ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाबा दिल्ली में बैठे रहे, राहुल-दूत छत्तीसगढ़ में खेल कर गए
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

बाबा दिल्ली में बैठे रहे, राहुल-दूत छत्तीसगढ़ में खेल कर गए

By @dmin Published October 25, 2021
Share
बाबा दिल्ली में बैठे रहे, राहुल-दूत छत्तीसगढ़ में खेल कर गए
बाबा दिल्ली में बैठे रहे, राहुल-दूत छत्तीसगढ़ में खेल कर गए
SHARE

राहुल गांधी के करीबी सचिन राव के दिल्ली लौटने के बाद बदले राजनीतिक समीकरण
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल वाला फार्मूला फिस्स हो गया है। खबर है कि कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अभयदान दे दिया है। हालांकि इसके पीछे कई तरह की बातें निकल आई है। पिछली दफा जब कुर्सी का विवाद सिर चढ़ा तो पार्टी नेतृत्व ने सीएम बघेल और स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव को दिल्ली बुलाया था। उसके बाद यह तय हुआ था कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ का विकास देखने आएंगे। राहुल तो यहां नहीं आए, किन्तु उन्होंने अपना दूत जरूर भेज दिया। एआईसीसी के प्रशिक्षण प्रमुख सचिन राव, राहुल की जगह आए तो मुख्यमंत्री ने खुद उन्हें विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल दिखाया। खबर है कि सचिन के दिल्ली लौटने के बाद ही भूपेश बघेल की कुर्सी पूरे 5 साल के लिए तय हो गई। जबकि फार्मूले को लेकर टीएस बाबा अब भी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

एआईसीसी प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिन राव 19 अक्टूबर को रायपुर पहुंचे तो उन्हें लेने के लिए खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो मंत्रियों मो. अकबर और रवीन्द्र चौबे के साथ पहुंचे। भले ही भाजपा ने बाद में सचिन के दौरे का मजाक बनाया, किन्तु सचिन राव कितने महत्वपूर्ण थे, यह इसी से जाहिर हो गया जब सीएम बघेल खुद उन्हें राज्य का विकास और महत्वाकांक्षी योजनाओं को दिखाने ले गए। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि सचिन राव दिल्ली लौटकर पूरा फीडबैक राहुल गांधी को देने वाले थे। एक ओर जहां ढाई साल वाले फार्मूले को लेकर स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव अब भी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं, वहीं उनके अरमानों पर छत्तीसगढ़ में ही सचिन राव पानी फेर गए। सचिन दिल्ली लौटे उसके बाद यह खबर सुर्खियां बन गई कि हाईकमान ने भूपेश बघेल पर वरदहस्त रख दिया है। इधर, यह खबर आ रही है कि संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलने की जिद पकड़े बैठे टीएस सिंहदेव की जल्द ही पार्टी हाईकमान से मुलाकात हो सकती है। सिंहदेव काफी समय से दिल्ली में सक्रिय हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई बाद दिग्गज नेताओं से मिलने का प्रयास किया, किन्तु उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी।

भूपेश के कामों को सराहा, राहुल को दिया फीडबैक
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान सचिन राव ने प्रस्तावित सेवाग्राम स्थल, गौठान, जेनरिक दवा की दुकान और अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को देखा। खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें गाड़ी में बैठाकर विकास दिखाने ले गए। बाद में सचिन ने सीएम बघेल के कामों को सराहा। सेवाग्राम स्थल को उन्होंने महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज से जोड़ा। साथ ही यहां तक कह दिया कि देशभर के राज्यों को छत्तीसगढ़ से सीखने की दरकार है। दौरा खत्म होने के बाद दिल्ली लौटे सचिन राव ने भूपेश सरकार के कामकाज का पूरा खाका राहुल गाधी के सामने खींचा। कहा जा रहा है कि सचिन ने राहुल के समक्ष ऐसा समां बांधा कि वे भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाए। राहुल गांधी को दिए गए इसी फीडबैक के बाद भूपेश बघेल को हाईकमान ने फ्रीहैंड कर दिया। गौरतलब है कि सचिन राव को राहुल गांधी का रणनीतिक सलाहकार माना जाता है।

बगावत न हो, इसलिए आए थे
दिल्ली से जो खबरें छनकर आई है, उस पर यकीन करें तो पार्टी हाईकमान को यह अंदेशा सताने लगा था कि छत्तीसगढ़ में कभी भी बगावत फूट सकती है। जिस तरह से ढाई साल वाले फार्मूले को लेकर टीएस सिंहदेव दबाव बना रहे थे और मुख्यमंत्री के समर्थक विधायक दिल्ली दौड़ लगा रहे थे, उससे पार्टी के दिग्गज नेता नाखुश थे। ऐसे में आलाकमान की ओर से कोई भी कदम उठाना विस्फोटक हालात पैदा कर सकता था। पार्टी के रणनीतिकारों को लगने लगा था कि यदि हाईकमान ने कोई फैसला सुनाया तो नुकसान सीधे-सीधे पार्टी को ही होगा। इसी के मद्देनजर राहुल गांधी ने सचिन राव को अपना दूत बनाकर छत्तीसगढ़ भेजा। सचिन राव ने राज्य के राजनीतिक हालातों को बारीकी से न केवल देखा, अपितु वे बहुत सुलझे हुए तरीके से बगावत जैसे किसी संभावना को दबाने में भी कामयाब रहे। खबर है कि इस दौरान सचिन राव को यह बताने की भी कोशिश हुई कि बगावत की आशंका दरअसल, स्वास्थ्यमंत्री टीएस बाबा की ओर से ज्यादा है। जिस वक्त राव छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे, ठीक उसी दौरान सिंहदेव समर्थक यह दावा भी करते रहे कि जल्द ही बघेल इस्तीफा देने वाले हैं। यह खबर भी उड़ाई गई कि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने भूपेश बघेल को अक्टूबर अंत तक कुर्सी छोडऩे को कहा है।

बेफिक्र भूपेश फिर यूपी गए
एक ओर जहां टीएस सिंहदेव दिल्ली में डेरा डाले बैठे हैं तो दूसरी ओर इससे बेखबर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर यूपी के दौरे पर निकल गए हैं। सचिन राव के दौरे के बाद अचानक सीएम बघेल बेफिक्र हो गए हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई खबर नहीं है, किन्तु विश्वनीय सूत्र बताते हैं कि भूपेश बघेल को हाईकमान ने खुली छूट दे दी है। यूपी चुनाव के मद्देनजर हाईकमान ने बघेल को मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस महीने यह उनका चौथा यूपी दौरा है। इससे पहले वे 5 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जाने के लिए लखनऊ पहुंचे थे, किन्तु उस दौरान उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने नहीं दिया गया। इसके बाद 6 अक्टूबर को वे राहुल गांधी के साथ दोबारा लखनऊ पहुंचे। 9 अक्टूबर को कौल हाउस में हुई बैठक में उन्होंने शिरकत की थी। बाद में बनारस में हुई किसान न्याय यात्रा में भी शामिल हुए। यूपी दौरे के बाद सीएम भूपेश का हिमाचल प्रदेश जाने का भी कार्यक्रम है।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin October 25, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईपीएल-2022: दो नई टीमों के लिए 11 बजे शुरू हुई बोली प्रक्रिया, अडाणी और गोयनका समेत 20 कंपनियों ने डाला टेंडर आईपीएल-2022: दो नई टीमों के लिए 11 बजे शुरू हुई बोली प्रक्रिया, अडाणी और गोयनका समेत 20 कंपनियों ने डाला टेंडर
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 12 # 25 october 2021
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?