ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहर को ग्रीन जोन बनाने दुर्ग से कुम्हारी तक लगाए गए बोगनविलिया, कनेर और चम्पा, शहर से गांव तक लगाए गए 52 हजार 950 पौधे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शहर को ग्रीन जोन बनाने दुर्ग से कुम्हारी तक लगाए गए बोगनविलिया, कनेर और चम्पा, शहर से गांव तक लगाए गए 52 हजार 950 पौधे

By Om Prakash Verma
Published: September 17, 2023
Share
शहर को ग्रीन जोन बनाने दुर्ग से कुम्हारी तक लगाए गए बोगनविलिया, कनेर और चम्पा, शहर से गांव तक लगाए गए 52 हजार 950 पौधे
शहर को ग्रीन जोन बनाने दुर्ग से कुम्हारी तक लगाए गए बोगनविलिया, कनेर और चम्पा, शहर से गांव तक लगाए गए 52 हजार 950 पौधे
SHARE

धमधा, अहिवारा और जामुल में लक्ष्य से अधिक पौधारोपण
दुर्ग। जहां प्रकृति है, वहां जीवन है और जब इस प्रकृति को क्षति पहुंचती है तो जीवन पर भी असर पड़ता है। इस वाक्यांश को साकार करने के लिए कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर नगर निगमों द्वारा शहर व गांवों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है। वृक्षारोपण के साथ ही साथ पौधों की नियमित देखरेख भी की जा रही है और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत शहरभर में 90729 से भी अधिक पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया हैं। इस वृक्षारोपण अभियान के तहत 52950 पौधे लगाए गए हैं। नगर निगमों द्वारा कॉलोनी, परिसर, घर और चौक चौराहों में विभिन्न स्थानों पर पौधा रोपण किया गया। पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण किया जा रहा है। पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। पर्यावरण हमेशा हम सभी को बहुत कुछ देता है, जो हमारे जीने के लिए जरूरी होता है। हमारा भी दायित्व है कि हम पर्यावरण की सुरक्षा करें। साथ ही इस कार्य के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें।

नगर निगम भिलाई द्वारा 16671 पौधे लगाने का लक्ष्य है, जिसमें अब तक 6447 पौधे लगाये गए हैं। मेन रोड में 4698 पौधे गुलमोहर, कचनार, पेट्राफार्म के लगाए गए हैं और मार्केट में टिकोमा, मधुकामिनी, गुढ़हर पाम, चांदनी एवं बादाम के 4154 पौधे लगाए गए हैं। 4 कॉलोनी में 880 पौधे गुलमोहर, कचनार, पेट्राफार्म के लगाए गए हैं। 150 पार्को में 2035 पौधे गुलमोहर, बादाम, टिकोमा, अमलतास पाम के लगाए गए हैं। सौंदर्यीकरण के लिए डिवाईडरों में कोनोकारपस, बोगेनविलिया के 2669 पौधे लगाए गए हैं।

नगर निगम दुर्ग द्वारा 23595 पौधे लगाने का लक्ष्य है, जिसमें 16550 पौधे लगाये गए हैं। मेन रोड में 2350 पौधे कदम, बादाम, बोगनविलिया, कनेर, यूफोरबिया, मौलश्री, कोनोकारपस, टिकोमा, जामून आंवला, नीम, गुलमोहर लगाए जा रहे हैं। इसी प्रकार मार्केट में 900 पौधे कोनोकारपस, यूफोरबिया, एलोवेरा, साईकस, क्रोटोन, बोगनविलिया, मौलश्री, नीम, कदम, बादाम, गुलमोहर लगाए गए हैं। कॉलोनियों में 250 पौधे मौलश्री, कोनोकारपस, नीम, बोगनविलिया, आंवला, कनेर के लगाए जा रहे हैं। 9 पार्को में 100 पौधे मौलश्री, कोनोकारपस, यूफोरबिया, कनेर, बोगनविलिया, टिकोमा लगाए जा रहे हैं। सौंदर्यीकरण के लिए डिवाईडरों में कोनोकारपस, चम्पा, कनेर, पाम, बोगेनविलिया, निकोडिया, लीली, जेटरोफा के 9150 पौधे लगाए गए हैं।

नगर निगम रिसाली द्वारा 10050 पौधे लगाने का लक्ष्य है, जिसमें अब तक 5320 पौधे लगाये गए हैं। मेन रोड में 1055 पौधे गुलमोहर, अमलतास, जामून, कटहल, बादाम, नीम, आंवला, अमरूद, करंज, अर्जुन, कोनोकारपस, टिकोमा, यूफोरबिया इत्यादि। उसी प्रकार मार्केट में 60 पौधे जामून, बादाम, गुलमोहर, आंवला, अमरूद, कोनोकारपस, टिकोमा के लगाए गए हैं। कॉलोनी में 2145 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है, जिसमें 650 पौधे लगाए जा चुके हैं। 29 पार्को मं 2675 पौधे का लक्ष्य है, जिसमें 1350 पौधे कटहल, जामून, बादाम, गुलमोहर, नीम, आंवला, अमरूद, करंज, अर्जुन, कोनोकारपस, टिकोमा, यूफोरबिया लगाए गए हैं। सौंदर्यीकरण के लिए डिवाईडरों में कोनोकारपस के 3100 पौधे लगाए गए हैं। नगर निगम चरौदा द्वारा 16005 पौधे लगने हैं, जिसमें 2670 पौधे लगाए जा चुके हैं। मेन रोड में 1345 पौधे, मार्केट में 340 पौधे एवं सौंदर्यीकरण के लिए डिवाईडरों में 2280 पौधे बोगनविलिया, कनेर और चम्पा के लगाए गए हैं।

धमधा, अहिवारा और जामुल में टारगेट के मुकाबले अधिक पौधारोपण
शहर के साथ ही गांवों में पौधारोपण का कार्य तेजी से किया गया है। नगर पालिका धमधा में 1400 पौधे का लक्ष्य रखा गया था, लक्ष्य से अधिक 3910 पौधे रोपे गए हैं। अहिवारा में 2500 का लक्ष्य था जिसमें लक्ष्य से अधिक 2750 पौधे रोपे, जामुल में 1370 पौधे का लक्ष्य जिसमें लक्ष्य से अधिक 2070 पौधे रोपे, जिले के नगर पालिका पाटन में 1860 का लक्ष्य जिसमें 1535 पौधे रोपे गए हैं। इसी प्रकार अमलेश्वर में 1870 पौधे और उतई में 1800 पौधे, कुम्हारी में 10000 का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 8028 पौधे लगाए गए।

छह ट्रकों पर लदे 154 मवेशी कराए गए मुक्त, 11 तस्कर गिरफ्तार
Budget-2024: नई आयकर प्रणाली के तहत टैक्सपेयर्स को और अधिक राहत की उम्मीद, इन बदलावों पर सबकी नजर
INC CG के एक ट्वीट पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कर दी पीसीसी अध्यक्ष को हटाने की मांग… बुरी तरह हुए ट्रोल
आंध्र प्रदेश: सीएम जगन ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पर लगाया अपनी सरकार गिराने का आरोप
कोरोना वैक्सीनेश काउंटडाउन शुरू: ‘ कोविशील्ड ‘ की पहली खेप पहुंची दिल्ली, देश के अन्य हिस्सों में हो रही सप्लाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्रिकेट प्रेमी खिलाड़ियों को विधायक देवेंद्र यादव की बड़ी सौगात, नेट प्रैक्टीस के लिए जल्द मिलेगा क्रिकेट बॉक्स
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ के गौ सेवक करेंगे पदयात्रा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?