ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अगर आप भी किराए के मकान में रहते हैं तो इस खबर को जरूर पढि़ए, छत्तीसगढ़ सरकार ने बदले हैं नियम
Share
Notification Show More
Latest News
अथ उद्यम से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम
October 24, 2026
रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें कैंसिल : 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रहेंगी रद्द
October 24, 2026
बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
October 24, 2026
उप मुख्यमंत्रीअरुण साव ने की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई, मैच देखने पहुंचे हॉकी स्टेडियम
October 24, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना 
October 23, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsNewsRaipur

अगर आप भी किराए के मकान में रहते हैं तो इस खबर को जरूर पढि़ए, छत्तीसगढ़ सरकार ने बदले हैं नियम

By @dmin Published October 4, 2022
Share
अगर आप भी किराए के मकान में रहते हैं तो इस खबर को जरूर पढि़ए, छत्तीसगढ़ सरकार ने बदले हैं नियम
अगर आप भी किराए के मकान में रहते हैं तो इस खबर को जरूर पढि़ए, छत्तीसगढ़ सरकार ने बदले हैं नियम
SHARE

रायपुर. छत्तीसगढ़ में किराएदार और मकान मालिकों को लेकर नए नियम लागू हो गया है। प्रदेश सरकार ने मकान मालिक और किराएदारों की सुविधा के लिए इस नियम को लागू किया है। जिसके तहत छोटे शहरों और गांवों के मकान मालिक और किराएदारों के विवाद निपटाने के लिए अब लोगों को नगर निगम तक नहीं जाना होगा। वे नगर पालिका या नगर पंचायतों में जाकर विवाद निपटा सकेंगे। इससे उनकी समस्या जल्द सुलझ जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर की सहमति के बाद अधिसूचना भी लागू कर दी गई है। राज्य शासन द्वारा लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय से भू-स्वामी और किराएदार को अब बड़ी राहत मिलेगी। वे अपने-अपने हक को सुरक्षित रख सकेंगे।

कलेक्टर तय करेंगे कार्य क्षेत्र
नए नियम के अनुसार डिप्टी कलेक्टर भाड़ा नियंत्रक अधिकारी होंगे और पीठासीन अधिकारी के रूप में विवादों का निपटारा करेंगे। नए छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम के अनुसार अब नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतें जिस भी जिले के अंतर्गत होंगी, उस जिले के डिप्टी कलेक्टर जो निम्न श्रेणी का नहीं होगा, भाड़ा नियंत्रक बनाया जा सकेगा। उनका कार्यक्षेत्र कलेक्टर तय करेंगे। यह अधिनियम राज्य शासन ने बनाया है।

इसलिए जरूरत पड़ी नए नियम की
छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम 2011 में भू-स्वामी और किराएदार के बीच विवाद को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए यह अधिनियम राज्य शासन की ओर से बनाया गया है। इसमें भू-स्वामी और किराएदार अपने-अपने हक सुरक्षित रख सकेंगे। किसी कारणवश यह अधिनियम दो हिस्सों में बंट गया था। पहला ये कि 2011 में यह अधिनियम लागू होते ही नगर निगमों में तो ये लागू हो गया, लेकिन राज्य की छोटी जगहों जैसे नगर पालिका, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के लिए राज्य शासन की ओर से कोई अधिसूचना राजपत्र में नहीं होने के कारण वहां के लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही वे अपनी जगह और हक के लिए लगातार परेशान हो रहे थे।

You Might Also Like

अथ उद्यम से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम

रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें कैंसिल : 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रहेंगी रद्द

बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास

उप मुख्यमंत्रीअरुण साव ने की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई, मैच देखने पहुंचे हॉकी स्टेडियम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना 

@dmin October 4, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विजयदशमी में इस गांव के लोग करते हैं रावण की इष्टदेव के रूप में पूजा, रावण मंदिर में लगता है भक्तों का मेला विजयदशमी में इस गांव के लोग करते हैं रावण की इष्टदेव के रूप में पूजा, रावण मंदिर में लगता है भक्तों का मेला
Next Article Big accident : नेशनल हाइवे पर ऑटो रिक्शा और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, 7 की मौत और 7 घायल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?