ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अदाणी फाउंडेशन ने किया रायखेड़ा में सिलाई प्रशिक्षण एवं वस्त्र उत्पादन केंद्र का उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhRaipur

अदाणी फाउंडेशन ने किया रायखेड़ा में सिलाई प्रशिक्षण एवं वस्त्र उत्पादन केंद्र का उद्घाटन

By Om Prakash Verma
Published: September 14, 2023
Share
अदाणी फाउंडेशन ने किया रायखेड़ा में सिलाई प्रशिक्षण एवं वस्त्र उत्पादन केंद्र का उद्घाटन
अदाणी फाउंडेशन ने किया रायखेड़ा में सिलाई प्रशिक्षण एवं वस्त्र उत्पादन केंद्र का उद्घाटन
SHARE

रायपुर। अदाणी फाउंडेशन द्वारा जिले के तिल्दा विकासखंड के ग्राम रायखेड़ा में सिलाई प्रशिक्षण एवं वस्त्र उत्पादन केंद्र की शुरुआत की गयी है। अदाणी फाउंडेशन द्वारा इस वस्त्र उत्पादन केंद्र में 50 सिलाई मशीन लगायी गई है जिसमें गांव की महिलाएं प्रतिदिन केंद्र में सिलाई कर अपने गांव में ही रोजगार से जुड़ कर कमाई कर परिवार का पालन पोषण कर सकेंगी। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर के सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत ग्राम पंचायत परिसर,रायखेड़ा में शुरू किए गए इस केंद्र का उद्घाटन मंगलवार को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन देवव्रत नायक-अध्यक्ष जनपद पंचायत, तिल्दा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा देवव्रत नायक, ठाकुर राम वर्मा-अध्यक्ष मनवा कुर्मी समाज, तिल्दा, संतोष कुर्रे-प्रतिनिधि सरपंच, ग्राम पंचायत, रायखेड़ा, रामभव गट्टू-स्टेशन हेड, अदाणी पावर लिमिटेड सहित पंचगण, अदाणी फाउंडेशन के सदस्य एवं लाभार्थी महिलायें उपस्थित थीं।

कार्यक्रम में अपने वक्तव्य पर ठाकुर राम वर्मा ने गांव की महिलाओं को आजीविका के उन्नयन हेतु शुरू किए जा रहे सिलाई केंद्र में ज्यादा से ज्यादा समय और कड़ी मेहनत कर अपनी जीवन शैली को उत्कृष्ट बनाने की बात कही। वहीं अदाणी पॉवर लिमिटेड के स्टेशन हेड रामभव गट्टू ने उपस्थित महिला लाभार्थीयों को सम्बोधित करते हुए अदाणी समूह की सामाजिक सहभागिता के तहत आजीविका उन्नयन के लिए अपनी प्रतिबद्धता को बताते हुए उन्हें केंद्र से अधिक से अधिक आय अर्जित कर समाज और जिले में भी सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। अंत में सरपंच प्रतिनिधि संतोष कुर्रे ने अदाणी पावर लिमिटेड, का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर के आसपास के ग्रामों रायखेड़ा, चिचोली, गैतरा, भाटापारा, गौरखेड़ा, ताराशिव, इत्यादि गांव में आजीविका उन्नयन सहित गुणवत्ता युक्त शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना विकास के कई कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है।

सीएम साय बोले- पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन से विकसित भारत का सपना होगा साकार
Good News : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में सरकार, पॉवर कंपनी में 71 पदों पर भर्ती आदेश जारी
मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवा विकास संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, आदिवासी परिवार को जमीन देने की घोषणा
मोर महापौर,मोर द्वार शिविर: बुर्जुग और बालक को सुनने में थी दिक्कत, महापौर ने दिलाया श्रवण यंत्र
आधार और आयुष्मान कार्ड से संबंधित कार्य तुरंत करें, शिविर का अंतिम चरण 29 मई तक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रम कल्याण मंडल एवं छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल का संयुक्त आयोजन कल श्रम कल्याण मंडल एवं छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल का संयुक्त आयोजन कल
Next Article द ग्रेट इंडियन फ़ैमिली हमारे भारतीय संयुक्त परिवारों का उत्सव है!- विक्की कौशल द ग्रेट इंडियन फ़ैमिली हमारे भारतीय संयुक्त परिवारों का उत्सव है!- विक्की कौशल

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?