ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अहमदाबाद प्लेन क्रैश : गुजरात के पूर्व सीएम रुपाणी सहित 241 की मौत, एक यात्री जिंदा बचा… घायलों से मिलेंगे पीएम मोदी
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट
October 11, 2026
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedNational

अहमदाबाद प्लेन क्रैश : गुजरात के पूर्व सीएम रुपाणी सहित 241 की मौत, एक यात्री जिंदा बचा… घायलों से मिलेंगे पीएम मोदी

By Mohan Rao Published June 13, 2025
Share
अहमदाबाद प्लेन क्रैश
SHARE

अहमदाबाद ए.। एयर इंडिया ने अहमदाबाद विमान हादसे के बाद रेस्क्यू का काम लगभग पूरा हो चुका है। एयर इंडिया ने ऑफिशियल बयान भी जारी किया है। एक्स पर पोस्ट कर एयर इंडिया ने बताया कि एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ के 2 मिनट बाद क्रैश हो गया। हादसे में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की मौत हो गई। प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 242 यात्री सवार थे। सिर्फ एक यात्री जीवित बच पाया है, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। वे यहां घटनास्थल का भी दौरा करेंगे और घायलों से मिलने जाएंगे।

बता दें गुरुवार को एयर इंडिया के विमान ने अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। रनवे से टेकऑफ के बाद 39वें सेकेंड पर लगभग 2.5 किमी दूर बीजे मेडिकल एंड सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग से जा टकराया। हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर व एमबीबीएस के स्टूडेंट मौजूद थे। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने एक बयान जारी कर बताया कि हादसे में 4 MBBS स्टूडेंट, एक PG रेजिडेंट डॉक्टर और एक सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर की पत्नी की मौत हो गई। वहीं 60 से अधिक स्टूडेंट घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। डिप्टी कमिश्नर कानन देसाई ने देर रात बताया कि 265 शव सिटी सिविल अस्पताल लाए गए हैं। इनमें 241 विमान सवारों के अलावा 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी भी शामिल हैं। बाकी शवों की पहचान की जा रही है।

एयर इंडिया ने बनाए हेल्प सेंटर
एयर इंडिया ने फ्लाइट AI171 पर सवार यात्रियों के परिवारों और प्रियजनों की सहायता करने और उनकी जरूरतों का ख्याल रखने के लिए अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर सहायता केंद्र स्थापित किए हैं। ये केंद्र अहमदाबाद में परिवार के सदस्यों की यात्रा को सुविधाजनक बना रहे हैं। भारत के भीतर से कॉल करने वालों के लिए टोल फ्री नंबर: 1800 5691 444 और भारत के बाहर से कॉल करने वालों के लिए +91 8062779200 जारी किया गया है। एयर इंडिया के एक्स हैंडल और वेबसाइट पर नियमित अपडेट जारी रहेंगे।

गृहमंत्री अमित शाह ने किया दौरा
मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में हादसे वाली जगह का दौरा किया। उन्होंने कहा-विमान के अंदर सवा लाख लीटर ईंधन था। आग की वजह से किसी को बचाने का मौका ही नहीं मिला। सभी यात्रियों के परिजनों का DNA सैंपल लिया जा रहा है। हजार के करीब DNA टेस्ट करने पड़ेंगे। कम से कम समय में DNA का परीक्षण करने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।

मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ देगा टाटा ग्रुप
अहमदाबाद में एअर इंडिया फ्लाइट 171 की भयावह दुर्घटना के बाद टाटा ग्रुप ने एक संवेदनशील और मानवीय पहल करते हुए पीड़ितों के परिवारों की मदद के लिए बड़ी घोषणा की है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि टाटा ग्रुप इस त्रासदी में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देगा। बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि टाटा ग्रुप सभी घायलों का संपूर्ण चिकित्सीय खर्च वहन करेगा और उन्हें हर आवश्यक देखभाल व समर्थन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, हादसे में क्षतिग्रस्त बी. जे. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स हॉस्टल के पुनर्निर्माण में भी टाटा ग्रुप सहायता करेगा।

गुतरात के पूर्व सीएम के निधन पर सीएम साय ने जताया शोक
अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणीजी का भी निधन हो गया। अत्यंत ही पीड़ादायक है यह। रूपाणीजी का निधन न केवल गुजरात बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। सरल, सहज और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के धनी रूपाणीजी का जनसेवा के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। राज्य और भाजपा संगठन दोनों में उन्होंने निष्ठा और कुशलता के साथ योगदान देकर उन्होंने माँ भारती की सेवा की। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

Mohan Rao June 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सदस्यता अभियान को गति देने मध्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे अपना दल (एस) प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल सदस्यता अभियान को गति देने मध्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे अपना दल (एस) प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल
Next Article एनआईटी रायपुर में स्मार्ट क्लासरूम और डेटा साइंस लैब का लोकार्पण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?