ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सहकारिता मंत्री ने 15 मार्च से पहले शत-प्रतिशत धान उठाव के दिये निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सहकारिता मंत्री ने 15 मार्च से पहले शत-प्रतिशत धान उठाव के दिये निर्देश

By @dmin
Published: January 12, 2022
Share
सहकारिता मंत्री ने 15 मार्च से पहले शत-प्रतिशत धान उठाव के दिये निर्देश
सहकारिता मंत्री ने 15 मार्च से पहले शत-प्रतिशत धान उठाव के दिये निर्देश
SHARE

रायपुर। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य सहकारी विपणन संघ के अधिकारियों और जिला विपणन अधिकारियों (डीएमओ) विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया की धान उपार्जन केन्द्रों से 15 मार्च से पहले शत-प्रतिशत उठाव कर लिया जाए। खरीफ सीजन के लिए अभी से उर्वरक की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहकारिता विभाग के विशेष सचिव हिमशिखर गुप्ता, प्रबंध संचालक मार्कफेड श्रीमती किरण कौशल, सचिव मार्कफेड संदीप गुप्ता और महाप्रबंधक दिलीप जायसवाल सहित राज्य स्तर के अधिकारी और जिला विपणन अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री डॉ. टेकाम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश से धान को नुकसान न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। किसानों को भुगतान समय पर सुनिश्चित कर लिया जाए। सभी अधिकारी लक्ष्य के अनुसार कार्य करें। धान खरीदी और उसके निराकरण पर विशेष ध्यान रखें। पिछले वर्ष की खपत के अनुसार आगामी वर्ष के लिए उर्वरक की आपूर्ति कर ले। उन्होंने कहा कि धान के उठाव में गतवर्ष जहां-जहां कमी रही वहां ज्यादा ध्यान दिया जाए। बैठक में धान खरीदी, उर्वरक वितरण, किसानों को भुगतान, बारिश से धान के बचाव के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि विपणन संघ का प्रशासकीय विभाग सहकारिता विभाग है इसलिए सहकारी सोसायटी अधिनियम के तहत समस्त कार्य संपादित किए गए।

प्रबंध संचालक मार्कफेड श्रीमती किरण कौशल ने बताया कि वर्तमान में बारदाने की कोई समस्या नहीं है। कमी होने पर संबंधित जिले के विपणन अधिकारी तीन दिन पहले से अवगत कराने के निर्देश दिए गए है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अब तक लगभग 70 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। भुगतान के लिए 12 हजार 934 करोड़ रूपए की राशि जारी की जा चुकी है। समितियों से 32 लाख 15 हजार मीटरिक टन का उठाव हो चुका है।

शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 638 अंकों का उछाल, निफ्टी में भी बहार
गुस्ताखी माफ: धरती पर बढ़ रहा इंसानी आबादी का बोझ
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को भेजा महाकुंभ का आमंत्रण
केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी जोन के अधिकारियों के साथ की बैठक, बिलासपुर व रायपुर से भी जुड़े अफसर
बच्चों पर वैक्सीन के ट्रायल के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने केंद्र और भारत बायोटेक को भेजा नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना के अल्फा-डेल्टा वेरिएंट्स पर असरदार है कोवैक्सीन, भारत की बनाई वैक्सीन का अमेरिका ने माना लोहा बिग ब्रेकिंग : भारत बायोटेक का दावा: कोरोना के ओमिक्रॉन और डेल्टा वैरिएंट को निष्क्रिय कर देती है कोवाक्सिन की बूस्टर खुराक
Next Article रिसाली एमआईसी का गठन: महापौर शशि ने चुने शहर सरकार के प्रतिनिधि, आठ पार्षदों को मिला मौका, बदलेेंगे क्षेत्र की तस्वीर रिसाली एमआईसी का गठन: महापौर शशि ने चुने शहर सरकार के प्रतिनिधि, आठ पार्षदों को मिला मौका, बदलेेंगे क्षेत्र की तस्वीर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?