ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अध्यक्ष कौन? उम्मीदवारों के बीच सार्वजनिक बहस हो, जिससे लोग पार्टी को और समझेंगे- शशि थरूर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalNewsPolitics

अध्यक्ष कौन? उम्मीदवारों के बीच सार्वजनिक बहस हो, जिससे लोग पार्टी को और समझेंगे- शशि थरूर

By Om Prakash Verma
Published: October 2, 2022
Share
अध्यक्ष कौन? उम्मीदवारों के बीच सार्वजनिक बहस हो, जिससे लोग पार्टी को और समझेंगे- शशि थरूर
अध्यक्ष कौन? उम्मीदवारों के बीच सार्वजनिक बहस हो, जिससे लोग पार्टी को और समझेंगे- शशि थरूर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। वहीं अब मुकाबला केवल दो उम्मीदवारों शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खडग़े के बीच होगा। मतदान 17 अक्तूबर को होगा और 19 अक्तूबर को नतीजा आएगा। वहीं इन सब के बीच अध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया को लेकर शशि थरूर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को साक्षात्कार दिया है। उन्होंने कहा कि वह उम्मीदवारों के बीच सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हैं क्योंकि इससे लोगों की उसी तरह से पार्टी में दिलचस्पी पैदा होगी, जैसे कि हाल ही में ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व पद के चुनाव को लेकर बहस हुई थी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के बीच विचारों का आदान-प्रदान पार्टी के लिए फायदेमंद साबित होगी।

कांग्रेसियों में नेहरू-गांधी परिवार की हमेशा खास जगह रही है: शशि थरूर
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के सदस्यों के दिलों में हमेशा नेहरू-गांधी परिवार की खास जगह रही है और रहेगी। थरूर ने साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस की जो चुनौतियों अभी मौजूद है उसका जवाब प्रभावी नेतृत्व और संगठनात्मक सुधार के संयोजन से ही संभव है। बता दें कि झारखंड के पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी का नामांकन पत्र शनिवार को खारिज होने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष पद के चुनाव में अब मुकाबला खडग़े और थरूर के बीच होगा।

बदलाव नहीं होगा तो हम आगे कैसे बढ़ेंगे?
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि पिछले कुछ सालों से कार्यकर्ताओं से मैंने सुना कि हमारी पार्टी में बदलाव नहीं होगा तो हम आगे कैसे बढ़ेंगे? इसलिए मैं आगे आया। 2014 और 2019 में हमारी पार्टी को केवल 19त्न वोट मिलें। अगर हम इस वोट को नहीं बढ़ाएंगे तो 2024 में अधिक वोट कैसे आएंगे। मैं मानता हूं कि हाईकमान ने जो तय किया कि हम चुनाव करवाकर ही पार्टी के भविष्य को तय करेंगे, यह निर्णय बहुत अच्छा है।

शशि थरूर ने कहा कि संगठनों का उच्च स्तर पर नेतृत्व करने का मेरा विश्वसनीय रिकॉर्ड रहा है। संयुक्त राष्ट्र के जन सूचना विभाग के अवर प्रभारी महासचिव के तौर पर मैंने दुनियाभर में 77 कार्यालय में 800 से अधिक कर्मियों के संयुक्त राष्ट्र के सबसे बड़े विभाग में संचार की जिम्मेदारी संभाली थी। इसे देखते हुए कई लोगों ने मुझे संयुक्त राष्ट्र संगठन का नेतृत्व करने के लिए चुनाव लडऩे का अनुरोध किया था। वहीं अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है।

CG News: डहरिया को जांजगीर से टिकट! भाजपा ने काटा है अपने सांसद का टिकट
अंब्रेला मिशन शक्ति: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में तैनात 100 कर्मचारियों की छुट्टी
औद्यौगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट : मंत्री लखन लाल देवांगन
ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यो को प्रथमिकता से लेने दिये निर्देश: सांसद श्रीमती महंत
सियासी संग्राम: इस्तीफों के बीच लापता हुए भाजपा विधायक विनय आए सामने, कहा-मेरा तो….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Video : भारत-पाक मैच से पहले प्रोमो का जादू, दिल से रिक्वेस्ट हो रहा सोशल मीडिया में वायरल… देखें वीडियो
Next Article दुर्ग कलेक्टर ने देखी ऑक्सीरीडिंग जोन की तैयारी, शहीद सेक्टर-5 में बनेगा… रीडिंग के लिए मिलेगा बेस्ट स्पेस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?