ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अयोध्या में झाडिय़ों के बीच मिले 18 हैंड ग्रेनेड, फलों की तरह थे बिखरे, सवाल- साजिश या लापरवाही?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अयोध्या में झाडिय़ों के बीच मिले 18 हैंड ग्रेनेड, फलों की तरह थे बिखरे, सवाल- साजिश या लापरवाही?

By @dmin
Published: June 27, 2022
Share
अयोध्या में झाडिय़ों के बीच मिले 18 हैंड ग्रेनेड, फलों की तरह थे बिखरे, सवाल- साजिश या लापरवाही?
अयोध्या में झाडिय़ों के बीच मिले 18 हैंड ग्रेनेड, फलों की तरह थे बिखरे, सवाल- साजिश या लापरवाही?
SHARE

अयोध्या (एजेंसी)। अयोध्या जिले के छावनी क्षेत्र में निर्मली कुंड के निकट झाडिय़ों में एक साथ 18 हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की जानकारी पर पहुंची मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने सभी ग्रेनेड को डिफ्यूज करा दिया है। बड़ी लापरवाही व सुरक्षा में चूक का अंदेशा होने पर विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

छावनी क्षेत्र में सेना की फायरिंग अभ्यास करने वाली जगह से करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रेनेड फलों की तरह बिखरे मिले। एक साथ करीब 18 ग्रेनेड होने की सूचना मिलिट्री इंटेलिजेंस को किसी नागरिक ने दी।

सूचना पर पहुंची मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने छानबीन की तो पेड़ों की झाडिय़ों में इधर-उधर बिखरे 18 ग्रेनेड पाए गए। हालांकि, सभी ग्रेनेड से पिन निकली हुई थी। फिर भी एहतियात के तौर पर टीम ने सभी ग्रेनेड को डिफ्यूज कराया।

मिलिट्री इंटेलिजेंस के एक अधिकारी ने बताया कि अमूमन प्रैक्टिस के दौरान मिस होने के बाद इन्हें फेंक दिया जाता है, लेकिन इस तरह से एक साथ इतने ग्रेनेड कहां से आए, यह जांच का विषय है। इसलिए विभागीय जांच की जा रही है कि यह ग्रेनेड किस बैच के थे, किसे अलॉट किए गए थे, आदि पहलुओं पर टीम जांच कर रही है।

छावनी परिषद के राममिलन निषाद ने बताया कि निर्मली कुंड के रहने वाले एक स्थानीय युवक ने इन हैंड ग्रेनेड को देखा था। जिसने मिलिट्री इंटेलिजेंस को सूचित किया था। बताया कि यह ग्रेनेड जहां मिले हैं, वहां पर शूटिंग रेंज है। यहां पर ग्रेनेड की प्रैक्टिस नहीं होती है। ऐसे में यह ग्रेनेड कहां से आए, एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।

कबाड़ी भी उठा ले जाते हैं ग्रेनेड, कई बार हुए हैं हादसे
सैन्य अभ्यास के स्थलों से अक्सर कबाड़ी भी मिस हुए ग्रेनेड उठाकर ले जाते हैं, जिससे तांबा निकालकर उससे व्यापार करते हैं। कई बार तांबा निकालने के चक्कर में विस्फोट होने से हादसे भी हुए हैं। मिले ग्रेनेड का एक पहलू और है कि हो सकता है कि कबाड़ी इन्हें बिनकर लाया हो और बाद में भयभीत होकर झाडिय़ों में फेंक गया हो। प्रभारी निरीक्षक कैंट रतन कुमार शर्मा का कहना है कि निर्मली कुंड क्षेत्र में ग्रेनेड मिलने की सूचना थी, जिन्हें मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने डिफ्यूज करा दिए हैं। मामला सेना से जुड़ा होने के कारण उन्होंने अधिक जानकारी साझा नहीं की।

पीएम मोदी व गृहमंत्री शाह से मिले सीएम साय, बोले- अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है बस्तर
CG breaking : डबल मर्डर से मची सनसनी, नशेड़ी पति ने कैरेक्टर पर शक के चलते पत्नी व बेटी की कर दी हत्या
आम्रपाली मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला: खरीदारों को मिलेगा बकाया लोन, अधूरे प्रोजेक्ट होंगे पूरे
शातिर नाबालिग : सोशल मीडिया पर दोस्ती कर लड़कियों की डीपी से बनाता था अश्लील फोटो.. फिर करता था ब्लैकमेल
रजत जयंती महोत्सव 2025 : स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने किया स्टॉलों का अवलोकन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बालासाहेब का जिक्र कर पार्टी पर दावा, एससी के फैसले से खुश शिंदे, कहा-असली शिवसेना जीती बालासाहेब का जिक्र कर पार्टी पर दावा, एससी के फैसले से खुश शिंदे, कहा-असली शिवसेना जीती
Next Article Chhattisgarh State Warehousing Corporation President Arun Vora did a smoky visit to the warehouses अग्निपथ के खिलाफ सत्याग्रह: युवाओं के हक में काले कृषि कानूनों की तरह अग्निपथ भी वापस लेना होगा: अरूण वोरा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?