ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई बड़ी खबर: फल मंडी विजय काम्प्लेक्स के पास सिलेंडर फटने से बस्ती जलकर खाक, देखे विडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई बड़ी खबर: फल मंडी विजय काम्प्लेक्स के पास सिलेंडर फटने से बस्ती जलकर खाक, देखे विडियो

By @dmin
Published: April 9, 2022
Share
भिलाई बड़ी खबर: फल मंडी विजय काम्प्लेक्स के पास सिलेंडर फटने से बस्ती जलकर खाक, देखे विडियो
भिलाई बड़ी खबर: फल मंडी विजय काम्प्लेक्स के पास सिलेंडर फटने से बस्ती जलकर खाक, देखे विडियो
SHARE

भिलाई। फल मंडी विजय काम्प्लेक्स के पास स्थित झुग्गी बस्ती में आज दोपहर को लगी आग ने पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। घरों में रखे गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं। इस भीषण आगजनी की घटना में कई झोपडिय़ां जल कर खाक हो गई है। इस भयानक आगजनी के बीच मोहल्ले वासी अपने घरों को छोड़कर जान बचाने बाहर निकल गए हैं। आगजनी की घटना करीबन 3:30 बजे की बताई जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन एवं फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच चुकी है। इस आग को लगभग 2 से 3 किलोमीटर दूर से ही देखा गया।

बांस बल्लियों से बने गरीबों के आसियाने पूरी तरह से उजड़ गए। इस दौरान एक के बाद एक कई सिलेण्डर ब्लास्ट हुए। घटना के जानकारी मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पूरी बस्ती ही जल चुकी थी।

मिली जानकारी के अनुसार फल मंडी पावर हाउस के पीछे स्थित खटीक बस्ती में यह हादसा हुआ। आग कैसे और क्यों लगा यह जांच का विषय है। आग के कारण बस्ती में बने सभी घर जल गए। आग लगते ही यहां अफरातफरी मच गई। आग -आग चिल्लाते हुए झुग्गियों ने लोग बाहर निकले। लोग अपनी जान बचाकर इधर उधर भागने लगे थे।

प्रत्यक्षदर्शी एवं पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फल मंडी विजय काम्प्लेक्स के पास स्थित झुग्गी बस्ती मेेंं आज दोपहर को 3:30 बजे के करीब सिलेेंडर फटने से आग लग गई। इस आग ने धीरे धीरे पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। कई झोपडिय़ां आग की लपटों से धू-धू कर जलने लगी। घर के अंदर रखा गृहस्थी का सारे सामान के साथ गैस के सिलेंडर भी इस आगजनी की घटना में एक-एक कर बीच-बीच में विस्फोट के साथ फटने लगे। जिसके कारण या आगजनी ने भीषण रूप ले लिया। जिसे 2 से 3 किलोमीटर दूर से ही देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं पुलिस कंट्रोल रूम स्थित आपातकालीन एवं अग्निशमन सेवा विभाग के कर्मचारी भी इस भयानक आग को नियंत्रित करने के लिए पहुंच चुके हैं। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इस आगजनी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना अब तक प्राप्त नहीं हो सकी है। परंतु इस आगजनी की घटना में पूरी बस्ती जलकर खाक हो गई है।

सैकड़ों झोपडिय़ां थी बस्ती में
छावनी पुलिस के अनुसार बस्ती में 100 से अधिक छोटी बड़ी झुग्गियां बनी हुई थी। सभी बांस व बल्ली की बनी झुग्गियां ज्यादा थी। इस वजह से आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे घर जल गए। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं पूरी बस्ती जलने से गरीबों को काफी नुकसान हुआ है। आग पर पूरी तरह काबू पाए जाने के बाद नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा।

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को रोमांटिक अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, वायरल हो रहीं तस्वीरें
Dance Plus 6: छत्तीसगढ़ रायपुर के कंटेस्टेंट की आपबीती सुनकर रो पड़े होस्ट राघव, चुकाएंगे बैंक से लिया 8 लाख का कर्जा
दंतेवाड़ा में छठी कक्षा के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…. अलकायदा ने पुलिस को भेजा ईमेल… सतर्क हुई सुरक्षा एजेंसियां
राज्य सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध – मुख्यमंत्री साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल कल करेंगे शिवरीनारायण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत विकसित की गई विभिन्न सुविधाओं लोकार्पण सीएम बघेल कल करेंगे शिवरीनारायण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत विकसित की गई विभिन्न सुविधाओं लोकार्पण
Next Article राज्य में 3 सालों में मक्के का रकबा 13 हजार से बढ़कर एक लाख 46 हजार हेक्टेयर हुआ राज्य में 3 सालों में मक्के का रकबा 13 हजार से बढ़कर एक लाख 46 हजार हेक्टेयर हुआ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?