ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुशासन पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन कल से रायपुर में, विभिन्न विषयों पर पांच सत्र होंगे आयोजित
Share
Notification Show More
Latest News
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
October 14, 2026
वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई
वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई
October 14, 2026
घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर
घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर
October 14, 2026
चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान
October 14, 2026
पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

सुशासन पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन कल से रायपुर में, विभिन्न विषयों पर पांच सत्र होंगे आयोजित

By Om Prakash Verma Published November 20, 2024
Share
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण कदम, इस मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण कदम, इस मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति
SHARE

सम्मेलन के समापन सत्र को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह करेंगे संबोधित
रायपुर (पीआईबी)। सुशासन के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाकर प्रधानमंत्री के सुशासन के दृष्टिकोण को लागू करने के उद्देश्य से प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी), कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से 21 से 22 नवम्बर, 2024 तक होटल फेयरवे, अटल नगर, नवा रायपुर में सुशासन पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है ।

इस सम्मेलन के समापन सत्र को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केन्द्रीय राज्यमंत्री (कार्मिक) डॉ. जितेन्द्र सिंह संबोधित करेंगे । छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव, अमिताभ जैन और डीएआरपीजी के सचिव, वी. श्रीनिवास, उद्घाटन सत्र के साथ ही साथ समापन सत्र को भी संबोधित करेंगे। सत्र के दौरान, राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार- 2024 पर शॉर्टलिस्ट की गई पहलों पर एक ई-बुकलेट (एमजीएमजी) जारी की जाएगी।

सुशासन पर ध्यान केंद्रित करने वाला दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन, जिलों के समग्र विकास में संतृप्ति दृष्टिकोण को प्रदर्शित करेगा। रायपुर क्षेत्रीय सम्मेलन डीएआरपीजी द्वारा 2014-2024 की अवधि के दौरान आयोजित 26वां क्षेत्रीय सम्मेलन है। सम्मेलन के दौरान, सर्वोत्तम प्रथाओं के प्रतिनिधि अपनी पहलों की संक्षिप्त तस्वीर और चुनिंदा सरकारी योजनाओं के तहत लाए गए परिवर्तनकारी बदलावों का संक्षिप्त विवरण प्रदान करेंगे।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय लोक प्रशासन संगठनों को लोक प्रशासन में नवाचारों, जीवन की गुणवत्ता में सुधार, सुशासन, ई-गवर्नेंस, डिजिटल गवर्नेंस आदि के लिए भविष्य के सार्वजनिक समाधान में अनुभव साझा करने के लिए एक ही मंच पर लाना है। दो दिवसीय सम्मेलन में राज्यों के प्रतिनिधियों/डीएम/डीसी को व्यापक प्रसार और संभावित अनुकरण के लिए राज्यों की सुशासन प्रथाओं पर प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

रायपुर में होने वाले इस क्षेत्रीय सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन के पहले दिन 21 नवम्बर को नवाचार-राज्य विषय पर पहले सत्र की अध्यक्षता, आईआईपीए के महानिदेशक, श्री एस एन त्रिपाठी करेंगे। छत्तीसगढ़ शासन की वन एवं खाद्य विभाग की अपर मुख्य सचिव, श्रीमती ऋचा शर्मा जिला प्रशासन में महिला नेतृत्व विषय पर सत्र-2 की अध्यक्षता करेंगी।

सत्र-3 में जिलों के समग्र विकास पर विचार-विमर्श होगा। सत्र की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन की ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव, श्रीमती निहारिका बारिक करेंगी। सम्मेलन के दूसरे दिन 22 नवम्बर को, सत्र-4 में जिलों के समग्र विकास में संतृप्ति दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श होगा । इस सत्र की अध्यक्षता, छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग सचिव, रजत कुमार करेंगे। इसी दिन सत्र-5 में जिलों के समग्र विकास पर विचार-विमर्श होगा। सत्र की अध्यक्षता, छत्तीसगढ़ शासन के आवास और पर्यावरण सचिव, श्री अंकित आनंद करेंगे।

You Might Also Like

नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा

वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई

घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर

चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान

पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी

Om Prakash Verma November 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, राज्य के विकास, सुरक्षा सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा सीएम साय ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, राज्य के विकास, सुरक्षा सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा
Next Article प्रदेश के इस मेडिकल कॉलेज में पीजी के तीन नए कोर्स को शासन ने दी मंजूरी, तीनों कोर्स के लिए 16 सीटों की मिली अनुमति प्रदेश के इस मेडिकल कॉलेज में पीजी के तीन नए कोर्स को शासन ने दी मंजूरी, तीनों कोर्स के लिए 16 सीटों की मिली अनुमति

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?