ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर मार्केट में प्राफिट का झांसा देकर 8 लाख की ठगी…. ऑनलाइन निवेश कराकर दिया वारदात को अंजाम… ऐसे खुला ठगी का मायाजाल… आरोपियों की तलाश में पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

शेयर मार्केट में प्राफिट का झांसा देकर 8 लाख की ठगी…. ऑनलाइन निवेश कराकर दिया वारदात को अंजाम… ऐसे खुला ठगी का मायाजाल… आरोपियों की तलाश में पुलिस

By @dmin
Published: November 12, 2021
Share
शेयर मार्केट में प्राफिट का झांसा देकर 8 लाख की ठगी…. ऑनलाइन निवेश कराकर दिया वारदात को अंजाम… ऐसे खुला ठगी का मायाजाल… आरोपियों की तलाश में पुलिस
शेयर मार्केट में प्राफिट का झांसा देकर 8 लाख की ठगी…. ऑनलाइन निवेश कराकर दिया वारदात को अंजाम… ऐसे खुला ठगी का मायाजाल… आरोपियों की तलाश में पुलिस
SHARE

भिलाई। ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। यह ठगी शेयर मार्केट में प्राफिट दिलाने का झांसा देकर की गई। ठगी का अहसास होने के बाद प्रार्थी ने सुपेला थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। अब पुलिस अज्ञात ठगों की तलाश में जुट गई है।

सुपेला पुलिस के मुताबिक यह शिकायत सुरेंद्र कुमार साव नाम के सख्श ने की है। शिकायत में उन्होंने बताया कि ग्लोबल एसेज मैनेजमेंट नाम की कंपनी ने उसके साथ ठगी की है। कंपनी के लोगों ने उसे फोन पर शेयर मार्केट से लाभ दिलाने का झांसा देकर निवेश कराया। झांसे में आकर 8 लाख से अधिक की रकम इन्वेस्ट कर दिया। जब अहसास हुआ कि वह ठगे गए हैं तब थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई।

मोबाइल पर आया था कॉल
सुपेला पुलिस के मुताबिक बंैकुठधाम भिलाई निवासी सुरेंद्र कुमार साव (35) के पास 7 जनवरी 2021 को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाली लड़की प्रिया शर्मा ने खुद को ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट का एक्जीक्यूटिव बताया। उसने सुरेंद्र को शेयर मार्केट मे निवेश और उससे मिलने वाले रिटर्न के कई आकर्षक प्लान बताए। प्रिया की बातों में आकर अगले दिन सुरेंद्र ने अपने फोन पे से उसे 3450 रुपए का भुगतान कंपनी को किया।

पोनपे के जरिए भेज दी 8 लाख से अधिक की रकम
सुरेंद्र कुमार साव एक बार झांसे में आने के बाद कंपनी के चंगुल में फंसता गया। प्रिया नाम की कॉलर ने सुरेंद्र की बात आशुतोष मिश्रा नाम के सख्श से कराई। आशुतोष ने अपने आपको कंपनी का बड़ा अधिकारी बताते हुए निवेश की गई रकम का लाभ खाते में भेजने का झांसा दिया। कंपनी के झांसे में आकर सुरेन्द्र ने फोन पे के जरिए 8 लाख 44 हजार 120 रुपए ठगों के खातों में भेज दिए।

ठगों ने टारगेट के नाम पर और निवेश की रखी मांग
8 लाख से ज्यादा की रकम निवेश करने के बाद कंपनी की ओर से सुरेन्द्र को फोन कर बताया गया कि उसकी राशि बढ़कर 18 लाख से ज्यादा की हो गई। इसके बाद जब सुरेन्द्र ने 10 लाख रुपए उसके खाते में डालने कहा तो ठगों ने टारगेट पूरा करने के नाम पर दो लाख रुपए और निवेश करने कहा। तब जाकर सुरेन्द्र को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई। इसके बाद उसने सुपेला थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई और सुपेला पुलिस ठगों की तलाश में जुट गई है।

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा: कल कांकेर में गरजेंगे शाह, 23 व 24 को पीएम नरेंद्र मोदी की सभा
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 36652 नए मामले, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 90 लाख के पार
कुत्ते से बचकर भाग रहा छह साल का बच्चा 300 फुट गहरे बोरवेल में गिरा, 100 फुट पर अटका
छत्तीसगढ़ में नकली नोट का रैकेट : एक नोट के बदले पांच गुना नकली नोट… पुलिस की गिरफ्त में मास्टर माइंड
पंजाब में निकला सुलह का रास्ता, प्रदेश अध्यक्ष होंगे सिद्धू, सीएम बने रहेंगे कैप्टन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र… पेट्रोल डीजल के सेस में कमी सहित रखी यह मांगे
Next Article दया सिंह का दिल्ली दौरा: दया सिंह ने डेढ़ महीने में दूसरी बार भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह से की मुलाकात… भिलाई आने का दिया न्यौता दया सिंह का दिल्ली दौरा: दया सिंह ने डेढ़ महीने में दूसरी बार भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह से की मुलाकात… भिलाई आने का दिया न्यौता

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?