ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब शुरू हुए रॉकेट्री के लिए स्कूली बच्चों के ग्रुप शोज, मंगलवार को बढ़ा कलेक्शन…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

अब शुरू हुए रॉकेट्री के लिए स्कूली बच्चों के ग्रुप शोज, मंगलवार को बढ़ा कलेक्शन…

By @dmin
Published: July 6, 2022
Share
SHARE

सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को निर्माता, निर्देशक और अभिनेता आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्टÓ ने फिर से अपने कलेक्शन में बढ़ोत्तरी दर्ज करनी शुरू कर दी है। देश के कई हिस्सों से इस फिल्म के लिए ग्रुप बुकिंग और स्कूली छात्रों के स्पेशल शोज भी होने शुरू हो गए हैं। फिल्म देखने वाले इस फिल्म को देश में टैक्स फ्री करने की मांग भी कर रहे हैं। फिल्म का कलेक्शन मंगलवार को बढऩे का सीधा असर इसके साथ रिलीज हुई फिल्म ‘राष्ट्रकवच ओमÓ और बीते हफ्ते की रिलीज ‘जुग जुग जियो के गिरते कलेक्शन पर दिख रहा है। इस बीच माधवन ने शुक्रवार से फिल्म के तमिल संस्करण के शोज बढ़ाने का वादा किया है।

Contents
  • ओटीटी के लिए अभी करना होगा इंतजार
  • मंगलवार को फिर बढ़ा कलेक्शन
  • राष्ट्रकवच ओम का कलेक्शन गिरा
  • जुग जुग जियो की उल्टी गिनती शुरू

ओटीटी के लिए अभी करना होगा इंतजार

1 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्टÓ की रिलीज दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माताओं की संस्था के लिए हाल में लिए गए फैसले के चलते ओटीटी पर 15 अगस्त के बाद ही संभव हो सकेगी। इस बीच फिल्म को देखने वाले दर्शकों की तादाद सोमवार को घटने के बाद मंगलवार को फिर से बढऩे लगी है। फिल्म ने रिलीज के पहले वीकएंड में 8.75 करोड़ रुपये का अच्छा कारोबार किया था। सोमवार के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 1.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की तमिल संस्करण से करीब 50 लाख रुपये, हिंदी संस्करण से करीब 76 लाख रुपये और मलयालम संस्करण स करीब चार लाख रुपये की कमाई हुई।

मंगलवार को फिर बढ़ा कलेक्शन

आमतौर पर नई रिलीज होने वाली फिल्मों की कमाई शुक्रवार से लेकर रविवार तक बढ़ती है इसके बाद सोमवार से लेकर गुरुवार तक फिल्म की कमाई लगातार घटती जाती है और ये कमाई अगले वीकएंड पर जाकर ही फिर से बढऩा शुरू होती है। लेकिन फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्टÓ ने मंगलवार को आश्चर्यजनक रूप से अपनी कमाई सोमवार की कमाई से बेहतर कर ली है। फिल्म ने सोमवार के कलेक्शन में मंगलवार को करीब पांच लाख रुपये की बढ़ोत्तरी शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक की है। फिल्म का मंगलवार का कलेक्शन करीब 1.35 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है।

राष्ट्रकवच ओम का कलेक्शन गिरा

उधर, फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट के साथ ही रिलीज हुई फिल्म ‘राष्ट्रकवच ओम का कलेक्शन मंगलवार को और गिरा और अब ये आंकड़ा एक करोड़ रुपये के नीचे पहुंचता दिख रहा है। फिल्म को जी स्टूडियोज ने पूरे देश में रिलीज किया है। फिल्म के कलाकारों ने इसका पूरे देश में घूम घूमकर प्रचार भी किया लेकिन फिल्म अपने साथ रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट से पहले दिन से ही पिछड़ती रही। ‘रॉकेट्री के अब तक करीब 11.25 करोड़ रुपये के कारोबार के मुकाबले ‘राष्ट्रकवच ओम सिर्फ करीब सवा सात करोड़ रुपये कमा पाई है।

जुग जुग जियो की उल्टी गिनती शुरू

इस बीच 24 जून को रिलीज हुई धर्मा प्रोडक्शंस की मल्टीस्टारर फिल्म ‘जुग जुग जियो ने बॉक्स ऑफिस पर मैदान छोडऩा शुरू कर दिया है। फिल्म के कलेक्शन में सोमवार को ही जबर्दस्त गिरावट देखने को मिली थी। इसकी एक वजह हॉलीवुड फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर की एडवांस बुकिंग को भी माना जा रहा है। फिल्म ‘जुग जुग जियो ने रिलीज के दूसरे सोमवार को करीब 1.97 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। मंगलवार को ये कलेक्शन और नीचे गिरकर शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 1.80 करोड़ तक पहुंच गया।

भिलाई में कल होगा उपभोक्ता का लाभ, व्यापारी का गर्व – GST 2.0 अभियान का शुभारंभ
सीएम बघेल ने किया जगदलपुर से हवाई सेवा का शुभारंभ…. कहा- बस्तर में अब आसान होंगी सभी सुविधाएं
यूपी: इटावा में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई रोडवेज बस… हादसे में चार यात्रियों की मौत, 25 घायल
आईजी ने गाया पल पल दिल के पास तो एसपी ने ओ हंसिनी गाकर बांधा समां
CG Breaking : सीएम बघेल का ट्वीट, कहा- तानाशाह का सबसे बड़ा डर यही कि कि उससे लोग डरना बंद न कर दें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजकुमार राव ने की नेपोटिज्म पर बात: बोले- इंडस्ट्री में नेपोटिज्म हमेशा रहेगा, लेकिन अब कई अपॉच्र्यूनिटीज हैं
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 259 # 06 july 2022
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?