ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वावलंबन की राह में स्व-सहायता समूह अमलडीहा की महिलाएं…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

स्वावलंबन की राह में स्व-सहायता समूह अमलडीहा की महिलाएं…

By @dmin
Published: February 24, 2022
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है और जमीनी स्तर पर इसके क्रियान्वयन पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य में सुराजी गांव योजना को भी लागू किया गया है, जिसके उत्साहजनक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक जगृति की मिशाल बनकर उभरी है। सुराजी गांव योजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। खासतौर से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर होने की राह मिली है। स्वावलंबन की राह में आगे बढ़ती महिलाओं में बेमेतरा जिले के ग्राम अमलडीहा की स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं एक बानगी हैं।

गौरतलब है कि सुराजी गांव योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसी क्रम में गौठान को रुरल इंडस्ट्री के रूप में विकसित किया जा रहा है। जहां गोबर से कई तरह के उत्पाद का निर्माण किया जा रहा है। बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत अमलडीहा में सरपंच कुंती देवी के परिश्रम से ग्रामीण महिलाओं के स्व-सहायता समूह को रोजगार का साधन मिल पाया है। यहां रोशनी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने ”जहाँ चाह, वहां राह उक्ति को चरितार्थ कर दिखाया है। रोशनी स्व-सहायता समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है जिसका विक्रय कर महिला स्व-सहायता समूह को अब तक लाखों रुपए की आमदनी हो चुकी है।

दूसरी ओर रोशनी स्व-सहायता समूह की सदस्य चारागाह में आबंटित 2 एकड़ में हल्दी और अदरक का उत्पादन कर रही हैं। वहीं किरण एवं बुढ़ादेव स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा चारागाह में एक-एक एकड़ में सब्जी उत्पादन किया जा रहा है। लॉकडाउन की अवधि में इन्हें रोजगार का साधन मिला साथ ही ग्रामीणों के स्थानीय स्तर पर सब्जी-भाजी की उपलब्धता हुई। इसके अलावा भी यहां कई अन्य गतिविधियां गौठान में प्रस्तावित हैं। यहां मत्स्य पालन के लिए तालाब का निर्माण किया जा चुका है। मुर्गी पालन के लिए तालाब के ऊपर ही शेड बनाया गया है। बकरी पालन हेतु गौठान में शेड का निर्माण किया जा रहा है। फूल एवं दलहन फसलों के खेती की तैयारी की जा रही है।

आरोग्यम सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में नहीं मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, कलेक्टर ने लिखा स्वास्थ्य संचालक को पत्र
छत्तीसगढ़ के इस नगर पंचायत का CMO गिरफ्तार, 3000 से ज्यादा हितग्राहियों के पेंशन का गबन, जांच की बाद कार्रवाई
प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील के साथ महापौर नीरज पाल ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…
आगजनी से प्रभावित लोगों को राहत दिलाने का प्रयास, खुद का आवास दिलाने तथा जरूरी डॉक्यूमेंट बनाने के लिए लगा कैंप
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ विवाह के लिए किया गया धर्म परिवर्तन स्वीकार्य नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रूस ने चंद घंटों में ही तबाह किए यूक्रेन के एयरबेस और सैन्य ठिकाने, रुकने के मूड में नहीं पुतिन रूस ने चंद घंटों में ही तबाह किए यूक्रेन के एयरबेस और सैन्य ठिकाने, रुकने के मूड में नहीं पुतिन
Next Article रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित हो रहे छत्तीसगढ़ के गौठान…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?