ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल कल करेंगे शिवरीनारायण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत विकसित की गई विभिन्न सुविधाओं लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल कल करेंगे शिवरीनारायण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत विकसित की गई विभिन्न सुविधाओं लोकार्पण

By @dmin
Published: April 9, 2022
Share
सीएम बघेल कल करेंगे शिवरीनारायण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत विकसित की गई विभिन्न सुविधाओं लोकार्पण
सीएम बघेल कल करेंगे शिवरीनारायण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत विकसित की गई विभिन्न सुविधाओं लोकार्पण
SHARE

राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता में विजेता मंडलियां होंगी पुरस्कृत
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 अप्रैल को जांजगीर-चांपा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवरीनारायण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत विभिन्न कार्यो का लोकार्पण के साथ ही राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता समापन समारोह में पहले तीन स्थान आने वाली मानस मण्डलियों को पुरस्कृत करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। कार्यक्रम में सांसद गुहाराम अजगले, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ.रामसुंदर दास, शाकाम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, विधायक श्रीमती इंदू बंजारे, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में राम गमन पर्यटन परिपथ के तहत शिवरीनारायण में 6 करोड़ की लागत विकसित की गई विभिन्न सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें शिवरीनारायण के मंदिर परिसर का उन्नयन एवं सौदर्यीकरण, दीप स्तंभ, रामायण इंटरप्रिटेशन सेन्टर एवं पर्यटक सूचना केन्द्र, मंदिर मार्ग पर भव्य प्रवेश द्वार, नदी घाट का विकास एवं सौंदर्यीकरण, घाट में प्रभु राम-लक्ष्मण और शबरी माता की प्रतिमा का निर्माण किया गया है। इसी प्रकार घाट में व्यू पाइंट कियोस्क, लैण्ड स्केपिंग कार्य, बाउंड्रीवाल, मॉड्यूलर शॉप, विशाल पार्किंग एरिया और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शामिल है।

सीएम बघेल मानस गायन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मानस मण्डलियों को 5 लाख रुपए, द्वितीय स्थान के लिए 3 लाख रुपए और तृतीय स्थान के लिए 2 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि शिवरीनारायण में आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में 25 जिलों की चयनित मानस मंडलियों के लगभग 350 कलाकार ने हिस्सा लिया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जांजगीर-चांपा श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा, उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, नगर पंचायत शिवरीनारायण की अध्यक्ष श्रीमती अंजनी तिवारी और अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ श्रीमती प्रीति देवी सिंह उपस्थिति रहेंगी।

भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसगीत सम्राट दिलीप षडंगी की होगी मनमोहक प्रस्तुति
राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता के समापन और राम वन गमन पर्यटन परिपथ के विभिन्न कार्यो के लोकार्पण अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। संस्कृति विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता, 3 बजे से जसगीत सम्राट श्री दिलिप षडंगी की प्रस्तुत होगी। शाम 6 बजे राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता में विजेता मण्डली की प्रस्तुति होगी। शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक बाबा घाट में महा आरती का आयोजन होगा। शाम 7.30 बजे दीक्षांत समूह खैरागढ़ द्वारा राम-शबरी प्रसंग पर आधारित नृत्य नाटिका और रात्रि 8 बजे भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा की प्रस्तुति होगी।

शपथ ग्रहण समारोह: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कल शपथ लेंगे रमेश सिन्हा
दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत : 16 को पीएम मोदी वर्चुअली दिखाएंगे हरी झंडी, 20 सितंबर से रेगुलर होगी ट्रेन
यूनीसेफ और पीआईबी के संयुक्त रूप से किया वेबीनार का आयोजन…. कोरोना महामारी को लेकर विशेषज्ञों ने रखी अपनी बातें
नंदिनी टाउनशिप आगजनी मामला, पड़ोसी ने की साजिश, जान से मारने की नीयत से लगाई थी कार व स्कूटी में आग
घर में ‘खुशियां’ आने से पहले छुट्टी पर निकले राम चरण, थाइलैंड में खूब मचाया धमाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हिन्दु नववर्ष पर निकली विशाल रैली, हजारों लोग हुए शामिल हिन्दु नववर्ष पर निकली विशाल रैली, हजारों लोग हुए शामिल
Next Article भिलाई बड़ी खबर: फल मंडी विजय काम्प्लेक्स के पास सिलेंडर फटने से बस्ती जलकर खाक, देखे विडियो भिलाई बड़ी खबर: फल मंडी विजय काम्प्लेक्स के पास सिलेंडर फटने से बस्ती जलकर खाक, देखे विडियो

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?