ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आजादी का अमृत महोत्सव चित्र प्रदर्शनी में जीवंत हो उठा बापू का दांडी मार्च
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

आजादी का अमृत महोत्सव चित्र प्रदर्शनी में जीवंत हो उठा बापू का दांडी मार्च

By @dmin
Published: March 12, 2022
Share
आजादी का अमृत महोत्सव चित्र प्रदर्शनी में जीवंत हो उठा बापू का दांडी मार्च
आजादी का अमृत महोत्सव चित्र प्रदर्शनी में जीवंत हो उठा बापू का दांडी मार्च
SHARE

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय रायपुर का त्रिदिवसीय आयोजन
पेंटिंग व देशज खेल प्रतियोगिताओं में जुटा प्रतिभागियों का हुजूम, वीर शहीदों को किया याद

बिलासपुर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय रायपुर द्वारा रतनपुर स्थित महामाया मंदिर के नवीन धर्मशाला परिसर में लगाए त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी में दूसरा दिन अंग्रेजों के नमक कानून तोडऩे के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा शुरू किए गए दांडी मार्च के नाम रहा। चित्र प्रदर्शनी के आयोजक अधिकारी शैलेष फाये ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा 12 मार्च 1930 को दांडी मार्च की शुरूआत की गई थी। इसी याद में वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की शुरूआत की गई है। इसी के तहत दांडी मार्च की वर्षगांठ पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लोक कलाकारों द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के सहयोग से दांडी मार्च के घटनाक्रम की सजीव प्रस्तुति की गई। इस दौरान अंग्रेजों काला कानून वापस लो, आजादी का बिगुल बज गया, दांडी मार्च सफल हो गए जैसे क्रांतिकारी नारों के उद्घोष से लोग आजादी की लड़ाई को याद कर भावुक हो गए। 

दांडी मार्च के बाद पेंटिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव विषयक पेंटिंग स्पर्धा में रतनपुर के 7 शैक्षणिक संस्थानों के 69 प्रतिभागियों की सहभागिता रही। पेंटिंग प्रतियोगिता के समापन के बाद फिट इंडिया के तहत कुर्सी दौंड़, फुगड़ी व लट्टू जैसी देशज खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में 273 पंजीकृत प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी सफलता के बारे में बताया।

सीआरपीएफ ने 83 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
आजादी का अमृत महोत्सव चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन सीआरपीएफ बिलासपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सूरज कुमार सिंह व डॉ. सुरेंद्र सांगोड़े के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में आए 83 लोगों के रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं प्रदान की गई। गंभीर समस्या वाले लोगों को रेफर किया गया।

47 को मिला डाक योजना का लाभ
आजादी का अमृत महोत्सव विषयक त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन डाक विभाग की आधार पंजीयन, अपडेशन, वरिष्ठ नागरिक खाता, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी विभिन्न योजनाओं का 47 लोगों को मौके पर ही लाभ मिला।

मिलेगा पुरस्कार
चित्र प्रदर्शनी के तीसरे दिन सीआरपीएफ के डीआईजी एलएन मिश्रा, एसईसीआर के सीपीआरओ साकेत रंजन, आरपीएफ के संभागीय सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत व राजभाषा अधिकारी विक्रम सिंह बतौर अतिथि शिरकत करेंगे। आरपीएफ अधिकारी कुमार निशांत अपनी देशभक्ति कविताओं की प्रस्तुति देंगे। वहीं अन्य प्रतिभागी देशभक्ति गीत-गायन प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। सभी अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

महात्मा गांधी के सपनों को साकार कर रहे भूपेश, प्रदेश में फिर होगी कांग्रेस की वापसी
दो किश्त में धान खरीदी के फैसले से कांग्रेस सरकार का यू-टर्न, ये है वजह
संभाग स्तरीय महिला नगर सैनिकों का बुनियादी प्रशिक्षण सम्पन्न, 434 महिला सैनिकों ने ली कर्तव्य की शपथ
स्व सहायता समूह की 11 महिलाओं ने तैयार किया 100 किलो से ज्यादा हर्बल गुलाल
सरकार के 8 माह : विष्णु के सुशासन से संवर रहा है छत्तीसगढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्टार्टअप इंडिया के माध्यम से अपने बिजनेस आइडियाज को इनक्यूबेशन के माध्यम से दे सकते हैं बढ़ावा स्टार्टअप इंडिया के माध्यम से अपने बिजनेस आइडियाज को इनक्यूबेशन के माध्यम से दे सकते हैं बढ़ावा
Next Article शासकीय स्कूल का नामकरण गौटिया स्व. श्री अंजोर दास पाटले के नाम पर करने की घोषणा गांव-गांव में आर्थिक स्वावलंबन को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री बघेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?