ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमेरिका से रूस बोला: फुटबाल के मैदान जितना 500 टन वजनी आईएसएस भारत या चीन पर गिरा दें? जानें क्या बोला नासा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अमेरिका से रूस बोला: फुटबाल के मैदान जितना 500 टन वजनी आईएसएस भारत या चीन पर गिरा दें? जानें क्या बोला नासा

By @dmin
Published: February 26, 2022
Share
अमेरिका से रूस बोला: फुटबाल के मैदान जितना 500 टन वजनी आईएसएस भारत या चीन पर गिरा दें? जानें क्या बोला नासा
अमेरिका से रूस बोला: फुटबाल के मैदान जितना 500 टन वजनी आईएसएस भारत या चीन पर गिरा दें? जानें क्या बोला नासा
SHARE

वर्ल्ड डेस्क/मास्को (एजेंसी)। यूक्रेन पर हमला बोलने के बाद रूस कई तरह के प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। ऐसे में अमेरिका ने रूस पर कुछ ऐसे प्रतिबंध लगाए हैं, जो उसके अंतरिक्ष कार्यक्रमों की रफ्तार को धीमा कर सकते हैं। इस बीच रूस ने एक बार फिर से दुनिया और विशेष तौर पर अमेरिका को धमकी दी है। रूस ने कहा है कि, अगर वह इस तरह से प्रतिबंध जारी रखेगा तो, वह अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) को यूरोप या संयुक्त राज्य पर गिरा देगा।

दरअसल, वर्तमान में आईएसएस पर अमेरिका, रूस और जर्मनी जैसे कई देश मिलकर काम कर रहे हैं। इसके तहत चार अमेरिकी, दो रूसी और एक जर्मन अंतरिक्ष यात्री माइक्रोग्रैविटी में साथ-साथ काम कर रहे हैं। अमेरिका की ओर से प्रतिबंधों की घोषणा के बाद रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख दमित्री रोगोजिन का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट करके अमेरिका को साफ लहजे में धमकी दी है। रोगोजिन ने ट्वीट में लिखा है, यदि आप हमारे साथ सहयोग रोकते हैं तो आईएसएस अनियंत्रित होकर कहीं भी गिर सकता है। विशेष तौर पर यह यूरोप या अमेरिका में गिर सकता है।

भारत-चीन पर गिराने का भी है विकल्प
दिमित्री रोगोजिन ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि, हमारे पास इस 500 टन के ढांचे को भारत और चीन में गिराने का भी विकल्प खुला हुआ है। क्या आप उन्हें ऐसी संभावना से धमकाना चाहते हैं? आईएसएस रूस के ऊपर से नहीं उड़ता है। ऐसे में प्रतिबंध लगाने से पहले आप जान लें कि आपको क्या करना है?

एक फुटबाल के मैदान जैसा है आईएसएस का आकार
पृथ्वी के करीब 400 किलोमीटर ऊपर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन को स्थापित किया जा रहा है। इस स्पेस स्टेशन का वजन करीब 500 टन है और यह एक फुटबाल के मैदान जैसे आकार का है। ऐसे में अगर यह अनियंत्रित होकर कहीं भी गिरेगा तो भारी तबाही होगी। वहीं रूस, अमेरिका और जर्मनी इस पर मिलकर काम कर रहे हैं।

रूस को मनाने नासा आया सामने
रूस की अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा स्पेस स्टेशन गिराने की धमकी के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का बयान सामने आया है। नासा ने कहा है कि नए प्रतिबंध दोनों देशों के बीच अंतरक्षि सहयोग को खतरे में नहीं डालेंगे। हमारे साझा अंतरिक्ष कार्यक्रम में बदलाव की कोई योजना नहीं है।

बाइडेन ने लगाए थे कई प्रतिबंध
यूक्रेन मसले पर अमेरिका ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। हाल ही में अमेरिका ने नए प्रतिबंधों के तहत प्रौद्योगिकी निर्यात को रोक दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि, नए प्रतिबंध रूस की सैन्य और एयरोस्पेस क्षेत्र में आगे बढऩे की क्षमता को सीमित करेंगे।

चीन के खिलाफ भारत को मिल रहा इन देशों का साथ, ड्रैगन को चौतरफा घेरने की तैयारी
पशुओं को ठौर मिलने के साथ ही महिलाओं को मिला आय का साधन
ईडी की जांच ने खोली हिंडनबर्ग की पोल, अदाणी के शेयरों को पहुंचाया नुकसान, 12 कंपनियों को हुआ फायदा
वैष्णो देवी हादसा: कोरोना में 25 हजार लोगों को जाने की अनुमति तो कैसे पहुंच गए लाखों, जवाबदेह कौन?
सिर्फ दो दिनों में 1,500 रुपए महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी की कीमत 6,000 रुपए बढ़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ब्रिटेन में होने वाले बहुदेशीय युद्धाभ्यास में शामिल नहीं होगी वायुसेना, यूक्रेन जंग के कारण भारत का फैसला ब्रिटेन में होने वाले बहुदेशीय युद्धाभ्यास में शामिल नहीं होगी वायुसेना, यूक्रेन जंग के कारण भारत का फैसला
Next Article पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए मांगे युवाओं से सुझाव, कहा- लाल किले से गूंजेंगे आपके विचार बजट 2022 हेल्थकेयर सिस्टम में लाएगा बड़ा बदलाव, पीएम मोदी ने बताया सरकार का लक्ष्य

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?