ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अरपा महोत्सव: जिले के स्थापना दिवस पर आईजी मीणा ने साईक्लोथॉन में लिया हिस्सा, 10 को बड़े आयोजन की तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अरपा महोत्सव: जिले के स्थापना दिवस पर आईजी मीणा ने साईक्लोथॉन में लिया हिस्सा, 10 को बड़े आयोजन की तैयारी

By Om Prakash Verma
Published: February 5, 2023
Share
अरपा महोत्सव: जिले के स्थापना दिवस पर आईजी मीणा ने साईक्लोथॉन में लिया हिस्सा, 10 को बड़े आयोजन की तैयारी
SHARE

जीपीएम। गौरेला- पेंड्रा- मरवाही जिला के स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे अरपा महोत्सव के दौरान आज बिलासपुर रेंज के आईजी बद्रीनारायण मीणा सहित जिले के आलाधिकारियों ने साईक्लोथॉन में हिस्सा लिया और सायकल चलाई है।

दरअसल इन दिनों जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा अरपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमे 10 फरवरी को बड़े रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में आज बिलासपुर रेंज के आईजी बद्रीनारायण मीणा सहित जिले के आलाधिकारियों ने साईक्लोथॉन में हिस्सा लिया और करीब 45 किलोमीटर की साइकलिंग की। बिलासपुर रेंज के आईजी दो दिनों के जिले के दौरे पर हैं और उन्होने साईक्लोथॉन के आयोजन में शिरकत की और हाईस्कूल पेंड्रा के मैदान से मध्यप्रदेश के अमरकंटक से सटे कबीर चबूतरा तक करीब 45 किलोमीटर सायकल चलायी।

आईजी के साथ जिले के एसपी योगेश पटेल और एएसपी अर्चना झा ने भी साईकिलिंग की। वहीं अरपा महोत्सव के साईक्लोथॉन के लिये कई प्रदेशो से साईक्लिस्ट भी पहुंचे और अलग अलग स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वहीं गौरेला पेंड्रा शहरों के बीच सिटी सर्किल में आयोजित साईकिलिंग प्रतियोगिता में काफी संख्या में स्थानीय नागरिक, अधिकारियों के साथ ही स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया।

जिला प्रशासन ने सायक्लोथॉन का आयोजन 3 वर्गो में किया मल्टीपर्पस शाला मैदान पेंड्रा से गौरेला (सिटी सर्किट) 20 किलोमीटर, तो दूसरा पेंड्रा से केंवची 30 किलोमीटर वं पेंड्रा से अमरकटक से सटे कबीर चबूतरा 50 किलोमीटर की रूट तय किया गया। वहीं साईक्लोथॉन इवेंट में भाग लेने वाले गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के बाहर के प्रतिभागियों को कल जिले के अनेक पर्यटन स्थलों का आनंद लिया। उन्होंने प्रकृति की गोद मे बसे मलनिया डैम की सुंदरता का आनंद लिया और डूमर पानी में प्राकृतिक जलश्रोत में पानी पी कर लुफ्त उठाया।

प्रतिभागियों ने जिले की सबसे ऊंची चोटी राजमेरगढ से ढलती शाम में डूबते सूर्य का नजारा लिया, मैकल पर्वत के निचली शिखर में बसे गौरेला अंचल की सुंदरता को देख कर प्रसन्न हुए। वे जलेश्वर महादेव और जोहिला नदी का उद्गम भी देखे। जिले के बाहर से आए प्रतिभागियों को पर्यावरणविद संजय पयासी ने रिवर कंजरवेशन और जैवविविधता के बारे में जानकारी दी।

यूपी चुनाव से पहले वरुण गांधी के लेटर से बढ़ेंगी योगी की मुश्किलें?
आयुक्त की पहल पर निगम में हुई वैक्यूम लेटरपेवर मशीन की सुविधा
CG Breaking : एक्सिस बैंक एटीएम के सामने गोली चलने से मचा हड़कंप, बंदुकधारी गार्ड घायल
जीव दया ग्रुप ने तपस्वियों का किया अभिनंदन…
प्रदेश में लघु वनोपजों के परिवहन के लिए टीपी पास की अनिवार्यता होगी खत्म: बैठक में सीएम बघेल ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चीन ने दी अमेरिका को धमकी, जासूरी गुब्बारा मार गिराने का मामला, कहा-जबाव देने का अधिकार रखते हैं चीन ने दी अमेरिका को धमकी, जासूरी गुब्बारा मार गिराने का मामला, कहा-जबाव देने का अधिकार रखते हैं
Next Article Breaking News : नहीं रहे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ, दुबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?