ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध वसूली के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार, धमका कर ऐंठता था पैसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अवैध वसूली के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार, धमका कर ऐंठता था पैसा

By @dmin
Published: April 14, 2022
Share
अस्पताल को बम से उड़ाने और और इस परिवार को मारने की धमकी देने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार
अस्पताल को बम से उड़ाने और और इस परिवार को मारने की धमकी देने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार
SHARE

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य के सरगुजा और बलरामपुर जिलों में कथित तौर पर अवैध वसूली की मांग करने वाले एक वेब पोर्टल के लिए काम करने वाले एक पत्रकार के खिलाफ छह मामले दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

आरोपी का नाम जितेंद्र जायसवाल है जो ‘भारत सम्मान’ नाम का एक समाचार पोर्टल चलाता है। इस पर कथित तौर पर पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली करने का आरोप है। साथ अधिकारियों ने बताया कि वह बदनामी वाली सामग्री प्रसारित करता था और पीडि़तों से पैसे वसूलने के लिए अफवाहें फैलाता था।

छह मामले दर्ज किए
सरगुजा क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने बताया कि जायसवाल के खिलाफ पिछले दो सप्ताह के दौरान सरगुजा और पड़ोसी बलरामपुर जिले में छह मामले दर्ज किए गए हैं। यादव ने बताया कि जायसवाल को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार वह पड़ोसी सूरजपुर जिले की जेल में बंद है एवं उसके खिलाफ लगे सभी मामलों की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि एक कंपनी चलाने वाले अंबिकापुर निवासी जितेंद्र सोनी की शिकायत पर बलरामपुर जिले के निवासी जायसवाल के खिलाफ सरगुजा जिले के गांधीनगर थाने ने जबरन वसूली, डकैती, धमकी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

यादव ने बताया कि वहीं बलरामपुर जिले के निवासी प्रवीण अग्रवाल की शिकायत पर गांधीनगर थाने में एक अन्य मामला दर्ज किया गया है। अग्रवाल ने जायसवाल पर रंगदारी मांगने और मांग पूरी नहीं करने पर नक्सलियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एक अन्य मामला सरगुजा जिले के अजाक थाने में एक महिला का अपमान के संबंध में दर्ज किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक यादव ने बताया कि कई पीडि़त अब तक जायसवाल के जाल में फंस चुके हैं, लेकिन उन्होंने आरोपी द्वारा वेब पोर्टल के माध्यम से झूठी, अपमानजनक जानकारी फैलाने के डर से शिकायत नहीं की है। उन्होंने बताया कि जायसवाल ने अपने खिलाफ शिकायत करने वाले को थाना परिसर के भीतर डराने की कोशिश भी की थी

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर इस संगठन के सदस्यों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान: कांग्रेस प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहू ने जताया आभार
राज्य शासन की योजनाओं से ग्रामीणों के जीवन में आ रहा बदलाव…
Breaking News : गणपति विसर्जन करने गए युवक की हत्या, चाय को लेकर हुए विवाद के बाद बदमाशों ने मार दिया चाकू
सड़क हादसों में चार की मौत, पिता की मौत पर अस्पताल जा रहा था, रास्ते में अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर
Breaking News : दुर्ग में युवक की हत्या, आपसी विवाद के बाद ईंट पत्थर से वार… हिरासत में आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमेरिका की आंख में आंख डालकर भारत ने दिया जवाब, जयशंकर की हो रही जय-जय अमेरिका की आंख में आंख डालकर भारत ने दिया जवाब, जयशंकर की हो रही जय-जय
Next Article जेब होगी और ढीली: बिजली दरों में 2.31 फीसदी की बढ़ोतरी, बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना जेब होगी और ढीली: बिजली दरों में 2.31 फीसदी की बढ़ोतरी, बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?