ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाथों की कलाई को स्ट्रेच और मजबूत करने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट के 19 ऐतिहासिक जनहितैषी निर्णय: दक्ष वैद्य साहू
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट के 19 ऐतिहासिक जनहितैषी निर्णय: दक्ष वैद्य साहू
October 28, 2026
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर: रत्नावली कौशल
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर: रत्नावली कौशल
October 28, 2026
एआई+ स्मार्टफोन के चुनिंदा मॉडल्स 15 नवंबर से होंगे महँगे
एआई+ स्मार्टफोन के चुनिंदा मॉडल्स 15 नवंबर से होंगे महँगे
October 28, 2026
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात अर्बन, 135 की रफ्तार से हवाएं, जगह-जगह पेड़ गिरे
October 28, 2026
‘रियासत वीथिका’ में राजसी परंपराओं, दुर्लभ धरोहरों और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होगी नई पीढ़ी
October 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

हाथों की कलाई को स्ट्रेच और मजबूत करने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन

By Sonu Sahu Published January 12, 2023
Share
SHARE

कलाई में कई छोटे-छोटे जोड़ होते हैं, जो हाथों को स्थिर रखने और ठीक से काम करने में मदद करते हैं। हालांकि, अगर किसी कारणवश ये जोड़ प्रभावित हो जाए तो कार्पल टनल सिंड्रोम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइए आज हम आपको पांच ऐसे योगासनों के अभ्यास का तरीका बताते हैं, जो कलाई को स्ट्रेच करने के साथ-साथ इन्हें स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

Contents
अधोमुख श्वानासनफलकासनबिटिलासनमयूरासनभुजपीडासन

अधोमुख श्वानासन

अधोमुख श्वानासन के लिए योगा मैट पर वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब सामने की तरफ झुकते हुए अपने हाथों को जमीन पर रखें और गहरी सांस लेते हुए कमर को ऊपर उठाएं। इस दौरान घुटनों को सीधा करके सामान्य रूप से सांस लेते रहें। इस योगासन में शरीर का पूरा भार हाथों और पैरों पर होना चाहिए। कुछ मिनट इसी अवस्था में रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं।

फलकासन

इसके लिए सबसे पहले एक योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं और इस दौरान अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी बनाकर रखें। इसके बाद अपने हाथों को कोहनियों से मोड़ते हुए जमीन पर रखें और हाथों की उंगलियों को आपस में फंसा लें। अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए और हाथों पर जोर देते हुए अपने पूरे शरीर को ऊपर उठाने की कोशिश करें। कुछ सेकेंड इस अवस्था में रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं।

बिटिलासन

बिटिलासन के लिए योगा मैट पर वज्रासन की मद्रा में बैठें। फिर आगे की ओर झुकते हुए दोनों हाथों को अपने आगे सीधे जमीन पर टिका लें। अब अपने कूल्हे को ऊपर की तरफ और पेट को जमीन की ओर दबाएं। इसके बाद सिर को उठाते हुए कुछ सेकंड सीधे या फिर आसमान की तरफ देखें। कुछ देर इस मुद्रा में बने रहने के बाद धीरे-धीरे वज्रासन की अवस्था में वापस आ जाएं और आसन छोड़ दें।

मयूरासन

सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठकर अपनी हथेलियों को जमीन पर उल्टा रखें। अब शरीर को आगे की ओर झुकाकर धीरे-धीरे अपने दोनों हाथों पर शरीर का पूरा वजन लाने की कोशिश करें। इस दौरान अपने पैरों को पीछे की ओर सीधा कर लें और उन्हें ऊपर उठाएं। इस स्थिति में आपके शरीर का पूरा वजन आपके दोनों हाथों और कोहनियों पर होना चाहिए। कुछ देर इसी मुद्रा में रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं।

भुजपीडासन

इसके लिए योगा मैट पर पैरों को फैलाकर बैठें और अपनी दोनों हथेलियों को अपने दोनों पैरों के बीच में रखें। अब अपने पूरे शरीर का भार दोनों हथेलियों पर डालते हुए शरीर को जमीन से ऊपर उठाने की कोशिश करें। इसके बाद दोनों पैरों को आपस में जोड़कर क्रॉस करें। इस दौरान अपने सिर को सामने रखें और सामान्य गति से सांस लेते रहें। इस अवस्था में कुछ मिनट रहने के बाद धीरे-धीरे प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट के 19 ऐतिहासिक जनहितैषी निर्णय: दक्ष वैद्य साहू

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर: रत्नावली कौशल

एआई+ स्मार्टफोन के चुनिंदा मॉडल्स 15 नवंबर से होंगे महँगे

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात अर्बन, 135 की रफ्तार से हवाएं, जगह-जगह पेड़ गिरे

‘रियासत वीथिका’ में राजसी परंपराओं, दुर्लभ धरोहरों और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होगी नई पीढ़ी

Sonu Sahu January 12, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शराब तस्करी पर बड़ा अपडेट : पुलिस कप्तान ने बताया कैसे करते थे स्मगलिंग, दो साल में कई ट्रक किए पार
Next Article भारत जोड़ो यात्रा देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा-मोहन मरकाम भारत जोड़ो यात्रा देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा-मोहन मरकाम

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?