ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हौसले को सलाम: एक पैर खो कर भी नहीं कम होने दिया पढऩे का जुनून, अब मिली ट्राइसाइकिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हौसले को सलाम: एक पैर खो कर भी नहीं कम होने दिया पढऩे का जुनून, अब मिली ट्राइसाइकिल

By @dmin
Published: May 25, 2022
Share
हौसले को सलाम: एक पैर खो कर भी नहीं कम होने दिया पढऩे का जुनून, अब मिली ट्राइसाइकिल
हौसले को सलाम: एक पैर खो कर भी नहीं कम होने दिया पढऩे का जुनून, अब मिली ट्राइसाइकिल
SHARE

बिहार (एजेंसी)। मेहनत और दृढ़संकल्प दो ऐसी चीजे हैं जिसका कोई विकल्प नहीं होता है। इसका पालन कर के किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है। ऐसे कई उदाहरण हमारे देश और दुनिया में समय-समय पर देखने को मिलते रहते हैं। तमाम तरह की समस्या के होते हुए भी ऐसे लोग अपने सपनों को पूरा कर ही लेते हैं। ऐसी ही एक कहानी सामने आई है बिहार के जमुई जिले से। दस साल की दिव्यांग छात्रा सीमा अपनी मेहनत से चर्चा में है।

चौथी कक्षा में पढ़ती है सीमा
अपने हौसले के कारण लोगों में चर्चा का विषय बन चुकी सीमा जमुई जिले के फतेहपुर गांव में सरकारी स्कूल में पढ़ती है। 10 साल की सीमा कक्षा चौथी की छात्रा है। परिवार की बात करें तो सीमा के माता-पिता दोनों ही अशिक्षित हैं। महादलित वर्ग से आने वाले सीमा के पिता खीरन मांझी बाहर मजदूरी करते हैं तो वहीं, मां बेबी देवी ईंट भट्टे पर काम करती हैं। यह जानकर आपको हैरानी होगी कि सीमा एक पैर न होते हुए भी रोज घर से स्कूल तक 500 मीटर का सफर पैदल ही तय करती है। सड़क न होने के बावजूद वह, पगडंडियों के सहारे अपने स्कूल पहुंचती है। किसी के ऊपर भार न बनते हुए वह अपने सारे काम खुद ही पूरा करती है।

जिला प्रशासन ने भेंट की ट्राइसाइकिल
सीमा को जिलाधिकारी अवनीश कुमार ने बुधवार को एक ट्राइसाइकिल प्रदान की है। जिलाधिकारी, जमुई के पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी बुधवार को सीमा के घर पहुंचे और उसे ट्राइसाइकिल भेंट की। जिलाधिकारी ने यह वादा भी किया कि जिस स्कूल में सीमा पढ़ती है उसे एक महीने के अंदर स्मार्ट बना दिया जाएगा।

कृत्रिम पैर के लिए नाप भी लिया गया
आईपीएस अधिकारी सुकृति माधव मिश्रा ने यह जानकारी ट्विटर पर साझा की। उन्होंने लिखा कि सीमा को ट्राइसाइकिल मिल गई है। कृत्रिम पैर के लिए नाप भी ले लिया गया है। सीमा के सपनों की उड़ान की कोई सीमा नहीं होनी चाहिए। मिश्रा ने आगे लिखा कि सीमा के साइकिल और आर्टिफिशियल लिंब के लिए बात हो गई है। जल्द ही कृत्रिम पैर का प्रत्यारोपण भी किया जायेगा। मिश्रा उत्तर प्रदेश कैडर के 2015 बैच के आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी हैं।

सड़क हादसे में खोया पैर
सीमा ने करीब दो वर्ष पहले सड़क हादसे में अपना एक पैर खो दिया था। ट्रैक्टर की चपेट में आने के कारण उसके एक पैर में काफी गंभीर चोटें आई थी। अस्पताल में डॉक्टर को उनका पैर काट कर अलग करना पड़ा। हालांकि, सीमा ने इस हादसे को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। दूसरे बच्चों को स्कूल जाते देख कर सीमा ने भी इसकी जिद की। इसके बाद सीमा के माता-पिता ने उसका नाम स्कूल में लिखाया। सीमा अपने पैर के न होने की परवाह किए बिना स्कूल पहुंचती है और पूरी लगन से पढ़ाई करती है।

क्या कहते हैं स्कूल वाले?
सीमा के स्कूल के शिक्षक आदि भी उसके जज्बे की तारीफ करते हैं। वे बताते हैं कि दिव्यांग होने के बावजूद भी सीमा एक पैर के सहारे ही पगडंडियों से स्कूल आती है। अपने सभी कार्य और स्कूल का होमवर्क आदि भी सीमा समय से करती है। सीमा की मां के अनुसार उनके पास इतने पैसे नहीं है कि सीमा के लिए कॉपी-किताब आदि खरीद सके। सीमा के हौसले को देखते हुए स्कूल के शिक्षकों की ओर से यह सब मुहैया कराया जाता है। सभी को सीमा पर गर्व है और विश्वास है कि वह घरवालों का नाम रौशन करेंगी।

टीचर बनना चाहती है सीमा
सीमा का सपना बड़ी होकर टीचर बनने का है। वह पढ़-लिख कर इस काबिल बनना चाहती है ताकि परिवार की मदद कर सके। इसलिए ही सीमा ने जिद कर के स्कूल में अपना नाम लिखाया है।

रूस के तटीय इलाके में भूकंप, 8.7 तीव्रता… जापान- यूएस सहित कई देशों में सुनामी का अलर्ट
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का आयोजन हरेली त्यौहार से, पारंपरिक खेल गतिविधियों के लिए पंजीयन प्रारंभ
अक्षय कुमार ने तीन मिनट में 184 सेल्फी लेकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
अब रेलवे स्टेशन में तैनात होगा थ्रेट डिटेक्टिव, रूंगटा आर-1 के सीएस के विभाग ने तैयार किया खास डिवाइस… भारत सरकार से मिला पेटेंट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांगेर नेशनल पार्क के सुदूर वनांचल स्थित गुड़ियापदर गांव के 120 आदिवासियों ने जंगल बचाने पेश की मिसाल… कांगेर नेशनल पार्क के सुदूर वनांचल स्थित गुड़ियापदर गांव के 120 आदिवासियों ने जंगल बचाने पेश की मिसाल…
Next Article राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत राज्य के 20 जिलों में पपीते की खेती से लाभान्वित हो रहे किसान बस्तर की महिलाओं के चट्टानी इरादों से पथरीली जमीन में फूटे पपीते के अंकुर, डेढ़ महीने तक हाथों से पत्थर बीन महिलाओं ने उगाया मीठा पपीता

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?