ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शासकीय योजनाओं और नवीन तकनीक से उद्यानिकी क्षेत्र में किसानों को मिल रहा बड़ा लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

शासकीय योजनाओं और नवीन तकनीक से उद्यानिकी क्षेत्र में किसानों को मिल रहा बड़ा लाभ

By Om Prakash Verma
Published: February 9, 2023
Share
शासकीय योजनाओं और नवीन तकनीक से उद्यानिकी क्षेत्र में किसानों को मिल रहा बड़ा लाभ
शासकीय योजनाओं और नवीन तकनीक से उद्यानिकी क्षेत्र में किसानों को मिल रहा बड़ा लाभ
SHARE

5 एकड़ रकबे में सब्जी उत्पादन से सालाना 8 लाख रूपए तक की हो रही कमाई
रायपुर। उद्यानिकी के क्षेत्र में शासकीय योजनाओं और नवीन तकनीक के संगम से सब्जी उत्पादकों व किसानों को बड़ा लाभ मिल रहा है। कृषि उपकरणों हेतु आसान मदद और नवीन तकनीकों के लिए शासकीय विभागों से मिल रहे मार्गदर्शन से किसान बेहतर सब्जी उत्पादन में हाथ आजमा रहे हैं।

ऐसे ही सब्जी उत्पादक कृष्ण दत्त बताते हैं कि वे पहले 5 एकड़ सिंचित रकबे में धान तथा मक्के की खेती करते थे। पुरानी तकनीकी के उपयोग से कृषि में थोड़ी-बहुत ही आमदनी हो पाती थी। वे आगे बताते हैं कि जैसे ही उद्यानिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के बारे में जानकारी मिली तो तुरंत विभाग से सम्पर्क किया।

कोरिया जिले के विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के महोरा ग्राम के कृष्णदत्त को विभाग की ओर से टपक सिंचाई योजना का लाभ वर्ष 2019-20 में मिला। लगभग 1.29 लाख की लागत से 2.5 एकड़ से शुरुआत की। इस भूमि में ड्रीप लगाया गया है जिसमे 70 प्रतिशत विभागीय अनुदान तथा 30 प्रतिशत कृषक शेयर दिया गया है।

कृष्ण दत्त बताते हैं कि इस नवीन तकनीक का उपयोग कर खेतों में मैंने उद्यानिकी फसल जैसे गोभी, मिर्च, बैंगन, टमाटर, कददू, पपीता लगाए हैं। जिससे 1 वर्ष में मुझे 8 से 10 लाख रुपए का लाभ हो रहा है। इसके साथ ही उन्हें विभाग की ओर से पैक हाउस योजना, शेड नेट योजना, पावर वीडर योजना और डीबीटी योजना का भी लाभ मिला है।

ड्रिप सिंचाई प्रणाली से सिंचाई से प्राप्त लाभ से कृष्णदत्त बहुत खुश हैं। ड्रिप सिंचाई प्रणाली से पौधों की सिंचाई होने पर पौधों को संतुलित मात्रा में पानी मिल रहा है। टपक (ड्रिप) सिंचाई प्रणाली ऐसी पद्धति है जिसके द्वारा कृषक अपने खेतों, बागों की बड़ी आसानी से सिंचाई कर सकते हैं। इस पद्धति द्वारा पौधों को उनकी आवश्यकतानुसार पानी को बूंद-बूंद के रूप में पौधों के जड़ क्षेत्र में उपलब्ध कराया जाता है।

चीनी घुसपैठ को नाकाम करने के लिए पैंगोंग झील में भारतीय सेना तैनात करेगी 12 स्वदेशी नौकाएं, जानें इसकी खासियत
मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के निवासियों को ‘हर घर-एक पेड़ अभियान’ की सफलता के लिए पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं
बिहार के बाहुबली नेता शाहबुद्दीन का सहयोगी गिरफ्तार… जामुल के इस गांव में छिपा था हत्या व अपहरण का कुख्यात अपराधी
फिर छिड़ा भाजपा व कांग्रेस में ट्विटर वार: इस बार इस सांसद सरोज पाण्डेय की फोटो वायरल कर कांग्रेस ने किया सवाल
सीएम बघेल की वर्चुअल बैठक में बोले विधायक वोरा: प्रदेश सरकार कोरोना नियंत्रण में हो रही है सफल…. टीकों की कमी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: बात प्यार की हो तो वसुधैव कुटुम्बकम
Next Article CG के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के नाम पर फेक आईडी, मैसेंजर के जरिए रुपए मांग रहा है बदमाश… जानिए पूरा मामला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?