारे गए थे। 

शीर्ष कोर्ट ने कहा कि इससे पहले भी वह सरकारों को ऑनर किलिंग को रोकने के लिए कई दिशा निर्देश जारी कर चुकी है। इन दिशा-निर्देशों का पालन बगैर देरी के किया जाना चाहिए। 

जस्टिस एल. नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि ऐसे मामलों में मुकदमे को दागदार होने और सचाई को आहत होने से बचाना जरूरी है। इसमें गवाहों को सुरक्षा देने में सरकार की निश्चित ही अहम भूमिका है, खासकर उन संवेदनशील मामलों में, जिनमें सत्ता से जुड़े लोग शामिल हों और जिन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त हो। ये लोग बाहुबल व धनबल का इस्तेमाल गवाहों के खिलाफ कर सकते हैं। 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जाति-आधारित प्रथाओं द्वारा कायम कट्टरता आज भी चलन में है। यह संविधान में सभी नागरिकों के लिए समानता के उद्देश्य को बाधित करती है। पीठ ने अपने फैसले में कहा कि जाति आधारित सामाजिक नियमों को तोडऩे पर दो युवकों और एक महिला के साथ 12 घंटे तक मारपीट की गई और बाद में उनकी मौत हो गई। देश में जाति आधारित हिंसा के ये मामले बताते हैं कि आजादी के 75 साल बाद भी जातिवाद का खात्मा नहीं हुआ है। पीठ में जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बीआर गवई भी शामिल थे।  

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला कायम, तीन को दी राहत
शीर्ष कोर्ट ने इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला कायम रखा। हालांकि जिन 23 लोगों को हाईकोर्ट ने दोषी मानते हुए सजा सुनाई थी, उनमें से तीन को दोषमुक्त करार दिया। इन तीनों की पहचान स्पष्ट नहीं थी, इसलिए उन्हें राहत दी गई। 

1991 में उत्तर प्रदेश में ऑनर किलिंग की यह घटना हुई थी। मामले में निचली कोर्ट ने नवंबर 2011 में 35 आरोपियों को दोषी ठहराया था। बाद में हाईकोर्ट ने इनमें से दो को बरी कर दिया था, जबकि बाकी की सजा कायम रखी थी। हालांकि हाईकोर्ट ने आठ दोषियों को मृत्युदंड की सजा को अंतिम सांस तक उम्रकैद में बदल दी थी। 

आहट एक और युद्ध की!: किम जोंग ने भेजे दक्षिण कोरिया की सीमा पर 180 लड़ाकू विमान
आंध्र उत्कल संघर्ष समिति ने कहा – दुर्ग से पलासा तक चाहिए सीधी ट्रेन… मोदी की सभा में भाजपा प्रत्याशी ने कर दी गलत मांग
मेयर देवेन्द्र के कार्यकाल का अंतिम दिन भूमिपूजन से शुरू…. सेक्टर 3 इंटक कार्यालय परिसर में बनेगा डोम शेड
Cricket : शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास, एक्स पर बोले- भारत के लिए खेलना सुकून भरा पल
कोरोना संकट के बीच प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार: जीएसटी कलेक्शन में 26 फीसदी की बढ़ोतरी….. छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धर्मांतरण के विरूद्ध हजारों लोग हुए बाईक रैली में शामिल, सभी रामभक्तों के प्रयास से दुर्ग-भिलाई हुआ भगवामय धर्मांतरण के विरूद्ध हजारों लोग हुए बाईक रैली में शामिल, सभी रामभक्तों के प्रयास से दुर्ग-भिलाई हुआ भगवामय
Next Article परिचय सम्मेलन में पहचान के साथ बनते हैं मजबूत रिश्ते: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू परिचय सम्मेलन में पहचान के साथ बनते हैं मजबूत रिश्ते: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?