ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अयोध्या जैसे धार्मिक कोर्रिडोर्स पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा ओयो, राम मंदिर के उद्घाटन तक हजारों कमरे उपलब्ध कराने बनाई योजना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अयोध्या जैसे धार्मिक कोर्रिडोर्स पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा ओयो, राम मंदिर के उद्घाटन तक हजारों कमरे उपलब्ध कराने बनाई योजना

By Om Prakash Verma
Published: June 7, 2023
Share
अयोध्या का राम मंदिर
SHARE

-ओयो अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन तक 1000 होटल रूम जोड़ेगा
-ओयो 2024 के शुरुआत में राम मंदिर के उद्घाटन तक अयोध्या में 1000 होटल रूम जोड़ेगा
-ओयो अयोध्या में अपनी विस्तार योजनाओं के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के साथ साझेदारी कर रहा है
-ओयो को कॉर्पोरेट और छोटे व्यवसायों से 40 प्रतिशत ग्राहक मिलते हैं, 25 प्रतिशत ग्राहक ऐसे परिवार होते हैं जो अपने रिश्तेदारों से मिलने या शहर देखने आते हैं, 20 प्रतिशत ग्राहक तीर्थयात्रियों के रूप में मिलते हैं, जबकि 15 प्रतिशत इवेंट्स और नए मेहमानों के तौर पर मिलते हैं
-सरकार को उम्मीद है कि निर्माण और विकास कार्य पूरा होने के बाद 2024 तक अयोध्या का पर्यटन दस गुना तक बढ़ जाएगा
-2022 में 2.20 करोड़ से अधिक पर्यटक अयोध्या पहुंचे थे

लखनऊ। ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी ओयो ने अगले साल की शुरुआत में राम मंदिर के उद्घाटन तक अयोध्या में बुकिंग के लिए 1000 कमरे उपलब्ध कराने की योजना बनायी है। इससे पहले ओयो ने अयोध्या में 50 होटल और होमस्टे जोडऩे की घोषणा की थी लेकिन नए लक्ष्य को पूरा करने के लिए अब इनकी संख्या बढ़ाने की दिशा में तेज़ी से काम शुरू हो गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए ओयो अयोध्या के प्रमुख स्थानों के करीब स्थित होटलों का चुनाव कर रहा है जो इस धार्मिक नगरी में उनके अनुभव को स्मरणीय बनाने में सहायक बने।

ओयो अयोध्या में अपनी विस्तार योजनाओं के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के साथ साझेदारी कर रहा है। ओयो बुकिंग आंकड़ों के अनुसार कुल ग्राहकों में कॉरपोरेट और छोटे कारोबारियों की 40त्न , पारिवारिक कारणों से यात्रा करने वालो की 25त्न , तीर्थयात्रियों की 20त्न हिस्सेदारी है। इसके अलावा 15त्न ग्राहक किसी कार्यक्रम में भागीदारी के लिए सफर करने वाले होते हैं।

ओयो भारत में अपनी विस्तार योजनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अयोध्या जैसे धार्मिक कोर्रिडोर्स पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। ओयो की कल्चरल ट्रैवल 2022 राउंड-अप रिपोर्ट में इस बात को प्रमुखता से सामने रखा गया है कि भारत में पर्यटन को वापस पटरी पर लाने में आध्यात्मिक यात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान है। ओयो को उम्मीद है कि राम मंदिर के उद्घाटन के बाद इस शहर में धार्मिक सैलानियों की संख्या तेज़ी से बढ़ेगी।

पिछले कुछ सालों से अयोध्या में पर्यटकों का आगमन लगातार बढ़ रहा है और शहर का भी कायाकल्प हो रहा है । 2017 में लगभग करीब डेढ़ करोड़ पर्यटकों ने अयोध्या का दौरा किया था जबकि 2019 में यह आंकड़ा 2 करोड़ पार कर गया था। महामारी के दौरान संख्या में गिरावट आई लेकिन 2022 में फिर से उछाल आया जब 2.20 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने अयोध्या का दौरा किया। सरकार को उम्मीद है कि राम मंदिर का निर्माण और विकास कार्य पूरा होने के बाद, 2024 तक अयोध्या में पर्यटन दस गुना तक बढ़ जाएगा। अयोध्या के कायाकल्प और उसे वेटिकन सिटी जैसे वैश्विक महत्व का आध्यात्मिक केंद्र बनाने के लिए लगभग 30,000 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं।

जनवरी से सितंबर 2022 तक के आंकड़ों के अनुसार ओयो प्लेटफॉर्म पर मौजूद होटलों की कमाई उसी आकार के दूसरे बजट होटलों की तुलना में तीन महीने के अंदर दोगुनी हो गयी। ओयो 360, एक सेल्फ-ऑनबोर्डिंग टूल, होटल मालिकों को अपने प्लेटफॉर्म पर एनरोल करने के लिए, एक आसान टू-क्लिक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है और ग्रोथ बेनिफिट्स, पार्टनरशिप बेनिफिट्स और ओयो नेटवर्क बेनिफिट्स जैसे तीन प्रकार के लाभ प्रदान करता है।

ओयो के चीफ मर्चेंट ऑफिसर अनुज तेजपाल ने अयोध्या में अपनी विस्तार योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी शेयर करते हुए कहा, भारत में प्रमुख धार्मिक कॉरिडोर्स में ओयो के विस्तार की हमारी योजनाओं में अयोध्या सबसे प्रमुख आध्यात्मिक शहर है। हमने सरकार के साथ कई विस्तृत चर्चाओं के बाद उनकी प्रमुख जरूरतों और चिंताओं को समझते हुए अयोध्या के लिए एक प्रभावशाली विस्तार योजना बनाई है। हमने होटल और होमस्टे को ओयो प्लेटफॉर्म पर तेज़ी से जोडऩा शुरू कर दिया है और स्थानीय होटल मालिकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया हमें इस दिशा में उत्साह से आगे बढऩे के लिए प्रेरित कर रही है।

ओयो उत्तर प्रदेश के हब हेड दसमीत सिंह ने कहा, ओयो अयोध्या में स्थानीय होटल व्यवसायियों के साथ मजबूत साझेदारी को बढ़ाने देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो यहां के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हम इस विस्तार योजना के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और स्थानीय होटल मालिकों की आमदनी बढ़ाने के लिए कटिबद्ध हैं।

नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (एनएसएसओ) के आंकड़े बताते हैं कि भारत में टेम्पल इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है। इसका कुल आकार करीब 3.02 लाख करोड़ रुपए है जो जीडीपी का 2.32 फीसदी है। एनएसएसओ के आंकड़ों के मुताबिक 55 प्रतिशत हिंदू धार्मिक यात्राओं के दौरान छोटे होटलों में रुकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 36 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम, 35 प्रतिशत ईसाई और 72 प्रतिशत सिखों के 2022 से 2027 तक धार्मिक पर्यटन करने की संभावना है। कुल मिलाकर रिपोर्ट का निष्कर्ष यह निकलता है कि भारतीय, बिजऩेस ट्रिप्स की तुलना में अधिक तीर्थ यात्राएं करते हैं और शिक्षा के उद्देश्य से ट्रेवल करने की तुलना में तीर्थ यात्रा पर अधिक खर्च करते हैं।

आकाशगंगा मार्केट पहुंचे एसपी की यह बड़ी घोषणा
अचानक कोरोना के मामले बढ़ने से केन्द्र सतर्क, 8 राज्यों को दिए खास निर्देश, ‘उठाइए कड़े कदम’
मलवानी में गिरी चॉल, भानुशाली इमारत का हिस्सा ढहा, बचाव कार्य जारी
अहमदाबाद प्लेन क्रैश : गुजरात के पूर्व सीएम रुपाणी सहित 241 की मौत, एक यात्री जिंदा बचा… घायलों से मिलेंगे पीएम मोदी
भाजपा सांसद को आईएसआईएस से मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में हाथियों के मूवमेंट की हाईटेक मॉनिटरिंग, एआई आधारित 'छत्तीसगढ़ एलीफेंट ट्रैकिंग एंड अलर्ट एप' किया गया है विकसित छत्तीसगढ़ में हाथियों के मूवमेंट की हाईटेक मॉनिटरिंग, एआई आधारित ‘छत्तीसगढ़ एलीफेंट ट्रैकिंग एंड अलर्ट एप’ किया गया है विकसित
Next Article नशे की हालत में नाबालिगों ने कर अपने ही दोस्त की हत्या, किसी बात को लेकर हुआ झगड़ा और पत्थर से कुचल दिया सिर नशे की हालत में नाबालिगों ने कर अपने ही दोस्त की हत्या, किसी बात को लेकर हुआ झगड़ा और पत्थर से कुचल दिया सिर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?