ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ उतरा किसान मोर्चा,राष्ट्रव्यापी मुहिम का ऐलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ उतरा किसान मोर्चा,राष्ट्रव्यापी मुहिम का ऐलान

By @dmin
Published: August 6, 2022
Share
अग्निपथ योजना: सेना के रेजीमेंटल सिस्टम में नहीं होने जा रहा कोई बदलाव, देश में चल रहे बवाल के बीच बड़ी खबर
अग्निपथ योजना: सेना के रेजीमेंटल सिस्टम में नहीं होने जा रहा कोई बदलाव, देश में चल रहे बवाल के बीच बड़ी खबर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) सेना में भर्ती संबंधी केंद्र की ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ रविवार से एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगा। यह मुहिम रिटायर्ड सैन्य कर्मियों के ‘यूनाइटेड फ्रंट’ और विभिन्न युवा संगठनों के सहयोग से शुरू की जाएगी। ‘स्वराज इंडिया’ के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने शनिवार को कहा कि मुहिम के तहत पहला कदम उठाते हुए सात अगस्त से 14 अगस्त तक ‘जय जवान जय किसान’ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

यादव ने दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस मुहिम का लक्ष्य लोगों को विवादास्पद अग्निपथ योजना के विनाशकारी परिणामों के बारे में बताना और लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल करके केंद्र पर इसे वापस लेने लिए दबाव डालना है।

उन्होंने कहा कि यदि (तीन) कृषि कानून क्रूर थे, तो ‘अग्निपथ’ योजना विनाशकारी है। यदि हमारे किसान और सैनिक संकट में होंगे, तो इससे हमारे देश की रीढ़ की हड्डी टूटने का खतरा है। हमारी चुप्पी सरकार को देश के रक्षकों एवं अन्नदाताओं को नष्ट करने देने का कारण नहीं बन सकती। हमने उन्हें एक बार रोका है, हम उन्हें फिर से रोक सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत कुछ प्रमुख कार्यक्रम हरियाणा के जींद जिले, उत्तर प्रदेश के मथुरा और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रविवार को होंगे। इसके अलावा, रेवाड़ी (हरियाणा) और मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में नौ अगस्त, इंदौर (मध्य प्रदेश) में एवं मेरठ (उत्तर प्रदेश) में 10 अगस्त और पटना में 11 अगस्त को कार्यक्रम होंगे।

यादव ने मांग की कि अग्निपथ योजना को वापस लिया जाना चाहिए और नियमित एवं स्थायी भर्ती की पुरानी व्यवस्था बहाल की जानी चाहिए। ‘अग्निपथ’ थलसेना, नौसेना और वायु सेना में सैनिकों की भर्ती संबंधी एक योजना है, जिसके तहत चार साल के लिए संविदा के आधार पर नियुक्ति का प्रावधान है।

राष्ट्रीय साइकिलिंग चौपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ साइकलिंग टीम तैयार… हरियाणा में होगी चैंपियनशिप… 24 को रवाना होगी टीम
पार्टी के लिए ‘ऑलवेज अवेलेबल’ इरफान खान की वैशालीनगर से सशक्त दावेदारी
छत्तीसगढ़ में मनरेगा की तेज चाल, साल भर के लक्ष्य का लगभग आधा काम पहली तिमाही में ही पूरा…. 21 जिलों में जून तक के लिए निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा रोजगार
छत्तीसगढ़ दौरे पर शिवराज सिंह चौहान : कांग्रेस को घेरा, बोले- केन्द्र से राशि मिलने के बाद भी कांग्रेस ने नहीं बनाए गरीबों के मकान
कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग से एक की मौत, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 780 में से 725 सांसदों ने डाला वोट उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 780 में से 725 सांसदों ने डाला वोट
Next Article Chhattisgarh State Warehousing Corporation President Arun Vora did a smoky visit to the warehouses विधायक की पहल पर स्वास्थ्य सेवाओं में आई तेजी, शहर में 2.5 करोड़ से बनेगा 10 हमर क्लिनिक

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?