ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अदाणी सीमेंट फ्यूचरX’ भारत के नेक्स्ट-जेन लीडर्स तैयार करेगा
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 13 # 25 October 2026
October 25, 2026
84.53 लाख की लागत से बन रही 1.080 किमी पक्की सड़क
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
October 25, 2026
कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप
October 25, 2026
जिला प्रशासन ने रात में की कार्रवाई, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों सहित धान पुलिस को सौंपा
धान का अवैध परिवहन : झारखंड में दो पिकअप जब्त
October 25, 2026
बच्चों से आत्मीय संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
October 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

अदाणी सीमेंट फ्यूचरX’ भारत के नेक्स्ट-जेन लीडर्स तैयार करेगा

By Om Prakash Verma Published September 15, 2025
Share
अदाणी सीमेंट फ्यूचरX’ भारत के नेक्स्ट-जेन लीडर्स तैयार करेगा
अदाणी सीमेंट फ्यूचरX’ भारत के नेक्स्ट-जेन लीडर्स तैयार करेगा
SHARE

अहमदाबाद/ दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी बिल्डिंग मटेरियल्स और सॉल्यूशंस कंपनी तथा अदाणी समूह का हिस्सा— अदाणी सीमेंट ने इंजीनियर डे पर, ‘अदाणी सीमेंट फ्यूचरX’ एक राष्ट्रव्यापी अकादमिक-उद्योग सहभागिता कार्यक्रम की घोषणा की है। इसका उद्देश्य कक्षाओं को वास्तविक दुनिया के इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्थिरता की चुनौतियों से जोड़ना है।

अदाणी सीमेंट फ्यूचरX का शुभारंभ एक समयानुकूल और उद्योग-प्रेरित समाधान के रूप में सामने आया है, जिसका उद्देश्य भविष्य के लिए तैयार कार्यबल तैयार करना है। यह सरकार के योग्य भारत मिशन और शिक्षा मंत्रालय के उस आह्वान से जुड़ा है, जिसमें रोजगार और उद्यमिता कौशल की कमी को दूर करने, भारत की जनसांख्यिकीय क्षमता का लाभ उठाने और विकसित भारत 2047 के लिए मानव पूंजी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

100 से ज्यादा प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों (आईआईटी, एनआईटी, शीर्ष निजी/राज्य कॉलेज) और 100+ शहरों के 100 से अधिक स्कूलों से जुड़कर, यह पहल जिज्ञासा से करियर तक की एक सतत यात्रा के रूप में बनाई गई है, ताकि भारत की जनसांख्यिकीय क्षमता को राष्ट्र निर्माण के लिए एक कुशल शक्ति में बदला जा सके।

अदाणी समूह के सीईओ, सीमेंट बिज़नेस, विनोद बाहेती ने कहा: “अदाणी सीमेंट फ्यूचरX, विकसित भारत 2047 की भारत की दृष्टि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। जहां सरकार योग्य भारत मिशन के माध्यम से युवाओं को रोजगार और उद्यमिता कौशल से सशक्त बना रही है, वहीं हमारी यह पहल स्कूलों और कॉलेज परिसरों में वास्तविक सीखने के पुल बनाकर इस प्रयास को और मजबूत करती है। स्मार्ट सीमेंट लैब्स से लेकर रोबोटिक्स, एआई आधारित इनोवेशन, डीकार्बोनाइजेशन शोध और करियर अवसरों तक, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि भारत की युवा प्रतिभा केवल रोजगार योग्य ही न रहे बल्कि उद्यमी भी बने। युवाओं की शक्ति ही विकसित भारत की प्रेरक शक्ति है, और हम दृढ़ता से मानते हैं कि ‘पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया’। जैसे सीमेंट राष्ट्र का इंफ्रास्ट्रक्चर बनाता है, वैसे ही फ्यूचरX जनरेशन Z इंडिया की आकांक्षाओं और क्षमताओं का निर्माण करेगा, और प्रतिभा, नवाचार तथा जिम्मेदारी को जोड़कर देश की प्रगति को गति देगा।”

*STEM – विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित
अदाणी सीमेंट फ्यूचरX को जिज्ञासा से करियर तक की सतत यात्रा के रूप में तैयार किया गया है, जो विद्यार्थी और फैकल्टी दोनों के लाभ पर केंद्रित है:

  • अदाणी सीमेंट स्मार्ट लैब: एक लाइव सीमेंट निर्माण मॉडल जिसमें मिनी रोटरी किल्न शामिल होगा—रसायन विज्ञान की गहरी जानकारी और विज्ञान व इंजीनियरिंग को छात्रों के लिए जीवंत बनाने वाले प्रैक्टिकल डेमो। इसमें रोबोटिक इंजीनियरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वास्तविक जीवन उपयोग की झलक भी मिलेगी।
  • स्टेम और बियॉन्ड लर्निंग एक्टिवेशन: छात्रों को नैनोमैटेरियल तकनीक, उन्नत बिल्डिंग मटेरियल सॉल्यूशंस पर आर एंड डी, प्लांट्स में इस्तेमाल होने वाले ईवी उपकरण जैसी प्रक्रिया और उत्पाद इनोवेशन से परिचित कराया जाएगा, इंटरएक्टिव और कक्षा-अनुकूल साधनों के जरिए।
  • फील्ड विज़िट्स और अनुभवात्मक इमर्शन: नवी मुंबई (कलंबोली) स्थित अदाणी सीमेंट के अत्याधुनिक आर एंड डी सेंटर और भारतभर में फैले वर्ल्ड-क्लास मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स का दौरा।
  • नॉलेज सेशन और लीडरशिप एंगेजमेंट: विशेषज्ञों के व्याख्यान, प्रबंधन समिति और नेतृत्व से व्यावहारिक जानकारियाँ, इनोवेशन माइंडसेट पर कार्यशालाएँ—सामान्य पाठ्यक्रम से परे जाकर, वित्त, मार्केटिंग आदि तक।
  • सहयोगी अनुसंधान और नवाचार: नई-पीढ़ी की सामग्री, डिकार्बोनाइजेशन, सर्कुलैरिटी और प्रक्रिया अनुकूलन पर संयुक्त आर एंड डी; इंडस्ट्री-मेंटर्ड प्रोजेक्ट्स; और आईपी को-डेवलपमेंट के अवसर।
  • इंडस्ट्री-एंकर लर्निंग: प्रैक्टिशनर्स द्वारा स्थिरता, ग्रीन मटेरियल्स और फ्यूचर-रेडी कंस्ट्रक्शन पर लेक्चर्स, मास्टरक्लास और फैकल्टी टॉक्स।
  • करियर पाथवे: उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स और प्री-प्लेसमेंट इंटरव्यू के अवसर।
  • युवा सहभागिता और ब्रांड इमर्शन: रोमांचक क्विज़, फेस्ट्स और हैकाथॉन्स में टाइटल स्पॉन्सरशिप, इमर्सिव ब्रांड सेल्फी ज़ोन और राष्ट्रीय डिजिटल कैंपेन (#BuildWithAdani) जो छात्र रचनात्मकता का उत्सव मनाएगा और ऑनलाइन पहुँच बढ़ाएगा।
  • आईसीजे नॉलेज पार्टनरशिप: इंडियन कंक्रीट जर्नल नेटवर्क और एडिटोरियल सहयोग का लाभ उठाकर अत्याधुनिक अनुसंधान को कैंपस तक पहुँचाना और छात्र/फैकल्टी के कार्य को कंक्रीट व निर्माण सामग्री में प्रकाशमान करना।
    हमारे चेयरमैन गौतम अदाणी के शिक्षा के मंदिर और कर्म शिक्षा के दृष्टिकोण, और आईआईटी खड़गपुर में उनके हालिया संबोधन को प्रतिध्वनित करते हुए, जिसमें उन्होंने छात्रों को “भारत के नए स्वतंत्रता सेनानी” बताया, ऐसे नवप्रवर्तक जिनके विचार, कोड और कल्पनाशक्ति तकनीक-चालित चुनौतियों वाली दुनिया में भारत की आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करेंगे, अदाणी सीमेंट फ्यूचरएक्स भारत के निर्माण सामग्री क्षेत्र में सबसे बड़े अकादमिक-उद्योग सहयोगों में से एक है।
    अदाणी सीमेंट पहले से ही 1,500 से अधिक ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी और डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी का टैलेंट पूल तैयार कर रहा है और भविष्य के लीडर्स बनाने हेतु उन्नत नेतृत्व कार्यक्रम चला रहा है। यह पहल इस विश्वास को मजबूत करती है कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को क्षमता निर्माण और इनोवेशन के साथ कदमताल मिलाकर चलना चाहिए।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप

धान का अवैध परिवहन : झारखंड में दो पिकअप जब्त

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ

Om Prakash Verma September 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वेदंता एल्युमीनियम ने 5-इंच की बि‍लेट जारी की, 1.25 एमटीपीए क्षमता की दिशा में अपने पोर्टफोलियो का किया विस्तार वेदंता एल्युमीनियम ने 5-इंच की बि‍लेट जारी की, 1.25 एमटीपीए क्षमता की दिशा में अपने पोर्टफोलियो का किया विस्तार
Next Article CG Crime : जशपुर में नर्स का कारनामा, इलाज के बहाने नवजात बच्ची को ले गई और कोरबा में दूसरी दंपति को दे दिया गोद

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?