ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईपीएल-2022: दो नई टीमों के लिए 11 बजे शुरू हुई बोली प्रक्रिया, अडाणी और गोयनका समेत 20 कंपनियों ने डाला टेंडर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

आईपीएल-2022: दो नई टीमों के लिए 11 बजे शुरू हुई बोली प्रक्रिया, अडाणी और गोयनका समेत 20 कंपनियों ने डाला टेंडर

By @dmin
Published: October 25, 2021
Share
आईपीएल-2022: दो नई टीमों के लिए 11 बजे शुरू हुई बोली प्रक्रिया, अडाणी और गोयनका समेत 20 कंपनियों ने डाला टेंडर
आईपीएल-2022: दो नई टीमों के लिए 11 बजे शुरू हुई बोली प्रक्रिया, अडाणी और गोयनका समेत 20 कंपनियों ने डाला टेंडर
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क. (एजेंसी) । आईपीएल 2022 में आठ टीमों के अलावा दो नई टीमें भी खेलती हुई दिखाई देंगी। इसके लिए बोली प्रक्रिया आज दुबई में सुबह 11 बजे शुरू हो चुकी है। इसमें करीब 20 से ज्यादा कंपनियां या यूं कह लें इच्छुक पार्टियों ने टेंडर डाला है। फाइनल बोली के लिए पांच से छह पार्टियों को चुना जाएगा। नई टीम खरीदने की रेस में सबसे आगे अडाणी ग्रुप, गोयनका ग्रुप और सीवीसी वेंचर्स हैं। 

इस साल तक लीग में आठ टीमें खेल रही थीं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस साल की शुरुआत में 2022 से दो नई टीमों को बढ़ाने का एलान किया था।

The stage is set! 👍 👍

Bidding for the 2⃣ new IPL teams to commence shortly! pic.twitter.com/Vsu58ZA83d

— BCCI (@BCCI) October 25, 2021

बीसीसीआई अधिकारी भी दुबई में मौजूद
फिलहाल टी-20 विश्व कप के मेजबान होने के नाते बीसीसीआई के भी कई वरिष्ठ अधिकारी दुबई में ही मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई कंपनियों और व्यक्तियों की ओर से टीम खरीदने में दिलचस्पी दिख रही है। आईपीएल 2022 में कुल 10 टीमें खेलती नजर आएंगी। इसके लिए दिसंबर में मेगा ऑक्शन भी होगा।

With the chairman Brijesh Patel sir and Majumdar bhai! Wishing all the bidders for the two new teams very best. Let’s see who we welcome to the #ipl family. pic.twitter.com/UromGRElCY

— Pragyan Ojha (@pragyanojha) October 25, 2021

मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिक ने दिखाई दिलचस्पी
नई टीमों को खरीदने के लिए मैनचेस्टर यूनाइटेड जैसे बड़े फुटबॉल क्लब के मालिक और फॉर्मूला-1 रेसिंग के मालिकों ने भी दिलचस्पी दिखाई है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने भी आईपीएल की नई टीम खरीदने के लिए टेंडर डाला है। इनके अलावा लिस्ट में जिंदल स्टील ग्रुप के मालिक का नाम भी शामिल है।

टेंडर डालने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर थी
टीम खरीदने के लिए टेंडर डालने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर थी। बीसीसीआई ने पहले इसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त तय की थी। हालांकि, बाद में इसे बदलकर 10 अक्तूबर किया गया। फिर इसे बदलकर 20 अक्तूबर किया गया था। आवेदन फॉर्म खरीदने की फीस 10 लाख रुपये थी। एक बार फॉर्म खरीदने के बाद उस रकम को वापस नहीं किया जाएगा।

बीसीसीआई बड़ी रकम हासिल कर सकता है
बीसीसीआई ने टीम खरीदने के लिए बेस प्राइज दो हजार करोड़ (एक टीम की) रुपये तय की है। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक टीम 3500 करोड़ रुपये तक में बिक सकती है। बीसीसीआई दो नई टीमों से करीब 8000 से 10000 करोड़ रुपये तक कमा सकता है। टेंडर के जरिये ही पार्टियां बोली लगाएंगी। करीब 20 कंपनियों ने टेंडर डाला है।

इनमें से कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं-

  • संजीव गोयनका (आरपीएसजी ग्रुप) (Sanjeev Goenka – Promoters of RPSG)
  • ग्लेजर परिवार (मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिक) (Glazer Family – Manchester United Owners)
  • अडाणी ग्रुप (Adani Group)
  • नवीन जिंदल (जिंदल पावर एंड स्टील) (Naveen Jindal – Jindal Power & Steel)
  • टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma)
  • रोनी स्क्रूवाला (Ronnie Screwvala)
  • ऑरोबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma)
  • कोटक ग्रुप (Kotak Group)
  • सीवीसी वेंचर्स (CVC Partners)
  • सिंगापुर की फर्म (Singapore Based PE Firm)
  • हिंदुस्तान टाइम्स मीडिया (Hindustan Times Media)
  • ब्रॉडकास्ट एंड स्पोर्ट्स कंसल्टिंग एजेंसी आईटीडब्लू (Broadcast & sports consulting agencies ITW)
  • ग्रुप एम (Group M)
  • दीपिका-रणवीर (इन्हें कुछ कॉरपोरेट कंपनियां सपोर्ट कर रही हैं)
कांग्रेस पर हमला बोल अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा- पुडुचेरी में बनेगी भाजपा की सरकार
देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की थीम पर बनी छत्तीसगढ़ की झांकी कर्तव्य पथ पर सजी
पीएम जनमन आवास योजना से जगदीश बैगा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर जवानों ने ढूंढ निकाला अंडरग्राउंड बंकर, नक्सलियों ने छिपने के लिए बना रखा था ठिकाना
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 9 आईपीएस अफसरों का तबादला, देखें पूरी सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़…. 3 नक्सली ढेर…. एके-47 समेत कई हथियार बरामद छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़…. 3 नक्सली ढेर…. एके-47 समेत कई हथियार बरामद
Next Article बाबा दिल्ली में बैठे रहे, राहुल-दूत छत्तीसगढ़ में खेल कर गए बाबा दिल्ली में बैठे रहे, राहुल-दूत छत्तीसगढ़ में खेल कर गए

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?