ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क हादसा: खड़ी बस को बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत…
Share
Notification Show More
Latest News
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा सुधार, भूमि उपयोग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव
October 9, 2026
जीएसटी कानून से गिरफ्तारी की शक्ति हटाने की सिफारिश, छोटे मामलों में मिलेगी राहत
October 9, 2026
राज्य स्तरीय रोजगार मेला : 5 हजार से अधिक युवाओं का चयन, 1100 युवाओं को सीएम ने सौंपा ऑफर लेटर
October 9, 2026
महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार
October 8, 2026
छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
October 8, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

सड़क हादसा: खड़ी बस को बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत…

By @dmin Published January 3, 2022
Share
SHARE

कांकेर। नेशनल हाईवे में मुजालगोंदी के पास रविवार की रात सड़क किनारे खड़ी बस की मरम्मत कर रहे चालक को मोबाइल से लाइट दिखा रहे यात्री को बेकाबू ट्रक ने अपनी चपेट मे लेते हुए बस को टक्कर मार दी। हादसे में यात्री की मौत हो गई, जबकि दो महिला यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यात्री के पैर अलग हो गए और वह बस-ट्रक के बीच घिसटता चला गया। मृतक अहमदाबाद का रहने वाला है।

उसकी रिश्तेदार भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जो बस के अंदर बर्थ में सोई हुई थीं। उन्हें रायपुर रेफर किया गया। कांकेर शहर में माहुरबंदपारा चर्च के पास हुई एक अन्य घटना में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्ग से बीजापुर के लिए निकली कांकेर रोडवेज के यात्री बस में सवार अहमदाबाद निवासी नरेश गुप्ता (45 साल) पिता मातादिन अपनी पत्नी व परिजन के साथ गीदम निवासी अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। चारामा के निकट बालोद जिले के गुरूर थाना के ग्राम मुजालगोंदी में घाट के पास बस का टायर फट गया। बस को किनारे लगा चालक टायर बदलने लगा। चालक व कंडक्टर बस का टायर बदल रहे थे और यात्री नरेश गुप्ता अपनी मोबाइल से उन्हें लाइट दिखा रहे थे। इसी दौरान रायपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते यात्री नरेश गुप्ता को अपने चपेट में ले लिया। यात्री को रगड़ते हुए बस के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। हादसे में यात्री का एक पैर अलग हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक की टक्कर से बस के अंदर बर्थ में सोई उसकी रिश्तेदार खुश्बू गुप्ता (48 साल) निवासी अहमदाबाद के सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं एक अन्य महिला सरस्वती देवांगन पति शिवनारायण निवासी नाकापारा चारामा को भी चोट आई है। तीनों को तत्काल रात में संजीवनी वाहन से चारामा अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। वहीं चारामा की महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

ट्रक क्षतिग्रस्त हुई तो छोड़ कर भागा चालक

टक्कर में बस व ट्रक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। वाहन चलने के लायक नहीं होने पर ट्रक चालक व कंडक्टर दोनों वाहन को वहीं छोड़ फरार हो गए। बस के क्षतिग्रस्त होने पर वहां पहुंची चारामा व गुरूर की पुलिस ने यात्रियों को अन्य वाहनों में शिफ्ट कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। गुरूर पुलिस के जवान लोकेश्वर भगत ने बताया कि ट्रक नंबर से उसके मालिक का नाम व पता मालूम हो गया है। उनसे संपर्क कर उसके चालक की जानकारी ली गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You Might Also Like

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा सुधार, भूमि उपयोग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव

जीएसटी कानून से गिरफ्तारी की शक्ति हटाने की सिफारिश, छोटे मामलों में मिलेगी राहत

राज्य स्तरीय रोजगार मेला : 5 हजार से अधिक युवाओं का चयन, 1100 युवाओं को सीएम ने सौंपा ऑफर लेटर

महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम

@dmin January 3, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रहस्यमयी बीमारी का कहर, 800 की आबादी वाले गांव में 50 से ज्यादा लोगों की मौत से हड़कंप फ्लैट के अंदर मिलीं चार लाशें: पत्नी की पीट-पीटकर हुई हत्या, बच्चों का घोटा गया दम, किचन में लटका मिला पति
Next Article थूकने की चक्कर में सिग्नल पोल से टकराकर ट्रेन से गिरा युवक…

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?