ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संभागायुक्त ने दिया मार्गदर्शन
Share
Notification Show More
Latest News
फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और सॉफ्ट टेनिस की विभिन्न आयु वर्गों में होंगी प्रतियोगिताएं
सांसद चिंतामणि महाराज ने बास्केट में बॉल डालकर किया चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ
October 24, 2026
जांजगीर-चांपा जिले के 277 तीर्थयात्री पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर रवाना
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर
October 24, 2026
शपथ का शतक : सेवा के 10वें वर्ष में 100 दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल
October 24, 2026
दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गया डिपोर्ट, IB एवं BSF के सहयोग से भेजा बांग्लादेश
October 24, 2026
सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संभागायुक्त ने दिया मार्गदर्शन

By @dmin Published May 18, 2022
Share
शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संभागायुक्त ने दिया मार्गदर्शन
शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संभागायुक्त ने दिया मार्गदर्शन
SHARE

दुर्ग। कलेक्ट्रेट सभागृह में संभागायुक्त महादेव कावरे की अध्यक्षता में सभी विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। आज की इस मीटिंग में संभागायुक्त ने भीषण गर्मी को देखते हुए नगरी निकाय और स्वास्थ्य विभाग को एक्टिव रहने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान जल प्रदाय व्यवस्था पर सतत मॉनिटरिंग के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने और सभी नगरीय वार्डों को टैंकर मुक्त करने के लिए कहा। उन्होंने बैठक में कुछ विशेष बिन्दुओं पे चर्चा की। इसमें ग्रामीणों को वृद्धा व अन्य पेंशन भी न मिल पाना भी शामिल था। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाने की बात कहीं। और खाते को आधार के साथ लिंक करने के लिए कहा ताकि ग्रामीणों को डीबीटी का बेनिफिट बिना किसी बाधा के मिल सके।

गर्मी में ओवरलोडिंग के समस्या के चलते विभिन्न स्थलों पर बिजली से संबंधित समस्यायें आ रही है। और कई जगह नगरिकों को सरकार की हॉफ बिजली योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है इसके लिए उन्होंने सीएसपीडीसीएल के संबंधित अधिकारियों को शिविर लगाकर समस्या के निराकरण करने के लिए कहा।उन्होंने अधिकारियों सलाह दी कि वे चेक पांइट बनायें, जिससे की डबल बिजली बिल के मामले न आये।

इसके अलावा उन्होंने शासन की प्रमुख योजनाओं का लाभ हितग्राही के पास सुलभ तरीके से कैसे पहुंचे इसके लिए अधिकारियों को पारदर्शिता बरतने के लिए कहा। विभिन्न गौठानों में स्वसहायता समूह की महिलाओं को उनके कार्यों का भुगतान तुरंत हो, उसके लिए उचित व्यवस्था निर्मित की जायें। उन्होंने गौठानों में ज्यादा से ज्यादा रोजगार उन्मुख कार्य किया जायें इस बात पर जोर दिया। उन्होंने गौठानों को सोलर उपकरणों के माध्यम से ईकोफ्रेडली दिशा में बढ़ाने के लिए जोर दिया। उन्होंने गौठानों में मछली पालन, नर्सरी कार्य, मुर्गी पालन के साथ साथ एलईडी बल्ब और गोबर से लॉग बनाने जैसी दिशा में कार्य करने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं के लिए एक एैसा ईको स्टिम बनाने के लिए कहा जिससे उन्हें बाहरी मार्केट पर आश्रित न होना पड़े। इसके लिए उन्होंने बाड़ी में उत्पादित होने वाले सब्जी का उपयोग मध्यान भोजन और आंगनबाड़ी में करने के लिए कहा। जब उन्हें ज्ञात हुआ कि जिले के 185 गौठानों मे 3 से ज्यादा एक्टीविटी चल रही है तो उन्होंने अपनी प्रसन्नंता भी जाहिर की।

संभागायुक्त महादेव कावरे ने आने वाली खरीफ की फसल को लेकर भी विशेष चर्चा की जिसमें उन्होंने गौठानों में वर्मी कंपोस्ट खाद के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कहा ताकि जिले के किसान इस पर आश्रित न रहें। उन्होंने किसानों को फसल विविधता के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रेरित करनें के लिए कहा ताकि किसान शासन की योजनाओं का हिस्सा बन सके और अपनी फसल के लिए उचित मूल्य प्राप्त कर सके। प्रशासन का उद्देश्य केवल और केवल अंतिम हितग्राही तक पहुंचना होता है। इसलिए उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को समर्पण भाव के साथ नागरिकों के हित में कार्य करने की बात कहीं ।

इसके अलावा मीटिंग में चिटफंड आवेदनों की स्क्रूटनी, कानून व्यवस्था की स्थिति, धान उठाव मीलिंग व चावल जमा की स्थिति, एनजीजीबी के अंतर्गत स्वसहायता समूह द्वारा की जाने वाली मल्टी एक्टीविटी ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना, फसल विविधता, सी-मार्ट स्थापना संचालन, मनरेगा की कार्यों की स्थिति राजस्व संबंधी गतिविधियों एवं आगामी फसल हेतु तैयारी, जल जीवन मिशन की धरातलीय स्थिति ,स्वामी आत्मानंद स्कूलों की संरचना एवं शिक्षकों की व्यवस्था, ग्रामीण हॉट बाजार, शालाओं के शौचालयों, शासकीय भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग की स्थिति, ग्रीष्मकाल में जलप्रदाय व्यवस्था, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, सड़कों के रख रखाव व निर्माण की स्थिति हेतु कार्ययोजना और सीएसपीडीसीएल के तहत विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए विशेष चर्चा की गई।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कमिश्नर महादेव कावरे को उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। इसके अलावा बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती पदमिनी भोई, हरेष मंडावी आयुक्त नगर निगम दुर्ग, प्रकाश कुमार सर्वे आयुक्त नगर निगम भिलाई, कीर्तिमान राठौर, आयुक्त नगर निगम चरोदा, आशीष देवांगन, आयुक्त नगर निगम रिसाली एंव सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

You Might Also Like

सांसद चिंतामणि महाराज ने बास्केट में बॉल डालकर किया चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर

शपथ का शतक : सेवा के 10वें वर्ष में 100 दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल

दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गया डिपोर्ट, IB एवं BSF के सहयोग से भेजा बांग्लादेश

सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

@dmin May 18, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खेती-किसानी, सिंचाई और स्वास्थ्य के महती प्रोजेक्ट्स का 23 को लोकार्पण करेंगे सीएम बघेल लोड अनुरूप ट्रांसफार्मर की क्षमताओं का किया जाएगा विस्तार – कलेक्टर
Next Article राजनांदगांव जिले में कुल 829 राजीव युवा मितान क्लब का किया गया गठन राजनांदगांव जिले में कुल 829 राजीव युवा मितान क्लब का किया गया गठन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?