ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संकट: अमेरिका ने यूक्रेन के टूटे हुए क्षेत्रों में व्यापार और निवेश पर लगाई रोक, कहा- अब किनारे खड़े रहने का वक्त नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

संकट: अमेरिका ने यूक्रेन के टूटे हुए क्षेत्रों में व्यापार और निवेश पर लगाई रोक, कहा- अब किनारे खड़े रहने का वक्त नहीं

By @dmin
Published: February 22, 2022
Share
संकट: अमेरिका ने यूक्रेन के टूटे हुए क्षेत्रों में व्यापार और निवेश पर लगाई रोक, कहा- अब किनारे खड़े रहने का वक्त नहीं
संकट: अमेरिका ने यूक्रेन के टूटे हुए क्षेत्रों में व्यापार और निवेश पर लगाई रोक, कहा- अब किनारे खड़े रहने का वक्त नहीं
SHARE

वाशिंगटन (एजेंसी)। रूस द्वारा पूर्वी यूक्रेन के दो क्षेत्रों डोनेत्स्क एवं लुहांस्क को स्वतंत्र देश की मान्यता दिए जाने के बाद अमेरिका ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए जिसके तहत अमेरिकी नागरिक और व्यापारी इन दो क्षेत्रों में किसी तरह का निवेश, कारोबार एवं वित्तीय सहायता नहीं कर पाएंगे। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार देर रात पूर्वी यूक्रेन के इन दोनों अलगाववादी क्षेत्रों को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी है। जिसके बाद पश्चिमी देशों एवं रूस के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है।

बाइडन ने किया ट्वीट
कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए बाइडन ने लिखा कि मैंने रूस को अंतरराष्ट्रीय कानून के घोर उल्लंघन से रोकने के लिए इस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। हम अगले कदमों पर यूक्रेन सहित सहयोगियों और भागीदारों के साथ लगातार परामर्श कर रहे हैं। बाइडन ने आगे कहा कि मिन्स्क समझौतों के तहत रूस की प्रतिबद्धताओं से यूक्रेन की शांति, स्थिरता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को और खतरा है। इसके अलावा रूस के इस कदम से संयुक्त राष्ट्र की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के लिए एक असामान्य और असाधारण खतरा है।

वैश्विक खतरे के बीच UNSC की आपात बैठक जारी 
रूस-यूक्रेन संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक जारी है। वहीं इस बैठक में अमेरिका ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन का यह कदम स्पष्ट रूप से यूक्रेन के आगे आक्रमण का बहाना बनाने के रूस के प्रयास का आधार है।

11 घंटे के भीतर बदल गए रूस के तेवर
अमेरिका और रूस की ओर से सोमवार सुबह जारी हुए बयानों के 11 घंटे बाद पुतिन ने राष्ट्र के नाम संबोधन में अलगाववादियों के कब्जे वाले डोनेत्स्क और लुहांस्क को स्वतंत्र करार दे दिया। ये दोनों ही क्षेत्र रूस की सीमा के करीब हैं। इसके ठीक बाद पुतिन ने अपने रक्षा मंत्रालय को आदेश दिया कि वह रूसी सैनिकों को इन दोनों शहरों में भेजकर शांति अभियान चलाए। यानी रूस ने सीधे तौर पर यूक्रेन में सैन्य अभियान चलाने का आदेश दे दिया।

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीण हो रहे लाभान्वित
कोर्ट की फटकार: हिंदू विवाह संस्कार है… दस रुपये के स्टांप पर एकतरफा घोषणा से खत्म नहीं हो सकती शादी
इस फिल्म के लिए आमिर खान थे निर्देशक की पहली पसंद, सेट पर शाहरुख को देख चौंक गई थीं जूही चावला
शिक्षा विभाग की पहल : छत्तीसगढ़ में बदलने वाली है स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई की परंपरा, जानें क्या है नई योजना?
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भिलाई-चरौदा क्षेत्र के नवनिर्वाचित पार्षद गण ने की सौजन्य मुलाकात…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एयर इंडिया का सरकार को बाय, अब नया महाराजा होगा टाटा, 70 साल बाद घर वापसी गहराता युद्ध संकट: भारतीयों के लिए शुरू हुआ निकासी अभियान, यूक्रेन रवाना हुई एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट
Next Article 18 साल की ऋचा का कमाल, वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं 18 साल की ऋचा का कमाल, वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?