ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिविक सेंटर भिलाई में जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘सुशासन तिहार’ के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, हितग्राहियों ने साझा किये अनुभव
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सिविक सेंटर भिलाई में जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘सुशासन तिहार’ के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, हितग्राहियों ने साझा किये अनुभव

By Om Prakash Verma Published May 23, 2025
Share
सिविक सेंटर भिलाई में जनसंपर्क विभाग द्वारा 'सुशासन तिहार' के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, हितग्राहियों ने साझा किये अनुभव
सिविक सेंटर भिलाई में जनसंपर्क विभाग द्वारा 'सुशासन तिहार' के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, हितग्राहियों ने साझा किये अनुभव
SHARE

जनसंपर्क विभाग द्वारा 22 मई को जिला स्तरीय एक दिवसीय इवेंट का किया गया आयोजन
सुशासन तिहार में सरकारी योजनाओं से बदली जि़ंदगियाँ, हितग्राहियों ने साझा किए अपने अनुभव

दुर्ग। सुशासन तिहार के उपलक्ष्य में गुरुवार 22 मई की शाम सिविक सेंटर भिलाई में जिला स्तरीय एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर रेडियो जॉकीज़ (आरजे) अनिमेश जैन द्वारा विभिन्न रोचक गतिविधियों का संचालन किया गया, जिससे माहौल में जीवंतता बनी रही। स्थानीय कलाकारों ने मंच पर नृत्य, गायन और कविता पाठ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। इवेंट का प्रमुख आकर्षण था शासकीय योजनाओं पर आधारित क्विज और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता। प्रश्नोत्तरी में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृृषि, प्रधानमंत्री आवास जैसी प्रमुख योजनाओं से जुड़े प्रश्न शामिल किए गए थे।

सुशासन तिहार के अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस तरह इन योजनाओं ने उनकी जि़ंदगी को बेहतर बनाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, आयुष्मान भारत और नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना जैसी योजनाओं ने आमजन के जीवन में वास्तविक बदलाव लाए हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना की एक हितग्राही महिला श्रीमती उमा ने बताया कि पहले वह कच्चे मकान में रहती थीं, जिससे उन्हें बारिश और गर्मी के मौसम में काफी परेशानी होती थी। अब पक्का मकान मिलने से उनका परिवार सुरक्षित और सुखमय जीवन जी रहा है। कृषक पवन साहू ने बताया कि उन्हें सरकार की तीन योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने 21 क्विंटल धान 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बेचा और दो साल का बोनस भी प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इस आय से उन्होंने कृषि कार्य के लिए अत्याधुनिक मशीनें खरीदीं। साथ ही, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उन्हें 5 लाख रूपए तक का नि:शुल्क ईलाज भी मिल रहा है। श्रीमती अनिता, जो एक मोटर शॉप में काम करती हैं, ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि को बचत खाते में जमा किया और उसी पैसों से तीर्थ यात्रा की। उन्होंने कहा कि यह योजना कामकाजी महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत है। वहीं नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित श्रीमती सुमिता यादव ने बताया कि अब उन्हें बच्चों की पढ़ाई के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। छात्रवृत्ति से बच्चों की शिक्षा निर्बाध रूप से जारी है।

इस जानकारीपूर्ण प्रतियोगिता के माध्यम से आम जनता को सुशासन के महत्व से जोडऩा, शासन की योजनाओं की जानकारी देना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। इसके अलावा लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभों से अवगत कराया गया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को स्थानीय दुकानों और स्टॉल्स की ओर से डिस्काउंट वाउचर, कूपन प्रदान किए गए। साथ ही लोगों को शासन की योजनाओं पर आधारित जनमन पत्रिका एवं प्रचार सामग्रियां वितरित की गई।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Om Prakash Verma May 23, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सड़क हादसे में घायलों को इलाज के लिये डेढ़ लाख रुपये देगी छत्तीसगढ़ सरकार; यहां जानें क्या है नियम सड़क हादसे में घायलों को इलाज के लिये डेढ़ लाख रुपये देगी छत्तीसगढ़ सरकार; यहां जानें क्या है नियम
Next Article CM Sai reached BSF camp, said- Naxalism's stigma will be erased with high spirits, salute to your courage and bravery बीएसएफ कैम्प पहुंचे सीएम साय, कहा-बुलंद हौसलों से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक, आपके साहस और शौर्य को नमन

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?