ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समाज पानी तो फि़ल्टर कर पीता है लेकिन खून नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

समाज पानी तो फि़ल्टर कर पीता है लेकिन खून नहीं

By Om Prakash Verma
Published: July 17, 2024
Share
समाज पानी तो फि़ल्टर कर पीता है लेकिन खून नहीं
समाज पानी तो फि़ल्टर कर पीता है लेकिन खून नहीं
SHARE

राजनीतिक रणनीतिकार अतुल मालिकराम
कैदियों के प्रति समाज का नज़रिया अपराधी या पीडि़त के बीच नहीं बंटा हुआ है। यह एक कटु सत्य है कि समाज के लिए एक कैदी सिर्फ अपराधी हो सकता है पीडि़त नहीं। यही सोच समाज पर भारी पड़ रही है और न केवल अपराध बल्कि अपराधियों को भी जन्म दे रही है।

भारतीय समाज में कैदियों के प्रति नजरिया हमेशा बेहद जटिल और असंवेदनशील रहा है। जेलों में बंद कैदियों को हमारा समाज सिर्फ एक घोर अपराधी के रूप में ही देखता आया है, भले उनपर अपराध साबित हुआ हो या नहीं। यह नजरिया ना केवल कैदियों के पुनर्वास को मुश्किल बनाता है बल्कि उनके जीवन को और भी अधिक कठिन बना देता है। जिससे वह खुद को समाज से अलग किए गए व्यक्ति के रूप में देखने लगते हैं। किसी छोटे गुनाह के लिए भी जब हमारा समाज एक बंदी को स्वीकार नहीं करता तो जाहिर तौर पर वह खुद को एक बहिष्कृत शख्स के रूप में देखने लगता है। निश्चित रूप से यह स्थिति उसे सही रास्ते पर लाने के बजाय गलत रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए मजबूर करती है। इस प्रकार समाज की अस्वीकृति और तिरस्कार से तंग व खिन्न आकर वह धीरे-धीरे छोटे गुनाह से बड़े गुनाह की ओर कदम बढ़ाने लगता है और एक समय ऐसा आता है जब वह एक बड़े अपराधी के रूप में हमारे समाज के सामने खड़ा होता है। निश्चित रूप से इसके लिए वह व्यक्ति तो जिम्मेदार है ही लेकिन समाज का तिरस्कार भी उसे एक बड़ा अपराधी बनने में अपनी 100 फ़ीसदी भूमिका निभाता है।

कहा जाता है कि यह समाज पानी तो फिल्टर करके पीता है लेकिन खून पीने में किसी प्रकार के फिल्टर का इस्तेमाल नहीं करता। यह कथन समाज की उस क्रूरता को भी दर्शाता है जिसमें वह किसी भी व्यक्ति को बिना किसी ठोस सबूत के अपराधी मान लेता है और उसे सजा देने में कोई कोर कसर नहीं छोडऩा। समाज के दोहरे चरित्र और मापदंड के चलते कैदियों की स्थिति सही दिशा में बढऩे के बजाय और भी दयनीय हो गई है। कैदियों के प्रति समाज का नज़रिया अपराधी या पीडि़त के बीच नहीं बंटा हुआ है। यह एक कटु सत्य है कि समाज के लिए एक कैदी सिर्फ अपराधी हो सकता है पीडि़त नहीं। यही सोच समाज पर भारी पड़ रही है और न केवल अपराध बल्कि अपराधियों को भी जन्म दे रही है। कैदियों के प्रति इस तरह का नकारात्मक दृष्टिकोण जल्द से जल्द बदलने की आवश्यकता है।

एक सामाजिक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमें यह भी समझने की जरूरत है कि हर कैदी एक इंसान भी होता है और उसे भी जीने का अधिकार है। पुनर्वास की प्रक्रिया में सहयोग कर के एक बेहतर समाज के निर्माण को अंजाम देने की आवश्यकता है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्रत्येक कैदी को एक नए अवसर देने के लिए तैयार रहें ताकि वह अपने जीवन को सुधार सकें और एक सम्मानित नागरिक के रूप में पुन: समाज का हिस्सा बन सके।

कुल मिलाकर देखें तो यह पूरी तरह समाज की सोच और नजरिए पर निर्भर करता है कि वह एक अपराधी को अपराध के रास्ते पर आगे बढ़ाना चाहता है या उसे सुधारने में मदद करना चाहता है। हमें अपनी सोच को बदलने की जरूरत है ताकि एक न्यायपूर्ण और दयालु समाज का निर्माण किया जा सके।

Bhilai Breaking : अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, प्रेमी ने की थी महिला की हत्या… सामने आई यह वजह
Railway News : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने राजस्व आय में रचा कीर्तिमान, वित्तीय वर्ष 2023-24 में रिकार्ड स्तर पर हुआ लदान
Morning Breaking: पढि़ए देश, दुनिया और छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें सिर्फ केपी न्यूज के साथ
रेलवे ने फिर रद्द कर दी दर्जनों ट्रेनें : सारनाथ, दुर्ग नवतनवा से लेकर यह ट्रेनें लिस्ट में शामिल… जानें कितने दिन रहेंगी कैंसिल
नए तहसील कार्यालय के खुलने से जनसुविधा में होगी बढ़ोत्तरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 274 # 17 july 2024
Next Article दूर हुई बेटियों के विवाह की चिंता, 45 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में दूर हुई बेटियों के विवाह की चिंता, 45 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?