ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आखिर ऐसा क्या हुआ कि पुलिस वाले बन गए लुटेरे, ग्वालियर में हुई हैरान करने वाली लूट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आखिर ऐसा क्या हुआ कि पुलिस वाले बन गए लुटेरे, ग्वालियर में हुई हैरान करने वाली लूट

By @dmin
Published: July 8, 2021
Share
आखिर ऐसा क्या हुआ कि पुलिस वाले बन गए लुटेरे, ग्वालियर में हुई हैरान करने वाली लूट
आखिर ऐसा क्या हुआ कि पुलिस वाले बन गए लुटेरे, ग्वालियर में हुई हैरान करने वाली लूट/demo pic
SHARE

ग्वालियर (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्रेन में लूट का हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। इस लूट को व्यापमं केस में आरोपी एक कांस्टेबल ने एमपी पुलिस के दो अन्य कांस्टेबलों और एक आरपीएफ जवान के साथ मिलकर अंजाम दिया था। इन सबने मिलकर ट्रेन में यात्रा कर रहे तीन स्वर्ण व्यापारियों से 60 लाख रुपए लूट लिए। वहीं घटना के मास्टरमाइंड कांस्टेबल का कहना है कि व्यापमं केस में उसके सारे पैसे खर्च हो गए थे। इसलिए वो यह गुनाह करने पर मजबूर हो गया था। मामला सामने आने के बाद व्यापमं में आरोपी सत्येंद्र गुर्जर और ग्वालियर साइबर सेल में पोस्टेड अभिषेक तिवारी और विवेक पाठक को टर्मिनेट कर दिया गया है। चौथे आरोपी के खिलाफ कार्यवाही के लिए आरपीएफ को लिख दिया है।

एसपी ग्वालियर अमित सांघी के मुताबिक संजय अग्रवाल, संजय गुप्ता और इनके एक अन्य साथी झांसी में सोने की ईंटों के थोक व्यापारी हैं। यह दिल्ली से सोने की ईंट खरीदते हैं और झांसी में लाकर ज्वैलर्स को सप्लाई करते हैं। 17 जून को यह तीनों व्यापारी जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान तीन पुलिस और एक आरपीएफ जवान ने ग्वालियर के नजदीक डाबरा स्टेशन पर इनसे बैग दिखाने को कहा। इन सभी ने खुद को राजस्थान पुलिस का क्राइम ब्रांच अफसर बनाया और व्यापारियों को हवाला रैकेट में शामिल बताकर धमकाया। इस बीच पुलिसवालों ने उनका 60 लाख रुपयों से भरा बैग सीज कर दिया और उसे लेकर ट्रेन से उतर गए। इसके बाद व्यापारियों ने जीआरपी ग्वालियर में शिकायत दर्ज कराई। एसपी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन दिन पहले पुलिस ने इन्हें पहचाना और गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान इन्होंने सतेंद्र गुर्जर को घटना का मास्टरमाइंड बताया।

इसके बाद पुलिस ने सतेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार किया। सतेंद्र ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कुबूल कर लिया। एक जांच अधिकारी के मुताबिक उसने बताया कि साल 2015 में सीबीआई ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। उसके खिलाफ व्यापमं भर्ती में गलत ढंग से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास करने का आरोप लगा। व्यापमं कोर्ट केस में उसका काफी पैसा खर्च हो गया और उसे कई लोगों से उधार भी लेना पड़ा। उसने सोचा था कि जब बहाली हो जाएगी तो सभी के पैसे वापस कर देगा। लेकिन जांच में देरी होती गई और कर्ज बढ़ता चला गया। आखिर उकता कर उसने इस लूट की योजना बना डाली। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि यह किसी अन्य घटना में तो शामिल नहीं हैं? साथ ही इस बात की भी तफ्तीश की जा रही है कि उन्हें व्यापारियों के बारे में सूचना और अन्य जानकारियां किसने दीं।

CG News : मवेशियों को बचाते पलटी पोल्ट्री फार्म की पिकअप, सड़क पर मच गई मुर्गियों की लूट
मनमाना किराया वसूली का मामला: राउंड फिगर के नाम पर यात्रियों से हो रही लूट, सुविधाएं न मिलने पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार को दो सप्ताह का मिला समय
आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागों का किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से नदारद मिले 6 कर्मचारियों को थमाया नोटिस
Big ‘B’ Accident News:_ बॉलीवुड के शहंशाह का एक्सीडेंट, यहां की कटी नस, जाने क्या है उनका हाल
एक और झटके के लिए रहें तैयार: एयरटेल ने कहा- इस साल भी बढ़ाएंगे प्लान की कीमतें, शुरुआत करने में हिचकिचाएंगे नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ग्रामीण व्यवस्था को जानने और समझने अब स्कूली बच्चे जाएंगे गांवों के अध्ययन-भ्रमण पर…. गांधी जी के आत्मनिर्भर ग्राम की परिकल्पना से होंगे अवगत सीएम बघेल ने की वन विभाग की समीक्षा, कहा- छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी, रागी के उत्पादन को दिया जाएगा बढ़ावा… उत्पादन बढ़ाने IIMR हैदराबाद से लिया जाएगा तकनीकी सहयोग
Next Article किसानों ने खारिज किया केंद्र सरकार का प्रस्ताव, देशभर में तेज करेंगे आंदोलन आधे हों पेट्रोल-डीजल के रेट: किसानों ने कीमतों में वृद्धि का किया विरोध, वाहनों से जाम किए हाईवे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?