ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सात कर्मचारियों ने एक साथ खाया जहर, नौकरी से निकाले जाने के चलते उठाया कदम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सात कर्मचारियों ने एक साथ खाया जहर, नौकरी से निकाले जाने के चलते उठाया कदम

By @dmin
Published: September 1, 2022
Share
सात कर्मचारियों ने एक साथ खाया जहर, नौकरी से निकाले जाने के चलते उठाया कदम
सात कर्मचारियों ने एक साथ खाया जहर, नौकरी से निकाले जाने के चलते उठाया कदम
SHARE

इंदौर (एजेंसी)। इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र के पास स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाले सात कर्मचारियों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह आत्महत्या करने की नियत से एक साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

बताया जा रहा है कि कंपनी ने हाल ही में सातों कर्मचारियों को काम से निकाल दिया था, जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया। फिलहाल सभी कर्मचारियों को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां इलाज जारी है। आत्महत्या करने वालों में जमनाधर विश्वकर्मा, दीपक सिंह, राजेश मेमियोरिया, देवीलाल करेडिया, रवि करेडिय़ा, जितेंद्र धमनिया, शेखर वर्मा शामिल हैं। घटना के बाद से कंपनी मालिक रवि बाफना और पुनीत अजमेरा लापता हैं। फिलहाल परदेशी पुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, मरीजों के परिजनों का कहना है कि कंपनी मालिक ने नई कंपनी खोली है और निकाले गए कर्मचारियों को उस नई कंपनी में काम देने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। दबाव में इन्होंने यह कदम उठाया।

कंपनी के एक कर्मचारी ने कहा कि मालिक ने हमें बुधवार को पुरानी कंपनी से निकालकर बाणगंगा स्थित दूसरी कंपनी में काम करने जाने के लिए कहा और न जाने पर कहा कि चाहो तो छुट्टी बना लो। हमारी जगह काम करने के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता से नए लोगों को लाया गया और हमें नौकरी से निकाल दिया। हम सभी लोगों ने तय किया कि अब किसी के घर चल नहीं सकेंगे, इसलिए हमने ये कदम उठाया।

उप निरीक्षक अजय सिंह कुशवाहा थाना परदेशी पुरा ने बताया कि अस्पताल से सात लोगों के जहर खाने की सूचना मिली थी, जानकारी के अनुसार मालिक द्वारा सभी सातों लोगों को कई महीने से सैलरी नहीं मिली थी और इन्हें दूसरी कंपनी में शिफ्ट किया जा रहा था। इन लोगों ने मालिक से सैलरी मांगी थी, लेकिन पैसा नहीं मिलने पर मजदूरों में ये कदम उठाया। फिलहाल बयान लिए जा रहे हैं आगे की कार्रवाई उसके आधार पर की जाएगी। डॉक्टर के अनुसार सभी मरीजों की स्थिति अभी स्थिर है और सभी बयान देने की स्थिति में हैं।

केदारनाथ धाम में हुई भारी बर्फबारी, मंदिर परिसर के चारों ओर बर्फ ही बर्फ
धमतरी में स्थापित होगा 500 सीटर सैनिक स्कूल, प्रदेश के युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर
खिचड़ी 2 की शूटिंग शुरू, परमिंदर के किरदार में फिर नजर आएंगी कीर्ति कुल्हारी
जिला चिकित्सालय बेमेतरा में डायलिसिस यूनिट बनी किडनी मरीजों की जीवनरेखा
तालाब में डूबने से मासूम भाई बहन की मौत, गांव में पसरा मातम, तालाब से निकालने पर थामे थे एक दूसरे का हाथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिक्षक बेमिसाल: इस टीचर ने तैयार कर दिए 6 सौ से ज्यादा गणित के लर्निग मटेरियल, शिक्षक दिवस पर राज्यपाल पुरस्कार से होंगी सम्मानित शिक्षक बेमिसाल: इस टीचर ने तैयार कर दिए 6 सौ से ज्यादा गणित के लर्निग मटेरियल, शिक्षक दिवस पर राज्यपाल पुरस्कार से होंगी सम्मानित
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation विधायक की पहल पर 3 आत्मानंद विद्यालय को मिलेंगे 2 करोड़, पटरीपार को मिली स्वामी आत्मानंद स्कूल की सौगात

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?