ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब तक 19 लाख 59 हजार 139 किसानों ने बेचा धान, 7 फरवरी तक धान खरीदी की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अब तक 19 लाख 59 हजार 139 किसानों ने बेचा धान, 7 फरवरी तक धान खरीदी की घोषणा

By @dmin
Published: January 23, 2022
Share
कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 97.70 लाख मीटरिक टन धान का उठाव… केन्द्रीय पूल में 36.40 लाख मीटरिक टन चावल जमा
कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 97.70 लाख मीटरिक टन धान का उठाव… केन्द्रीय पूल में 36.40 लाख मीटरिक टन चावल जमा
SHARE

अब तक राज्य में हो चुकी 82.62 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी
अब तक 43.79 लाख मीटरिक टन धान का हो चुका है उठाव
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में किसानों की सुविधा और उनके हितों को देखते हुए धान खरीदी की अवधि को एक सप्ताह का बढ़ाये जाने की घोषणा की है। राज्य में अब 7 फरवरी तक धान की खरीदी होगी। इस साल 31 जनवरी तक धान खरीदी की जानी थी, लेकिन जनवरी माह में असामयिक वर्षा के चलते धान खरीदी की स्थिति प्रभावित हुई थी। जिसके चलते मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की अवधि को एक सप्ताह बढ़ाए जाने की घोषणा की है, ताकि सभी पंजीकृत कृषक सहजता से अपना धान बेच सके। राज्य में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी के अंतर्गत अब तक 82 लाख 62 हजार मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जो धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 78.69 प्रतिशत है। उपार्जन केन्द्रों से डीओ और टीओ के माध्यम से अब तक 43 लाख 79 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान के उठाव के लिए 38 लाख 74 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा लगभग 33 लाख 21 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 16 लाख 39 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध समितियों से 10 लाख 58 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। इस प्रकार अब तक उपार्जित 82.62 लाख मीटरिक टन धान में से 43.79 प्रतिशत धान का उठाव हो चुका है।

नवरात्रि 2022: देवी कूष्मांडा की आज होती है पूजा, कुम्हड़े की बलि है मां को अति प्रिय, इस मंत्र का जाप करते हुए करें आह्वान
विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को कल किया जाएगा पुरस्कृत
छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक सियासी घमासान: स्थाई हल निकालने जुटा हाईकमान…. टीएस बाबा को संतुष्ट करने दिए कई प्रस्ताव…. विधायकों की दिल्ली परेड से घबराया हाईकमान
रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- पीएम मोदी और शी सीमा विवाद सुलझाने में सक्षम, नहीं है तीसरे की जरूरत
आस्था ने छुआ हृदय: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रामनामी समाज के प्रतिनिधियों की भेंट, सीएम साय ने किया साझा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब टीवी पर हिंदी में आएगी अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू…
Next Article जल-जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, नागरिकता प्रदान करने के आवेदन होंगे ऑनलाइन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?