ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईजी की खुली चुनौती: बचना है तो कर दो सरेंडर, नहीं तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBijapurBreaking NewsChhattisgarhFeatured

आईजी की खुली चुनौती: बचना है तो कर दो सरेंडर, नहीं तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

By Om Prakash Verma
Published: June 11, 2025
Share
आईजी की खुली चुनौती: बचना है तो कर दो सरेंडर, नहीं तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
आईजी की खुली चुनौती: बचना है तो कर दो सरेंडर, नहीं तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
SHARE

जगदलपुर। एक समय बस्तर में नक्सलियों का आतंक देखने को मिलता था, लेकिन धीरे-धीरे पुलिस के साथ ही फोर्स के जवानों की बहादुरी, बलिदान व कड़ी कार्रवाई के चलते नक्सलियों की बटालियन खत्म होने की कगार पर है। वहीं कुछ वर्ष पहले जहां 45 टॉप लीडर हुआ करते थे, वहीं अब इनकी संख्या 14 हो गई है। यह बातें बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कही हैं। उन्होंने खुले तौर पर नक्सलियों को हिदायत दी है कि उनके पास केवल सरेंडर ही एक मात्र रास्ता बचा है, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार होने की बात कही है।

बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के हाथ जो नक्सलियों की जानकारी लगी है, उसमें नक्सलियों के टॉप लीडर से लेकर निचले स्तर तक के सभी नक्सलियों के पूरे बायोडाटा मिले हैं, जिसमें नक्सलियों के पुराने के साथ ही वर्तमान समय की भी फोटो उपलब्ध हैं। बड़े नक्सली लीडर को जहां मार गिराया गया है, वहीं आधे से ज्यादा नक्सलियों का सफाया हो चुका है। सात से आठ वर्ष पहले जो सेंट्रल कमेटी व ब्यूरो सक्रिय हुआ करते थे, उसमें से कई नक्सलियों को फोर्स ने मार गिराया या फिर पकड़ लिया गया है।

नक्सलियों के खत्म होते साम्राज्य से बौखलाए नक्सली निर्दोष लोगों की हत्या के साथ ही आईईडी के द्वारा उनकी जान ले रहे हैं, जिसके चलते फोर्स ने अंदर तक जाकर नक्सलियों के टॉप लीडर को मार गिराया है, जिनके शव भी पुलिस बरामद कर चुकी है। उन्होंने कहा कि देखा जाए तो अभी वर्तमान समय में 4 पोलित ब्यूरो मेम्बर्स के साथ ही 10 सेंट्रल कमेटी मेम्बर शेष बचे हुए हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने नक्सलियों को खुले तौर पर चुनौती दी है कि अगर वे अपनी जान बचाना चाहते हैं तो सरेंडर कर दें, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

संसद की कृषि स्थायी समिति के सदस्यों ने की सीएम बघेल से सौजन्य मुलाकात… छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना के कायल हुए संसदीय समिति के सदस्य
तबादला: प्रकाश कुमार सर्वे को मिली दुर्ग की जिम्मेदारी, लोकेश कुमार होंगे भिलाई निगम के नए आयुक्त, देखे लिस्ट
कोविड-19: फ्रांस में 24 घंटे में 833, अमेरिका में 1150 की मौत
स्टंटबाजों पर सख्ती : दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने 4 बाइकर्स से कराई उठक बैठक, कोर्ट ने काटा 38 हजार का जुर्माना
जाबाज जवानों को मिलेगा 2 करोड़ का ईनाम, 29 नक्सलियों का खात्मा करने वाले जवानोंं को बँटेगी ईनामी राशि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, सीआरपीएफ जवान पर गिरी गाज महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, सीआरपीएफ जवान पर गिरी गाज
Next Article प्रदेश के आठ आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, आकाश शुक्ला को मिली दुर्ग की जिम्मेदारी प्रदेश के आठ आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, आकाश शुक्ला को मिली दुर्ग की जिम्मेदारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?