ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई करने पर दिया जोर-साकेत चन्द्राकर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अवैध अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई करने पर दिया जोर-साकेत चन्द्राकर

By @dmin
Published: February 6, 2022
Share
अवैध अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई करने पर दिया जोर-साकेत चन्द्राकर
अवैध अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई करने पर दिया जोर-साकेत चन्द्राकर
SHARE

भिलाई। महापौर परिषद के सदस्य, भवन अनुज्ञा एवं नगरीय नियोजन के प्रभारी साकेत चंद्राकर ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है। मामला संज्ञान में आने एवं शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने पर उन्होंने चर्चा की। प्रभारी ने भवन पूर्णत: प्रमाण पत्र में तीव्रता लाने पर चर्चा की। वही माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारंभ किए गए प्रत्यक्ष भवन अनुज्ञा प्रणाली पर अधिक से अधिक फोकस करने अधिकारियों से कहा गया।

उल्लेखनीय है कि हितग्राही या आवेदक घर बैठे 1 रुपए आवेदन शुल्क जमा करके एक क्लीक पर एक सेकंड में भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्राप्त कर पा रहे है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत 500 वर्ग मीटर यानि की लगभग 5382 वर्ग फीट क्षेत्रफल के लिए इस प्रणाली के तहत हितग्राही जिन्हे भवन निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा प्राप्त करना है वे सीधे निगम से पंजीकृत वास्तुविद के माध्यम से समस्त आवश्यक दस्तावेज के साथ पोर्टल 222.ड्ढश्चद्वह्य.ह्यह्वस्रड्डष्द्द.द्बठ्ठ में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। दस्तावेज की प्रविष्टी भी ऑनलाइन होगी। भवन मानचित्र का परीक्षण मानव हस्तक्षेप रहित सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जायेगा।

प्रस्तुत मानचित्र सही पाये जाने पर एक रूपये ऑनलाइन जमा करने पर तुरंत ही भवन अनुज्ञा हितग्राही को प्राप्त हो जायेगी। इसके उपरान्त भवन अनुज्ञा के लिये निर्धारित शुल्क 30 दिवस के भीतर जमा किया जाना आवश्यक है। प्रत्यक्ष भवन अनुज्ञा प्रणाली के प्रारंभ होने से निगम दफतरो के अनावश्यक चक्कर काटने एवं भटकने से छुटकारा मिल जायेगा। वहीं जहां भवन अनुज्ञा के आवेदन करने के बाद पहले उपअभियंता, सहायक अभियंता, कार्यपालन अभियंता,जोन आयुक्त तथा भवन अनुज्ञा अधिकारी से होकर प्रक्रिया गुजरती थी वह समाप्त हो जायेगी और सीधे भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र ऑनलाइन मिल जायेगा।

इस प्रणाली से पारदर्शिता भी बनी रहेगी वहीं गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार के लिए यह लाभदायक साबित होगा। गौरतलब है कि भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए 1 महीने में 50 से 70 आवेदन प्राप्त होते हैं, प्रत्यक्ष भवन अनुज्ञा प्रणाली के आरंभ होने पर ऐसे आवेदकों एवं हितग्राहियों को घर बैठे ही भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। इस प्रणाली से अभी तक सैकड़ों लोग लाभान्वित हो चुके हैं। बैठक में भवन अनुज्ञा विभाग के अधिकारी हिमांशु देशमुख, उप अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा, सिद्धार्थ साहू एवं दौलत चंद्राकर इत्यादि मौजूद रहे।

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओटीटी रिलीज पर भी फंसा पेंच
रायगढ़ और जशपुर जिले को मिली 592 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअली किया लोकार्पण व शीलान्यास
‘हमर क्लीनिक योजना की शुरूआत’ : शहरी क्षेत्रों के मोहल्लों में खुलेंगे इतने क्लीनिक, यह सुविधा होगी सेहतभरी
ODI World Cup 2023 : आज से क्वालिफायर राउंड का आगाज…. जानिए क्वालीफाइंग राउंड का पूरा शेड्यूल
कोरोना अपडेट: डॉ हर्षवर्धन बोले- दूसरी लहर में मृत्यु दर कम, अभी सवा चार करोड़ वैक्सीन का स्टॉक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिंगल युज प्लास्टिक: आयुक्त ने ग्राहक बनकर मारा छापा, कईयों के खिलाफ हुई कार्रवाई सिंगल युज प्लास्टिक: आयुक्त ने ग्राहक बनकर मारा छापा, कईयों के खिलाफ हुई कार्रवाई
Next Article राहुल गांधी का ऐलान- गरीब घर का बेटा चन्नी ही होगा मुख्यमंत्री का चेहरा राहुल गांधी का ऐलान- गरीब घर का बेटा चन्नी ही होगा मुख्यमंत्री का चेहरा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?