ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोनभद्र में नेशनल हाईवे पर बना अस्थाई पुल बहा, छत्तीसगढ़- झारखंड सहित कई राज्यों से संपर्क टूटा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सोनभद्र में नेशनल हाईवे पर बना अस्थाई पुल बहा, छत्तीसगढ़- झारखंड सहित कई राज्यों से संपर्क टूटा

By @dmin
Published: June 18, 2021
Share
सोनभद्र में नेशनल हाईवे पर बना अस्थाई पुल बहा, छत्तीसगढ़- झारखंड सहित कई राज्यों से संपर्क टूटा
सोनभद्र में नेशनल हाईवे पर बना अस्थाई पुल बहा, छत्तीसगढ़- झारखंड सहित कई राज्यों से संपर्क टूटा
SHARE

सोनभद्र (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर पर  सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील क्षेत्र में नेशनल हाईवे (एनएच 75ई) पर बीडर गांव के पास लौवा नदी का अस्थाई पुल बृहस्पतिवार की रात में अत्यधिक बारिश के कारण बह गया। इससे दुद्धी से होकर उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड व पश्चिम बंगाल सहित कई और राज्यों को जोडऩे वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया। प्रशासन ने सभी वाहनों को मुर्धवा-रनटोला-आश्रम मोड़ से होकर गुजारने का निर्णय लिया है। लौवा नदी पर बने रपटे की ऊंचाई काफी कम होने के कारण बारिश के समय आवागमन में काफी परेशानी होती थी। पुल की चौड़ाई कम होने के कारण भी कई बार इस पर वाहन फंस जाते थे। जिससे लंबा जाम लग जाता था। इसको देखते हुए लंबे समय से हफ्ते की ऊंचाई बढ़ाकर नए पुल निर्माण की मांग उठ रही थी।

समस्या के निदान के लिए करीब सवा करोड़ की लागत से अगस्त 2020 में रपटा को तोड़कर नए पुल के निर्माण का काम शुरू किया गया। काम होने तक आवागमन बहाल रखने के लिए बगल में तीन-चार पाइप डालकर एक अस्थाई रास्ते का निर्माण किया गया।
कार्य शुरू होते समय यह दावा किया गया था कि मार्च-अप्रैल 2021 तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा लेकिन  जून माह का पहला पखवाड़ा खत्म होने के बाद भी काफी काम बाकी है । अत्यधिक वन क्षेत्र होने के कारण दुद्धी इलाके में 15 जून से आम तौर पर बारिश शुरू हो जाती है। इधर, बीते तीन दिन से रुक रुककर हो रही बारिश के कारण बृहस्पतिवार की रात अस्थाई पुल टूट गया।

अधिकारियों की सख्ती भी कर गए नजरअंदाज
इस मामले में एसडीएम रमेश कुमार ने कई बार नाराजगी जतायी थी। एनएचएआई के अधिकारियों को भी पत्र लिखकर सख्ती बरतने का अनुरोध किया था। अब रीवा-रांची मार्ग पर आवागमन करने वाले वाहनों को मुर्धवा रेणुकूट होकर आवागमन करना पड़ेगा। इसके चलते वाहनों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।
वहीं रेणुकूट छत्तीसगढ़ मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम की स्थिति और खराब होती दिखाई देगी। उधर, एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार ने बताया कि इंजीनियरों की टीम निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CG Politics: भाजपा के हाथों फिसलता गया बड़ा वोट-बैंक
SCST Court Murder Case : ट्रॉमा सेंटर में बच्ची से मिले मुख्यमंत्री, फायरिंग के दौरान हो गई थी घायल
दिल्ली के रोहणी कोर्ट में फिल्मी स्टाइल में फायरिंग…. पेशी में आए गैंगस्टर जीतेन्द्र गोगी सहित चार की मौत…. वकील बनकर आए थे हमलावर
जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट में दिखेंगी रक्षा बंधन फेम की ये अभिनेत्री…
चेक डैम से बदली तस्वीर : जल संरक्षण ने गांवों को बनाया आत्मनिर्भर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BSP has sent 33381 tonnes of liquid medical oxygen to 11 states so far बीएसपी के ऑक्सीजन ने सहेजा है देश की सांसों को… अब तक 11 राज्यों को की 33,681 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति
Next Article सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा कोरोना योद्धा: पीएम मोदी ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए शुरू किए क्रैश कोर्स, एक लाख योद्धाओं को मिलेगा लाभ

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?