ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अयोध्याधाम : दुर्ग से 4 तो रायपुर से 14 फरवरी को चलेगी स्पेशल ट्रेन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

अयोध्याधाम : दुर्ग से 4 तो रायपुर से 14 फरवरी को चलेगी स्पेशल ट्रेन

By Om Prakash Verma
Published: January 30, 2024
Share
अयोध्याधाम : दुर्ग से 4 तो रायपुर से 14 फरवरी को चलेगी स्पेशल ट्रेन
अयोध्याधाम : दुर्ग से 4 तो रायपुर से 14 फरवरी को चलेगी स्पेशल ट्रेन
SHARE

रायपुर। श्रीरामलला के दर्शन करने अयोध्या के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन से 14 फरवरी को स्पेशल ट्रेन दोपहर एक बजे रवाना होगी। इसकी तैयारी में रेलवे प्रशासन जुटा हुआ है। मंडल के अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन दोपहर 3.25 बजे उसलापुर, 4.48 बजे पेंड्रारोड, 8.59 बजे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन और 10.35 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 16 फरवरी को अयोध्या से रायपुर के लिए रवाना होगी।

वहीं, बिलासपुर से ट्रेन दोपहर 3.05 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इसके बाद 3.25 बजे उसलापुर, 4:48 बजे पेंड्रा रोड, 5.35 बजे अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह भी उस रेलमार्ग से चलेगी, जहां से दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन चल रही है। यह ट्रेन 10.35 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 20 फरवरी को यह ट्रेन अयोध्या धाम से वापस बिलासपुर के लिए रवाना होगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन से अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के लिए पांच स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। गोंदिया स्टेशन से 31 जनवरी को यह ट्रेन रवाना होकर दुर्ग, रायपुर और अनूपपुर के रास्ते चलेगी, जबकि दुर्ग स्टेशन से विश्व हिंदू परिषद की ओर से ट्रेन चार फरवरी को चलेगी। इन ट्रेनों के टिकट से लेकर कैटरिंग की व्यवस्था आइआरसीटीसी को दी गई है। टिकट की बुकिंग दोनों तरफ के लिए एक साथ होगी।

ट्रेन गोंदिया से सुबह 10.05 बजे छूटकर 11.01 बजे डोंगरगढ़, 11.25 बजे राजनांदगांव, 12.10 बजे दुर्ग, एक बजे रायपुर और भाटापारा स्टेशन में रुकते हुए 3.25 बजे उसलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसका स्टापेज पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी और प्रयागराज जैसे प्रमुख स्टेशनों में दिया गया है। अयोध्या धाम पहुंचने का समय 10.25 बजे निर्धारित किया गया है। वापसी में यह ट्रेन दो फरवरी और 27 फरवरी को अयोध्या धाम से छूटेगी।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि चार फरवरी को दुर्ग से स्पेशल ट्रेन 11.10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 11.45 रायपुर, 12.38 बजे भाटापारा और 1.50 बजे उसलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 3.25 बजे पेंड्रा रोड और कटनी, सतना, प्रयागराज और सुल्तानपुर रेल स्टेशन में ठहरते हुए पांच बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी में छह फरवरी को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होने के बाद से रामलला का दर्शन करने श्रद्वालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश जाने वाली अधिकांश ट्रेने फरवरी तक पूरी तरह से पैक हो चुकी है। आलम यह है कि उत्तर भारत जाने वाली नवतनवा एक्सप्रेस में वेटिंग 100 के पार हो चुकी है।

यही स्थिति यात्री बसों की भी है। रायपुर से सीधे अयोध्या के लिए एक भी लक्जरी बस फिलहाल नहीं चल रही है लेकिन बस संचालकों ने जरूरत पडऩे पर सीधे अयोध्या तक बस चलाने की तैयारी कर रखी है। वर्तमान में बनारस, प्रयागराज आदि शहरों के लिए रोज बस चल रही है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्वालु बसों में अपनी सीट बुक कराने में लगे हैं।

छत्तीसगढ़ में पूरी हुई बॉलीवुड मूवी की शूटिंग: एक्ट्रेस अशनूर को भाया छत्तीसगढ़,फिल्म में दिखेगी रायपुर की झलक
सरकार ने सुना तीजन का दर्द : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहुंचे मिलने, पांच लाख की दी सहायता
रेप केस में सजा काटकर लौटे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दोबारा झूठे केस में फंसाने की धमकियों से था परेशान
कर्नाटक की तैराक मणिकांता ने पूरी की स्वर्ण पदकों की हैट्रिक, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक
छत्तीसगढ़ का ”बोरे-बासी” छाया सोशल मीडिया पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 107 # 30 January 2024
Next Article सीएम विष्णु देव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन सीएम विष्णु देव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?