ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल की घोषणाओं पर तेजी से अमल, बेलतरा में शुरू हुआ एसडीएम का लिंक कोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल की घोषणाओं पर तेजी से अमल, बेलतरा में शुरू हुआ एसडीएम का लिंक कोर्ट

By Om Prakash Verma
Published: May 20, 2023
Share
सीएम बघेल की घोषणाओं पर तेजी से अमल, बेलतरा में शुरू हुआ एसडीएम का लिंक कोर्ट
सीएम बघेल की घोषणाओं पर तेजी से अमल, बेलतरा में शुरू हुआ एसडीएम का लिंक कोर्ट
SHARE

पिछले साल ही पूर्ण तहसील बनाया गया था बेलतरा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात के दौरान की गई घोषणाओं पर जिला प्रशासन द्वारा तेजी से अमल किया जा रहा है। इस कड़ी में बेलतरा में एसडीएम बिलासपुर की साप्ताहिक लिंक कोर्ट सुविधा भी आज से शुरू हो गई। एसडीएम श्रीकांत वर्मा ने आज तहसील कार्यालय बेलतरा में छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना कर काम-काज शुरू किया। उन्होंने दिन भर में आज लगभग डेढ़ दर्जन मामलों की सुनवाई की। इनमें राजस्व से जुड़े 12 और भू-अर्जन से संबंद्ध 4 मामले शामिल है। उन्होंने आस-पास के गांवों से आये किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी।

विदित हो कि एसडीएम बिलासपुर का अब प्रति सप्ताह शुक्रवार को तहसील कार्यालय में लिंक कोर्ट लगेगा। कलेक्टर सौरभ कुमार ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस माह की 12 तारीख को बेलतरा में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की मांग पर सप्ताह में एक दिन एसडीएम का कोर्ट लगाने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर ही पिछले साल 2022 में बेलतरा को पूर्ण तहसील का दर्जा हासिल हुआ है। इससे तहसील संबंधी तमाम काम बेलतरा में तो हो रही रहे थे। अब सप्ताह में एक दिन अनिवार्य रूप से एसडीएम सह राजस्व अनुविभागीय अधिकारी के बैठने से उन्हें 35-40 किलोमीटर दूर बिलासपुर जाना नहीं पड़ेगा। इससे उनकी समय और पैसे दोनों की बचत होगी। आठ महीने के भीतर पूर्ण तहसील के साथ एसडीएम के लिंक कोर्ट की सुविधा मिल जाने से ग्रामीणों और किसानों में खुशी का माहौल है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है।

जल संसाधन मंत्री चौबे की अध्यक्षता में बैठक: अल्प जल भराव के बाद भी गंगरेल बांध से पानी छोडऩे का निर्णय… बांधों और जलाशयों से किसानों को मिलेगा पानी
उपचुनाव में भाजपा बल्ले-बल्ले, कांग्रेस को फिर लगा झटका… 7 विधानसभा सीटों में से चार में जीती भाजपा
शेख हसीना की भारत यात्रा से बौखलाया पाकिस्तान, एलओसी पर की गोलीबारी, मिला करारा जवाब
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन 23 मार्च तक एमपी, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान प्रवास पर
महबूबा मुफ्ती को बड़ा झटका, पीडीपी के तीन नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा, लगाया यह आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री 21 मई को महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का करेंगे लोकार्पण, तीन एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है औद्योगिक पार्क
Next Article भिलाई के इस दो हॉस्पिटल पर लगाया 20-20 हजार रूपए का जुर्माना, अनुमति के बाद ही होगा संचालन भिलाई के इस दो हॉस्पिटल पर लगाया 20-20 हजार रूपए का जुर्माना, अनुमति के बाद ही होगा संचालन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?