ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सियासी संग्राम: अपने ही विधायकों के फिर से फोन टैप करा रही गहलोत सरकार, पायलट समर्थक एमएलए का आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सियासी संग्राम: अपने ही विधायकों के फिर से फोन टैप करा रही गहलोत सरकार, पायलट समर्थक एमएलए का आरोप

By @dmin
Published: June 13, 2021
Share
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान सरकार का सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। सचिन पायलट खेमे की नाराजगी के बीच एक बार फिर गहलोत सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लग रहे हैं। कांग्रेस विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने पायलट समर्थक विधायकों के फोन टैप कराने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा विधायकों को एसीबी ट्रैप की कार्रवाई कराने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। इन आरोपों के बाद से राजस्थान में सियासी भूचाल आ गया है। 
सचिन पायलट समर्थक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा, ‘हमारे दो-तीन विधायकों ने मुझसे कहा है कि उनके फोन टैप हो रहे हैं। उनकी जासूसी कराई जा रही है। सीआईडी के लोग हमारे विधायकों के घरों के चक्कर लगा रहे हैं। अफसर आकर हमें कह रहे हैं कि आपको ट्रैप करवा दिया जाएगा। कई अफसरों ने हमारे विधायकों से आकर कहा है कि उन्हें एसीबी ट्रैप का डर दिखाकर बदनाम करने की धमकियां दी जा रही हैं।
सोलंकी ने कहा कि फोन टैपिंग को लेकर कुछ विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी शिकायत की है। इस मामले के सामने आने के बाद विधायकों में दहशत है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ये सब ठीक नहीं है। गहलोत सरकार के ऊपर विधायकों की जासूसी और फोन टैपिंग का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह सब विधायकों पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है, जो सही नहीं है।

I don't know whether my phone being taped or not. But many MLAs have said that mobile phones are being taped. Many officials' also told them (legislators) that it seems that there're efforts underway to trap. MLAs have informed this to CM also: Rajasthan Congress MLA VP Solanki pic.twitter.com/GTr8akgBrG

— ANI (@ANI) June 13, 2021

एक साल पहले भी लगे फोन टैपिंग के आरोप
बता दें कि सचिन पायलट खेमे की पिछले साल जुलाई में बगावत के वक्त भी फोन टैपिंग के आरोप लगे थे। भाजपा ने गहलोत सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगाए थे। इस मुद्दे पर खूब सियासी विवाद हुआ था। गहलोत खेमे ने पिछले साल जुलाई में ही विधायक खरीद फरोख्त का दावा करते हुए कुछ ऑडियो जारी किए गए थे। भाजपा का आरोप है कि सरकार ने गैरकानूनी फोन टैपिंग की।
केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसी साल मार्च के आखिरी सप्ताह में दिल्ली में फोन टैपिंग के मामले में दिल्ली में एफआईआर करवाई थी। इसमें मुख्यमंत्री के ओएसडी और पुलिस अफसरों को आरोपी बनाया था। मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा को हाल ही दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली है। अगली सुनवाई अब अगस्त में होनी है।

भाजपा ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना
वेद प्रकाश सोलंकी के फोन टैपिंग के आरोप लगाने के बाद सियासी विवाद शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। पूनिया ने ट्वीट किया, आज फिर से कांग्रेस के एक विधायक कह रहे हैं कि कई विधायक कहते हैं कि उनके फोन टेप हो रहे हैं, जासूसी हो रही है। कांग्रेस बताए कि ये विधायक कौन हैं? सो जा बेटा गब्बर आ जाएगा, की तर्ज पर कांग्रेस अपने ही विधायकों को डरा रही है। कांग्रेस बताए गब्बर कब आएगा?
बता दें कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच सियासी टकराहट को लेकर एक साल बाद प्रदेश की राजनीति फिर गरमा गई है। सियासी संकट के बीच पायलट इन दिनों दिल्ली में हैं, जिसको लेकर कयासबाजी जारी है। हालांकि, राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को कहा था कि सचिन पायलट न तो पार्टी से नाराज हैं और न ही सरकार से। उन्होंने सचिन की नाराजगी को लेकर कहा कि वे कांग्रेस के साथ हैं और राजस्थान में सरकार को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है।

निगम कार्यालयों का महापौर ने किया औचक निरीक्षण… शासन से प्राप्त बुकलेट व प्रचार सामग्री के लिए अधिकारियों को लगायी फटकार
इंदिरा गांधी को भूल गए चन्नी? सुनील जाखड़ ने अपनी ही सरकार को घेरा, टाइटरल को लेकर तंज
Democratic Party politician calls Prabowo ‘cardboard general’
फुकेट से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान में बम की धमकी, हुई इमरजेंसी लैंडिंग
शिल्पियों को आर्थिक रूप से मजबूत करना लक्ष्य: चंदन कश्यप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Relief from Korana also disaster: After 70 days in the country lowest 84,332 new cases राहत भरी रिपोर्ट : तीसरी लहर में संक्रमित बच्चों के अधिक गंभीर बीमार होने के साक्ष्य नहीं
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used कोरोना: अप्रैल के बाद सबसे कम संक्रमित मामले हुए दर्ज, लेकिन मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?