ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुनहरी… दूधिया… रोशनी में विधायक के प्रयासों जगमग हुआ दुर्ग शहर, CM के नेतृत्व में विकास की गंगा बहाने का काम जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सुनहरी… दूधिया… रोशनी में विधायक के प्रयासों जगमग हुआ दुर्ग शहर, CM के नेतृत्व में विकास की गंगा बहाने का काम जारी

By Om Prakash Verma
Published: April 2, 2023
Share
सुनहरी… दूधिया… रोशनी में विधायक के प्रयासों जगमग हुआ दुर्ग शहर, CM के नेतृत्व में विकास की गंगा बहाने का काम जारी
सुनहरी… दूधिया… रोशनी में विधायक के प्रयासों जगमग हुआ दुर्ग शहर, CM के नेतृत्व में विकास की गंगा बहाने का काम जारी
SHARE

दुर्ग। दुर्ग शहर के इतिहास में पहली बार पूरा शहर रोशनी से जगमगा रहा है। जीई रोड़ पर गोल्डन कलर की रोप लाइट और दूधिया स्ट्रीट लाइट की रोशनी से दुर्ग शहर का सबसे मुख्य मार्ग रौशन है। दुर्ग शहर में पहली बार इतनी शानदार स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की गई है। विधायक अरुण वोरा के लगातार प्रयासों से दुर्ग शहर महानगरीय तर्ज पर विकसित हो उठा है। पीडब्लूडी के लाइट एंड मशीनरी विभाग ने करीब 11 करोड़ की लागत से जीई रोड पर प्रकाश व्यवस्था की है।

दुर्ग शहर में नेहरू नगर चौक से पुलगांव के मिनीमाता चौक तक 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण के कई कार्य अभी बाकी हैं, लेकिन इस कार्य से शहर की रौनक बढ़ गई है। इस मार्ग से गुजरते हुए शहरवासियों को सुखद अहसास हो रहा है। शाम होते ही चौड़ी सड़क पर बिखरी रोशनी देखकर ऐसा लगता है मानो हम मैट्रो सिटी में आ गए हैं।

भाजपा शासनकाल में नहीं हुआ शहर का विकास, भूपेश सरकार ने कराया दुर्ग का समग्र विकास
विधायक अरुण वोरा ने बताया कि भाजपा शासनकाल में दुर्ग शहर में विकास कार्य नहीं कराए गए। वहीं भूपेश सरकार ने सिर्फ साढ़े चार साल में ही दुर्ग शहर को सौंदर्यीकरण के कार्यों के साथ ही समग्र विकास की अद्भुत सौगातें दी हैं। यही वजह है कि आज दुर्ग शहर का मुख्य मार्ग खूबसूरत रोशनी से जगमगा रहा है। दुर्ग शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। शहर के अन्य सभी मार्गों पर भी इसी तर्ज पर लाइट व्यवस्था की जाएगी। शीघ्र ही दुर्ग शहर को ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, गौरव पथ के उन्नयन और शिवनाथ नदी मार्ग के उन्नयन सहित अन्य कई सौगातें मिलने जा रही हैं। इन कार्यों से पूरा शहर विकास की रोशनी से जगमगाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में दुर्ग में विकास की गंगा बहाने का काम लगातार जारी रहेगा।

समाप्त हुई IRCTC की बिक्री पेशकश, सरकार को मिलेंगे 4374 करोड़ रुपये
देश में घट रहा कोरोना वायरस का कहर, छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में अब भी मामले तेज
लगभग 3,50,000 रूपये का 80 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब जप्त
Bhilai Breaking : सुपेला में नाबालिग किशोरी की हत्या, जोत जंवारा विसर्जन के दौरान बदमाश में किया चाकू से वार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की आदिम जाति कल्याण विभाग के काम-काज की गहन समीक्षा, कहा- बस्तर अंचल में वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण का विशेष अभियान चलाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीहनुमान जन्मोत्सव: प्रदेश भर से आएंगी भव्य झांकी, 151 मंदिरों से निकाली जाएगी ध्वज यात्रा श्रीहनुमान जन्मोत्सव: प्रदेश भर से आएंगी भव्य झांकी, 151 मंदिरों से निकाली जाएगी ध्वज यात्रा
Next Article नाचा समितियों को प्रोत्साहन स्वरूप दिए जाएंगे 10-10 हजार रुपए, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने लगातार प्रयासरत है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नाचा समितियों को प्रोत्साहन स्वरूप दिए जाएंगे 10-10 हजार रुपए, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने लगातार प्रयासरत है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?