ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अयोध्या जमीन विवाद : ट्रस्ट ने वेबसाइट पर डाला जमीन खरीद का पूरा ब्योरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अयोध्या जमीन विवाद : ट्रस्ट ने वेबसाइट पर डाला जमीन खरीद का पूरा ब्योरा

By @dmin
Published: June 20, 2021
Share
2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा
2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा
SHARE

अयोध्या (एजेंसी)। जमीन खरीद मामले में घोटाले के आरोप से घिरे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपनी वेबसाइट पर जमीन खरीद से जुड़ा पूरा ब्योरा अपलोड किया है। इसका उद्देश्य है कि अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे देश के रामभक्त जमीन प्रकरण की सच्चाई को परख सके। ट्रस्ट ने रामभक्तों को जमीन प्रकरण से जुड़े सभी पहलूओं की जानकारी देने की मंशा से ही साइट पर अंग्रेजी में पूरी कहानी बताई है। ट्रस्ट का दावा है कि जमीन खरीद में पूरी पारदर्शिता बरती गई है, इससे पहले भी ट्रस्ट ने जमीन, मठ व आश्रम की खरीद की है। जमीन खरीद प्रकरण में ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगे हैं। प्रमुख विपक्षी दलों ने खरीद फरोख्त में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है तो रामनगरी सहित देश के कुछ अन्य संतों ने भी इस मामले में ट्रस्ट को घेरते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। करोड़ों रामभक्तों के मन में भी इस प्रकरण की सच्चाई जानने को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं।

श्री अयोध्या धाम स्थित बाग बिजेसी क्षेत्र में श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास द्वारा क्रय की गई भूमि से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य pic.twitter.com/2ioB2lh5Em

— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) June 15, 2021

ट्रस्ट ने रामभक्तों को पूरे प्रकरण की सच्चाई से अवगत कराने की मंशा से ही अपनी साइट पर जमीन खरीद की पूरी प्रक्रिया को अपलोड कर अपना पक्ष स्पष्ट करने का प्रयास किया है। इसमें बताया गया है कि बाग बिजैशी स्थित 1.2080 हेक्टेयर भूमि 1423 रुपया प्रति स्कवायर फीट की दर से खरीदी गई है जो बाजार की खरीद दर बहुत ही कम है। इस भूमि को लेकर 2011 से ही एग्रीमेंट की प्रक्रिया चल रही थी। ट्रस्ट इस जमीन की खरीद को लेकर उत्सुक था लेकिन पहले भूमि की मिलकियत स्पष्ट करना चाहता था, क्योंकि इस एग्रीमेंट में नौ लोग जुड़े हुए थे, जिसमें से तीन मुस्लिम थे। सभी से संपर्क कर उनकी सहमति ली गई फिर एग्रीमेंट को फाइनल किया गया। इस कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती गयी। 

ट्रस्ट ने साफ किया कि इस दौरान हुए सभी लेन देन ऑन लाइन तरीके से किए गए हैं। ट्रस्ट ने इस जमीन के लिए 17 करोड़ का भुगतान किया है। यह भी बताया गया है कि ट्रस्ट तीन-चार प्लांट मंदिर व आश्रम को मिलाकर पहले भी खरीद चुका है, और आगे भी खरीद का कार्य चलता रहेगा। खरीद से जुड़े सभी रिकार्ड आन लाइन हैं। साइट पर ट्रस्ट ने बाग बिजैशी की जमीन को लेकर 2011 से अब तक हुए एग्रीमेंट का पूरा ब्यौरा भी प्रस्तुत किया है। बताया गया है कि कब-कब किससे एग्रीमेंट हुआ और किस तरह फाइनल रूप से ट्रस्ट ने जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया।

ट्रस्ट की ईमानदारी पर पूरा भरोसा
राममंदिर के लिए सबसे बड़े दानदाताओं में शुमार बिहार धर्मादा बोर्ड के न्यासी व पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल ने बताया कि उन्हें ट्रस्ट की ईमानदारी पर पूरा भरोसा है। वह शुक्रवार को रामजन्मभूमि परिसर गए थे और महासचिव चंपत राय व ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र की मौजूदगी में उन्होंने राममंदिर निर्माण की प्रगति देखी। काम बहुत ही संतोषजनक व योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है।
जमीन खरीद प्रकरण में ट्रस्ट पर लग रहे आरोपों पर कहा कि मैं चंपत राय को 1990 से जानता हूं। मेरा उनके साथ तीस साल का अनुभव जुड़ा है, राममंदिर के प्रति उनकी निष्ठा पर कोई सवाल खड़ा नहीं कर सकता। मैने जमीन खरीद से जुड़े दस्तावेज नहीं देखे हैं। इन्हें देखने के बाद ही इस मामले पर कोई टिप्पणी करूंगा। हां इतना जरूर कह सकता हूं कि चंपत राय ने राममंदिर के प्रति आजीवन निष्ठा से काम किया है। 
पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल ने राममंदिर निर्माण के लिए पटना महावीर मंदिर की ओर से दस करोड़ देने का ऐलान किया है। वह मंदिर निर्माण के लिए सबसे पहले दो करोड़ का चेक भी ट्रस्ट को दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि पहले पांच साल के भीतर दस करोड़ देने को कहा था लेकिन अब तीन साल के भीतर ही वह राममंदिर के लिए शेष धनराशि समर्पित कर देंगे।

12 साल की उम्र में शाका लाका बूम बूम में नजर आईं थीं जेनिफर, आज हैं टीवी की महंगी अभिनेत्री
12 को 16 हजार करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे पीएम, करेंगे हवाई अड्डे का उद्घाटन
समलैंगिक विवाह के खिलाफ केन्द्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट में कहा- ये इंडियन फैमिली सिस्टम के खिलाफ
छत्तीसगढ़ में 19 फरवरी से शुरू होगी पीएम श्री योजना, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान होंगे मुख्य अतिथि
6 जिलों में कुल 38 हजार टन धान भीगा, कलेक्टर व अधिकारियों को नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को नहीं दे सकते 4-4 लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार का जवाब
Next Article शिवसेना-कांग्रेस में पड़ रही दरार? अब उद्धव बोले- कोई अकेले लडऩे की बात करेगा तो लोग जूतों से पीटेंगे शिवसेना-कांग्रेस में पड़ रही दरार? अब उद्धव बोले- कोई अकेले लडऩे की बात करेगा तो लोग जूतों से पीटेंगे

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?