ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुकमा में स्थित नक्सली स्मारक को सीआरपीएफ ने आईईडी ब्लॉस्ट कर तोड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सुकमा में स्थित नक्सली स्मारक को सीआरपीएफ ने आईईडी ब्लॉस्ट कर तोड़ा

By @dmin
Published: July 18, 2021
Share
सुकमा में स्थित नक्सली स्मारक को सीआरपीएफ ने आईईडी ब्लॉस्ट कर तोड़ा
सुकमा में स्थित नक्सली स्मारक को सीआरपीएफ ने आईईडी ब्लॉस्ट कर तोड़ा
SHARE

सुकमा (एजेंसी)। सीआरपीएफ के जवानों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पोलमपल्ली इलाके के अरलमपल्ली गांव में एक नक्सली स्मारक को आईईडी से ब्लॉस्ट कर उड़ा दिया। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ जवानों ने यह कारवाई इलाके में सर्च अभियान के दौरान की। सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इस कारवाई को अंजाम दिया। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि नक्सलियों ने यह स्मारक किस नक्सली की याद में बनाया था। 

क्या होता है नक्सली स्मारक और शहीदी सप्ताह?
नक्सली ऐसे स्मारक किसी बड़े नक्सली कमांडर की याद में बनाते हैं, जिन्हें वे अपना आदर्श या हीरो मानते हैं, जिनकी मौत भारतीय जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में हुई होती है। नक्सली, मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों को शहीद मानते हैं और उनकी याद में स्मारक बना देते हैं। इतना ही नहीं, नक्सली शहीदी सप्ताह भी मनाते हैं। इस विशेष सप्ताह में वे मारे गए नक्सलियों को याद करते हैं। इस दौरान ग्रामीणों को जुटाकर वे सभा भी आयोजित करते हैं। शहीदी सप्ताह के दौरान नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में होते हैं। जानकारी के अनुसार नक्सली 28 जुलाई से तीन अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने वाले हैं।

स्मारकों को तोडऩे का काम जारी  
जानकारी के अनुसार शहीदी सप्ताह के दौरान नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी वजह से सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सर्च अभियान तेज कर दिया है। ऐसा ही एक सर्च अभियान के लिए सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन, कोबरा के 202 बटालियन और डीआरजी के जवान निकले हुए थे। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने पोलमपल्ली इलाके के अरलमपल्ली गांव में नक्सलियों के एक स्मारक को देखा, जिसे उन्होंने आईडी के जरिए ध्वस्त कर दिया। पिछले कई सालों से छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाकर्मी लगातार नक्सलियों के स्मारकों को ध्वस्त कर रहे हैं। अभी दो माह पहले ही बीजापुर और दंतेवाड़ा में डीआरजी जवानों ने पांच नक्सली स्मारकों को ध्वस्त किया था। जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी है।

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने ली बैठक, अफसरों को दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 1871 नए मामले… 20 मरीजों की हुई मौत
ट्रेन से शराब की तस्करी: नागपुर से लाकर दुर्ग में करते थे सप्लाई, 2 गिरफ्तार, 382 बोतलें जब्त
नरहरपुर में भी कांग्रेस की एकतरफा जीत
जीत के बाद खुर्सीपार के वार्ड 51 पहुंचे ​विधायक देवेंद्र, लोगों का जताया आभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक हजार हिंदुओं को मुस्लिम बनाने के आरोप में एटीएस ने दो मौलानाओं को किया गिरफ्तार, आईएसआई करता था फंडिंग भिंड में लेडी डॉन गिरफ्तार, जबरन वसूली करती थी, पिस्तौल व 15 कारतूस बरामद
Next Article विधायक ने किया विकास कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने दिए निर्देश विधायक ने किया विकास कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने दिए निर्देश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?